Friday, April 18, 2025
Homeसमाचार विशेषपंकज बिष्ट को मिला विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान, प्रतिबद्धता पर दिया जोर

पंकज बिष्ट को मिला विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान, प्रतिबद्धता पर दिया जोर

देहरादून: वरिष्ठ कथाकार और विचारक पंकज बिष्ट को प्रतिष्ठित विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सेव हिमालय मूवमेंट और संवेदना संस्था द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए पंकज बिष्ट ने कहा कि विद्यासागर नौटियाल से उन्होंने प्रतिबद्धता का असली अर्थ सीखा। नौटियाल ने अपनी राजनीतिक और साहित्यिक प्रतिबद्धता को कभी छिपाया नहीं। उन्होंने कहा कि मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता ही मनुष्यता की सबसे बड़ी संपत्ति है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि और पत्रकार इब्बार रब्बी ने पंकज बिष्ट को सच को सामने लाने में कभी संकोच न करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार गुरदीप खुराना ने कहा कि पंकज बिष्ट की पत्रिका ‘समयांतर’ में लिखने वाले लेखक भी उन्हीं मूल्यों को मानते हैं।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड में निकली समूह ग भर्ती 2024 के अंतर्गत निकली तकनीकी पदों में भर्ती।

Hosting sale

साहित्य और संस्कृति कर्मी हम्माद फारुखी ने पंकज बिष्ट और विद्यासागर नौटियाल को एक विचार के कथाकार बताया। उन्होंने पंकज बिष्ट के जीवन और साहित्य का विस्तृत परिचय दिया। डॉ. संजीव नेगी ने पंकज बिष्ट के साहित्य में समय के प्रभाव और समसामयिक घटनाओं के प्रतिबिंब पर प्रकाश डाला। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पंकज बिष्ट को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े : हल्द्वानी रिंग रोड परियोजना: किसानों का विरोध तेज, न्यायालय की शरण में जाने का फैसला

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments