Dehradun Traffic Alert: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित Passing Out Parade (POP) के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सुरक्षा और परेड के सुचारू संचालन के लिए दिनांक 06 दिसंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 तक आईएमए (IMA) के आसपास जीरो जोन रहेगा और कई रास्तों पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित या डायवर्ट रहेगा।
दून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
किन तारीखों और समय पर रहेगा डायवर्जन?
यातायात पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार, निम्नलिखित तिथियों और समय पर आईएमए के पास यातायात बाधित रहेगा:
- 06 दिसंबर 2025: प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक
- 09 दिसंबर 2025: प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक
- 11 दिसंबर 2025: प्रातः 07:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं सांय 16:00 बजे से 19:30 बजे तक
- 12 दिसंबर 2025: सांय 16:00 बजे से 19:30 बजे तक
- 13 दिसंबर 2025 (मुख्य परेड): प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
(नोट: यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस द्वारा डायवर्जन के समय को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।)
यह भी पढ़े: अर्धसैनिकों के सम्मान में सरकार का बड़ा ऐलान!
ऐसा रहेगा ट्रैफिक रूट प्लान
परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा और यह क्षेत्र ‘जीरो जोन’ रहेगा। वाहनों के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं:
1. शहर से प्रेमनगर जाने वाले वाहन (हल्के वाहन): बल्लूपुर से प्रेमनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को सीधे आईएमए के सामने से न भेजकर रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा।
2. प्रेमनगर से शहर आने वाले वाहन: प्रेमनगर से देहरादून शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी होते हुए शहर की ओर भेजा जाएगा। (विशेष परिस्थिति में: प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अन्दर से रांघडवाला की ओर निकाला जा सकता है।)
3. भारी वाहनों के लिए रूट (विकासनगर/सेलाकुई रूट):
- आने वाले वाहन: सेलाकुई और भाऊवाला की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा।
- जाने वाले वाहन: देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर धर्मावाला/विकासनगर की तरफ भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों का प्रयोग करने से बचें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
