Monday, May 26, 2025
Homeसमाचार विशेषपाताल भुवनेश्वर गुफा 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद

पाताल भुवनेश्वर गुफा 15 अक्टूबर तक रहेगी बंद

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पाताल भुवनेश्वर गुफा को ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि अधीक्षक पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल के आदेशानुसार, गुफा 15 अक्टूबर 2024 तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगी।

अध्यक्ष नीलम भण्डारी ने बताया कि गुफा में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, “पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अग्रिम आदेशों तक गुफा में किसी भी दर्शनार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।”

इसे भी जाने: पाताल भुवनेश्वर गुफा जहाँ छिपा है कलयुग के अंत का रहस्य।

पाताल भुवनेश्वर गुफा उत्तराखंड की प्राचीन और रहस्यमयी गुफाओं में से एक है। यह गुफा अपनी अद्वितीय संरचना और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यह गुफा हिमालय की तलहटी में स्थित है और धार्मिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments