हल्द्वानी। उत्तराखण्ड की रजत जयंती-2025 के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सम्मेलन के मद्देनजर व्यापक रूट डायवर्जन और पार्किंग योजना जारी कर दी है। यह रूट/डायवर्जन प्लान दिनांक 06.11.2025 को सुबह 09:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए, पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है।
सामान्य वाहनों हेतु रूट/डायवर्जन प्लान (06.11.2025)
सम्मेलन में आने वाले वाहनों को छोड़कर, सामान्य वाहनों के लिए निम्नलिखित मुख्य प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे:
नैनीताल जाने वाले सामान्य वाहनों हेतु मुख्य डायवर्जन
- हल्द्वानी/काठगोदाम/बरेली/रामपुर/कालाढूंगी की ओर से: नैनीताल की ओर जाने वाले सभी सामान्य वाहन/भारी मालवाहक वाहनों को टीनपानी तिराहा से गोलापार तिराहा होते हुए नरिमैन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- कलाढूंगी रोड से: नैनीताल की ओर जाने वाले सामान्य वाहन रिंग रोड से गोलापार तिराहा होते हुए नरिमैन तिराहा से आगे बढ़ेंगे।
यह भी पढ़े: गोविंदपुर (अल्मोड़ा) में बनेगी 75 मीटर लंबी झील – रोजगार और पहचान की नई उम्मीद !
प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित
सम्मेलन के दौरान निम्नलिखित मार्गों पर सामान्य यातायात के लिए प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा:
छोटे वाहनों का डायवर्जन:
- कोलेक्स तिराहा से पंचक्की तिराहा की ओर, तथा पवलिया टैक्सी स्टैंड से बेवली रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
- काली पहाड़ी (अंचल रोड) से खुमाकुमैलपुरा की ओर, तथा टिकोनिया चौराहा से खुमाकुमैलपुरा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
दोपहिया वाहनों का डायवर्जन:
- एमबी इंटर कॉलेज मैदान की ओर जाने वाले समस्त वाहनों के लिए पंचक्की तिराहा से खुमाकुमैलपुरा की ओर, तथा दोहरिया तिराहा से खुमाकुमैलपुरा तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
सम्मेलन में शामिल होने वाले वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था
सम्मेलन में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों की बसों और अन्य निजी वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं:
पूर्व सैनिकों की बसों हेतु पार्किंग
| मार्ग | ड्राप-ऑफ पॉइंट | पार्किंग स्थल |
| बरेली रोड से | तिकोनिया चौराहा से डिगरी गेट पर पूर्व सैनिकों को उतारकर | ठंडी सड़क/गुड पैकर के पीछे पार्किंग स्थल। |
| रामपुर/कालाढूंगी/राम नगर से | लालडांट तिराहा से मुखानी होते हुए जगदम्बा नगर पानी की टंकी के पास | श्री गणपति बैंक्वेट हॉल एवं शिव हार्ट स्कूल की पार्किंग। (शेष बसें रमन बलुटिया के प्लॉट एवं पंचक्की के पास स्थित खाली प्लॉट में पार्क होंगी।) |
| चोरगलिया/पर्वतीय क्षेत्रों से | नारीमन तिराहा-कॉलटैक्स तिराहा-हाइडिल तिराहा-सौरभ होटल/ठंडी सड़क पर पूर्व सैनिकों को उतारकर | ठंडी सड़क/इमेजिंग सेंटर में पार्किंग। |
चौपहिया एवं दोपहिया वाहनों हेतु पार्किंग
| वाहन का प्रकार | पार्किंग स्थल |
| कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के चौपहिया वाहन | एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड |
| अधिकारियों/कर्मचारियों के चौपहिया वाहन | एमबी इंटर कॉलेज परिसर |
| पूर्व सैनिकों के चौपहिया वाहन | एमबी डिग्री कॉलेज ग्राउंड / शिव सुन्दरम बैंक्वेट हॉल दोहरिया / ठंडी सड़क / नैनीताल रोड की बायीं ओर। |
| समस्त दोपहिया वाहन | एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड / खालसा इंटर कॉलेज ग्राउंड एवं ठंडी सड़क। |
