भगवानो को रूप भगवान छू ईजा …… स्वर्ग को धरती में एक वरदान छू ईजा।।
इस बार साल के पहले महीने ही ,कुमाउनी लोक संगीत की दुनिया एक ऐसा गीत रिलीज़ हुवा है ,जिसे अब तक का Best kumauni song of 2023 कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। हालाँकि अभी पूरा साल पड़ा है ,और जिस हिसाब से कुमाउनी लोक संगीत इंडस्ट्री में गीत रिलीज़ हो रहे हैं ,दिसंबर 2023 तक एक से बढ़कर एक कुमाउनी गीत आएंगे। लेकिन जनवरी 2023 में टीम घुघूती जागर RD चैनल पर रिलीज़ “ईजू मेरी प्यारी ईजा” ने लोगो के दिलों में अपना खास स्थान बना लिया है। यूट्यूब पर रिलीज़ होने के बाद से लगातार इस गीत को लोगों का प्यार मिल रहा है। मात्र कुछ ही दिनों में कई हजार लोग इस गीत को देख व् पसंद कर चुके हैं।
टीम घुघूती जागर यूट्यूब चैनल हमेशा शानदार लेखनी और सुरीली आवाज से सजे संस्कृति से जुड़े कुमाउनी गीत पेश करती है। ईजू मेरी प्यारी ईजा गीत को भी उन्होंने खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैसे भी टीम घुघूती जागर की मेहनत और ईजा का नाम इस गीत को खास बना देता है। ( Best kumauni song 2023 )

राजेंद्र ढैला जी ने ,इस गीत को अपने सुंदर और भवनात्मक शब्दों से सजाया है। और उन्होंने ही इस प्यारे से गीत को अपनी आवाज दी है। सागर शर्मा इस गीत के संगीतकार है। और टीम घुघूती जागर के खास सदस्य गिरीश शर्मा जी ने इस गीत के लिए रिकॉर्डिंग ,कैमरा आदि कार्यभार सम्हाला है।
टीम घुघूती जागर का ये सुन्दर गीत यहाँ देखें | Best kumauni song 2023
इन्हे भी पढ़े –
कत्यूरी राजाओं को अपनी राजधानी जोशीमठ को छोड़ कर क्यों आना पड़ा ?
कुमाऊनी हास्य व्यंग्य की किताब आ गई बाजार मे।
कुमाऊं के वीर योद्धा स्यूंराजी बोरा और भ्यूंराजी बोरा की रोमांचक लोक कथा।
टीम घुघूती जागर के युटुब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।