Monday, March 17, 2025
Homeसमाचार विशेषलोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन: उत्तराखंड की संगीत दुनिया में एक...

लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन: उत्तराखंड की संगीत दुनिया में एक अपूरणीय क्षति

हल्द्वानी: उत्तराखंड के प्रमुख लोक गायकों में से एक, प्रहलाद मेहरा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी मृत्यु ने संगीत प्रेमियों को गहरे शोक में डाल दिया है। प्रहलाद मेहरा का निधन अचानक हुआ। बुधवार की दोपहर, हल्द्वानी के अपने आवास में उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रहलाद मेहरा के परिजन और प्रशंसक उनके निधन से गहरे शोक में हैं। उनके पार्थिव शरीर को बिंदुखत्ता स्थित अपने घर ले जाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में उनके निधन की खबर से माहौल शोकाकुल हो गया है।

प्रहलाद सिंह मेहरा का जन्म 04 जनवरी 1971 को पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील चामी भेंसकोट में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम हेम सिंह है और माता का नाम लाली देवी है।

Hosting sale

इसे पढ़े : उत्तराखंड के जंगलों में आग: कारण, नुकसान और उत्तराखंड पर प्रभाव

Best Taxi Services in haldwani

प्रहलाद मेहरा का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज़ और गायन कला ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे भारत में लोकप्रियता प्राप्त की थी। उनकी यादें सदैव हमारे दिलों में बसी रहेंगी।

इस दुःखद घड़ी में, हम सभी प्रहलाद मेहरा के प्रियजनों और प्रशंसकों के साथ हैं, और हम सभी उनके योगदान को सम्मान के साथ याद करेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments