हरेला पर्व की फोटो, रील और ये शुभकामना संदेश: उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला प्रकृति, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है। यदि आप अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को हरेला पर्व की फोटो, रील या शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहाँ आपके लिए हरेला की जानकारी के साथ सुंदर शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप आसानी से कॉपी करके WhatsApp, Facebook, Instagram या अन्य सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।
Table of Contents
हरेला पर्व के बारे में
उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला प्रकृति, पर्यावरण और कृषि संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कर्क संक्रांति के दिन मनाया जाता है, जो उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सावन मास के आगमन का प्रतीक भी है। हरेला से 9, 10 या 11 दिन पहले घरों में सात या पाँच प्रकार के अनाज बोए जाते हैं। पर्व के दिन इन हरे अंकुरों की पूजा कर परिवार के बड़े-बुजुर्ग बच्चों और परिजनों के सिर पर हरेला रखते हुए मंगलकामनाएँ देते हैं।
इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। कई स्थानों पर पारंपरिक डिकारे भी बनाए जाते हैं। हरेला केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रकृति के प्रति आभार और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को संजोने का संदेश देने वाला महापर्व है। हरेला हमें यह प्रेरणा देता है कि जितना प्रेम हम प्रकृति से लेते हैं, उतना ही उसका संरक्षण भी करें।
हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ :
हरेला का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और हरियाली लेकर आए। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आपके घर-आँगन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों का सदैव वास रहे। आइए, इस हरेला पर एक पौधा लगाकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें और अपनी समृद्ध लोक संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का प्रण करें।
हरेला पर्व पर भेजने योग्य शुभकामना संदेश–
शुभकामना संदेश – 1
लाग हरयाव, लाग दशे,
लाग बगवाव।
जी रये, जागी रये,
यो दिन यो बार भेंटने रये।।
ईश्वर करे आपके जीवन में हरेला की तरह हरियाली, खुशियाँ और समृद्धि बनी रहे। आपका परिवार सदैव स्वस्थ, सुखी और आनंदमय रहे। हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शुभकामना संदेश – 2
दुब जस फैल जाए,
बेरी जस फली जाईये।
हिमाल में ह्युं छन तक,
गंगा ज्यूँ में पाणी छन तक,
यो दिन और यो मास
भेंटने रये।।
जैसे दुब हमेशा हरी रहती है, वैसे ही आपके जीवन में खुशियाँ बनी रहें। जैसे हिमालय अटल है और गंगा का प्रवाह निरंतर है, वैसे ही आपका परिवार सदैव सुख, समृद्धि और सफलता के साथ आगे बढ़ता रहे।लोकपर्व हरेला की मंगलमय शुभकामनाएँ।
शुभकामना संदेश – 3
अगाश जस उच्च है जे,धरती जस चकोव है जे।
स्याव जसि बुद्धि है जो,स्यू जस तराण है जो।
जी राये, जागी राये।यो दिन यो बार भेंटने राये।।
भगवान भोलेनाथ आपको आकाश जैसी ऊँचाइयाँ, धरती जैसा धैर्य, लोमड़ी जैसी बुद्धिमत्ता और सिंह जैसा साहस प्रदान करें। आपका जीवन सफलता, सम्मान और खुशियों से भर जाए।हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शुभकामना संदेश – 4
जी रये, जागी रये।यो दिन यो बार भेंटने रये।।
हरेला का हर अंकुर आपके जीवन में नई आशा, नई ऊर्जा और नई सफलताओं का संदेश लेकर आए। आपके घर में प्रेम, सौहार्द, सुख-समृद्धि और हरियाली हमेशा बनी रहे। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शुभकामना संदेश – 5 (पारंपरिक आशीर्वाद)
लाग हरयाव, लाग दशे, लाग बगवाव।
दुब जस फैल जाए, बेरी जस फली जाईये।
हिमाल में ह्युं छन तक, गंगा ज्यूँ में पाणी छन तक,
अगाश जस उच्च है जे, धरती जस चकोव है जे।
स्याव जसि बुद्धि है जो, स्यू जस तराण है जो।
जी रये, जागी रये।यो दिन, यो बार, यो मास भेंटने रये।।
प्रकृति की हरियाली आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। भगवान शिव और माता पार्वती आपके परिवार की रक्षा करें, उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और अपार खुशियों का आशीर्वाद दें।
आप सभी को लोकपर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय देवभूमि! जय उत्तराखंड!
हरेला पर्व की फोटो :–
हरेला पर्व पर अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों को भेजने के लिए यहाँ सुंदर हरेला पोस्टर, फोटो और शुभकामना चित्र उपलब्ध कराए गए हैं। आप इन्हें आसानी से डाउनलोड करके WhatsApp, Facebook, Instagram या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा कर सकते हैं और हरेला की शुभकामनाएँ अपने प्रियजनों तक पहुँचा सकते हैं।

हरेला पर्व की रील वीडियो / शॉर्ट वीडियो :–
यदि आप हरेला पर्व की रील वीडियो या शॉर्ट वीडियो देखना या अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करना चाहते हैं, तो यहाँ हरेला से जुड़े सुंदर और प्रेरणादायक वीडियो उपलब्ध हैं। इन वीडियो में हरेला की परंपराएँ, वृक्षारोपण, हरेला चढ़ाने की रस्म, उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत और प्रकृति संरक्षण का संदेश देखने को मिलेगा।
आप इन रील और शॉर्ट वीडियो को देखकर हरेला पर्व की सांस्कृतिक विरासत को जान सकते हैं और सोशल मीडिया पर साझा करके अधिक से अधिक लोगों तक इस लोकपर्व का संदेश पहुँचा सकते हैं।
ये देखिए हरेला पर्व की रील /शॉर्ट्स वीडियो :
हमारी हरेला पर आधारित एक ट्रेंडिंग रील फेसबुक में देखिए ।
हरेला पर्व का महत्व और हरेला पर्व की शुभकामनाएं।


