Author: Pramod Bhakuni

इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।

हरिद्वार, 27 जुलाई 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के जिला चिकित्सालय और एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और चिकित्सकों को उनके समुचित उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टरों से प्रत्येक घायल श्रद्धालु की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सुनिश्चित किया कि उन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी तुरंत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध…

Read More

हरिद्वार, 27 जुलाई 2025: हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के मार्ग पर आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब “करंट फैलने” की एक अफवाह ने श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मचा दी। इस दुखद घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास, जब श्रद्धालु मंदिर की ओर चढ़ाई कर रहे थे, किसी अज्ञात व्यक्ति ने “करंट फैलने” की अफवाह फैला दी। इस अचानक फैली अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और वे जान बचाने के लिए भागने लगे। अफरा-तफरी के…

Read More

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 27 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। खासकर देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, बागेश्वर और चंपावत जिलों में अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसके चलते भूस्खलन, सड़कों के बाधित होने, नदियों के जलस्तर…

Read More

ऊधमसिंह नगर, 24 जुलाई 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर जनपद के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई स्थित बूथ संख्या 3 पर मतदान किया। मुख्यमंत्री आम नागरिकों की तरह मतदान केंद्र पर लाइन में लगे और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता श्रीमती बिशना देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त ग्रामीण मतदाताओं से आग्रह किया कि वे भी उत्साहपूर्वक अपने मत का प्रयोग करें और पंचायतों को मजबूत बनाने में योगदान…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: राज्य के 12 जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज गुरुवार को होगा। इस चरण में 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 26 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां बुधवार देर शाम तक अपने गंतव्य पर पहुंच गईं। गढ़वाल मंडल के छह जिलों के 26 और कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 23 विकासखंडों में पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए कुल 5823 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग…

Read More

देहरादून, 22 जुलाई 2025: भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने आज देहरादून में उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया, जिसमें राज्य की चुनावी तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। डॉ. जोशी ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के निर्देशों के अनुसार बूथ लेवल ऑफिसरों (BLOs) की तैनाती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 1,200 से अधिक मतदाता संख्या वाले पोलिंग बूथों और 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी वाले मतदान केंद्रों…

Read More

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम कसने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है। अब सरकारी स्कूलों में ‘रोड सेफ्टी कॉर्नर’ स्थापित किए जाएंगे, जहाँ बच्चे खेल-खेल में सड़क सुरक्षा के नियम सीखेंगे। इस कदम से न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि वे अपने अभिभावकों और आस-पास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर पाएंगे। पहले चरण में अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के सरकारी स्कूलों में यह योजना लागू की जाएगी। अल्मोड़ा में इसकी शुरुआत बतौर ट्रायल चार प्राथमिक विद्यालयों से हो चुकी है, जिनमें…

Read More

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान तिथियों को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव दो चरणों में 24 और 28 जुलाई 2025 को ही होंगे और इन तारीखों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग के सचिव, श्री राहुल कुमार गोयल ने बताया कि 20 जुलाई 2025 को जारी पत्र का संबंध मतदान की तिथियों में परिवर्तन से नहीं है, बल्कि यह केवल आपातकालीन स्थितियों में पुनर्मतदान (re-polling) के प्रावधान से संबंधित है। उन्होंने…

Read More

रुद्रपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित ‘निवेश उत्सव’ कार्यक्रम के दौरान ₹1342.84 करोड़ की कुल 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार करना है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे। ₹1263.5 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास श्री शाह ने जिन 16 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनकी कुल लागत ₹1263.5 करोड़ है। इनमें राज्य के शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण पहलें शामिल…

Read More

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले 20 जुलाई से 22 जुलाई तक अधिकांश स्थानों में जमकर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आप को बता दे की भारतीय मौसम विभाग के देहरादून केंद्र ने उत्तराखंड में 20 जुलाई से 22 जुलाई तक अधिकांश इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके बाद प्रदेश भर के अनेक जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया हैं। बारिश को देखते हुए कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया हैं। 20 July Weather Update: भारतीय मौसम विभाग देहरादून केंद्र के अनुसार, 20 जुलाई को उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून,…

Read More