Author: Pramod Bhakuni

इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।

हल्द्वानी: कल 04 जून 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 मतगणना हेतु हल्द्वानी का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया हैं। जिससे किसी भी यात्री और जनता को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह डायवर्जन प्लान दिनांक 04.06.2024 (मंगलवार) की प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक लागू रहेगा। हल्द्वानी डायवर्जन प्लान रामपुर रोड से आने व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी होते हुए गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे। बरेली रोड से आने वाले व पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी…

Read More

चमोली, 1 जून 2024: भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने रजनीकांत को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। रजनीकांत ने दर्शन के बाद कहा कि “बद्रीनाथ धाम के दर्शन से मैं अविभूत हूं। यहां का वातावरण अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक है। मैंने भगवान बद्री विशाल से जन कल्याण और देश की सुख समृद्धि की कामना की है।” रजनीकांत के बद्रीनाथ आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रजनीकांत ने कुछ देर भक्तों से…

Read More

नैनीताल: अपनी मनोरम प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध, नैनीताल अब ब्रह्मांड के प्रति उत्साही लोगों के लिए भी एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) द्वारा शुरू की गई एक नई पहल के तहत, पर्यटक अब नैनीताल आकर ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर कर सकते हैं। यह पहल, जिसे “एस्ट्रो टूरिज्म” नाम दिया गया है, पर्यटकों को ब्रह्मांड की विशालता और रहस्यों का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। KMVN द्वारा संचालित, यह कार्यक्रम प्रतिदिन 25 सदस्यों के समूह को एरीज स्थित प्रसिद्ध आर्यभट्ट प्रेक्षण संस्थान ले जाता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण संस्थान में…

Read More

नैनीताल: भारत के माननीय उपराष्ट्रपति महोदय 30 मई 2024 को नैनीताल दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन के मद्देनजर, नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। नैनीताल शहर से बाहर जाने वाले वाहन: रुसी-2 से रुसी 1 को डायवर्जन कर कालाढूंगी भेजा जाएगा। रानीखेत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ से भवाली आने वाले वाहन: वी०वीआई०पी० महोदय के कार्यक्रम के दौरान, ये वाहन क्वारब से शीतला होते हुए खुटानी पहुंचेंगे। हल्द्वानी से भवाली और भीमताल की ओर जाने वाले वाहन: ये वाहन ज्योलीकोट होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। भवाली से…

Read More

हल्द्वानी: जिला उद्योग केंद्र परिसर स्थित MSME के इलेक्ट्रानिकी सेवा एवं प्रशिक्षण केंद्र (एक्सटेंशन सेंटर) में 2024-25 सत्र के लिए 1 जुलाई से विभिन्न स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले SC-ST छात्रों को फीस में छूट भी दी जाएगी। केंद्र इंचार्ज सुनीत भंडारी ने बताया कि सेंटर में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स इन मशीन आपरेशन और डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन एंड प्रोग्रामिंग चलाए जाएंगे। इसके अलावा छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स इन मशीनिंग और सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन भी आयोजित किए जाएंगे। पांच माह का टैक्निशियन: रूम एयर कंडीशनर एंड होम…

Read More

देहरादून: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी “द पैटर्न्स ऑफ इंडिया” योजना के तहत उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को अपने नए B737Max विमान की पूंछ पर उकेरकर नई उड़ान दी है। यह योजना देशभर की कलाकृतियों को विमानों पर प्रदर्शित कर भारत की समृद्ध कला और विविधता को उजागर करती है। “द पैटर्न्स ऑफ इंडिया” योजना के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले विमान पर राजस्थान के बांधनी कपड़े का डिजाइन उकेरा था। अब उत्तराखंड की ऐपण कला को भी इस योजना में शामिल किया गया है। ऐपण को विमान की पूंछ पर चित्रित किया…

Read More

चमोली: श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी और रील्स बनाने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले 37 लोगों पर चमोली पुलिस ने चालान काटकर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, इन श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए थे। यह मंदिर प्रबंधन द्वारा तय किए गए नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने इन लोगों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें हिदायत दी है कि वे दोबारा ऐसा न करें। श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर एक पवित्र धार्मिक स्थल है। मंदिर परिसर में शांति और…

Read More

24 मई 2024,देहरादून: केदारनाथ से एक बड़ी खबर आ रही हैं। आज सुबह 7:05 बजे के करीब, एक हेलीकॉप्टर को केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम जा रहा था जब यह घटना हुई। रहत की खबर यह है की हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री और पायलट सुरक्षित हैं। आप को बता दे की घटना की सूचना मिलते ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किए…

Read More

रुद्रनाथ: उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया प्लॅटफॉम x में एक वीडियो पोस्ट की हैं। जिसमे होमगार्ड जवान एक आदमी को अपनी पीठ पर लेके पहाड़ी दुर्गम इलाके से गुजर रहे हैं। यह वीडियो रुद्रनाथ पैदल मार्ग की हैं। जहा पुंग बुग्याल के पास एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य अचानक खराब होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही होमगार्ड जवान पुष्कर और नीरज 7KM पैदल चलके मौके पर पहुंचे। वहा पहुंच कर जवानों ने देखा कि श्रद्धालु की हालत गंभीर है और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। 7 किलोमीटर का दुर्गम पहाड़ी रास्ता होने के बावजूद, दोनों जवानों ने…

Read More

केदारनाथ: केदारनाथ में दिन प्रतिदिन प्लास्टिक बोतलों और उससे होने वाले कूड़े की समस्या बढ़ती जा रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए, पर्यावरण को बचाने और केदारनाथ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए, उत्तराखंड सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इस योजना के तहत, तीर्थयात्री खाली प्लास्टिक की बोतलें जमा कर सकते हैं और उन्हें यात्रा मार्ग पर स्थापित विशेष वेंडिंग मशीनों में डाल सकते हैं। प्रत्येक बोतल के बदले में, उन्हें 10 रुपये डिजिटल माध्यम से वापस मिलेंगे। यह योजना फरवरी 2024 में शुरू हुई थी और तब से यह काफी लोकप्रिय हो गई है।…

Read More