Thursday, September 19, 2024
Homeसमाचार विशेषरोजगार समाचारUKSSSC : 15 सितंबर से होगी समूह ग के 4405 पदों पर...

UKSSSC : 15 सितंबर से होगी समूह ग के 4405 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं को रोजगार के सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह “ग” के 4405 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस संबंध में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस आरक्षी, वन आरक्षी, सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक, वैयक्तिक सहायक, वैज्ञानिक सहायक, सहायक विकास अधिकारी, वाहन चालक, लाइब्रेरियन, प्राइमरी शिक्षक और आईटीआई विभिन्न ट्रेड के पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • पदों की संख्या: 4405
  • विभाग: 11 (पुलिस, वन, सिंचाई, राजस्व आदि)
  • आवेदन प्रारंभ: 15 सितंबर
  • योग्यता: विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूकेएसएसएससी को पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार पिछले तीन वर्षों में 16 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी दे चुकी है। UKSSSC के अध्यक्ष जी.एस मर्तोलिया ने बताया कि आयोग ने रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है। आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा से लेकर परिणाम तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हो।

भर्ती 2024: उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी भर्ती 2024

Best Taxi Services in haldwani

यह भर्ती अभियान उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर से यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments