Author: Pramod Bhakuni

इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।

गैरसैंण: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार प्रातःकाल भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सुबह की सैर के दौरान आमजन से मुलाकात की। इस दौरान वे श्री चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर पहुँचे और चाय की चुस्कियों का आनंद लेते हुए स्थानीय जनता से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित लोगों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि आमजन से सीधे संवाद करने से सरकार को वास्तविक जानकारी मिलती है और योजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलती है। यह भी पढ़े: उत्तराखंड…

Read More

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भारी बारिश के कारण ढहे कलगड़ी पुल के स्थान पर बने नए बेली ब्रिज को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इससे गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले बुआखाल-धुमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। पुल के खुलने से पौड़ी के कई क्षेत्रों, जैसे पैठाणी, थलीसैंण, चाकीसैंण, त्रिपालीसैंण, भरसार, बीरोंखाल और धुमाकोट, का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय और कुमाऊं मंडल के रामनगर से फिर से जुड़ गया है। रिकॉर्ड समय में हुआ निर्माण पुराना पुल, जो कि 1970 में बना था, 6 अगस्त की सुबह भारी बारिश में…

Read More

उत्तराखंड नमो बजट 2025-26: उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में ‘नमो बजट’ पेश किया है, जो राज्य के विकास के लिए चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित है। ये चार आयाम हैं: ‘ओजस्वी मानव संसाधन’, ‘महान विरासत’, ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’, और ‘नवाचार’। इस बजट का उद्देश्य राज्य के समग्र विकास को गति देना है, जिसमें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को समान महत्व दिया गया है। 1. ओजस्वी मानव संसाधन (Robust Human Resources): मानव संसाधन को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत शिक्षा, खेल और कौशल विकास में निवेश किया जाएगा। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत: इसके निर्माण के…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹ 5,315.39 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है। इस बजट में राजस्व मद में ₹ 2,152.37 करोड़ और पूंजीगत मद में ₹ 3,163.02 करोड़ का प्रावधान है। यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास, लोक कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने और आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने पर केंद्रित है। प्रमुख बजट आवंटन और विशेषताएं: 1. इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी: रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड: रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए भूमि अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए सबसे बड़ा आवंटन ₹925 करोड़ का किया गया है। पंतनगर एयरपोर्ट: पंतनगर एयरपोर्ट…

Read More

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले की तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत आने वाले खूनी गांव का नाम अब आधिकारिक रूप से देवीग्राम कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय की अधिसूचना उत्तराखण्ड शासन के राजस्व विभाग द्वारा जारी की जा चुकी है। नाम परिवर्तन की यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों और भारत सरकार की अनुमति के उपरांत पूरी हो पाई। मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग की जा रही थी। “ग्रामीणों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भारत सरकार से…

Read More

Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में अगले 6 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए विशेष पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यह पूर्वानुमान आज 18 अगस्त 2025 को जारी किया गया है और इसमें अगले सात दिनों तक के मौसम का हाल बताया गया है। 19 अगस्त मौसम अपडेट: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 19 अगस्त को प्रदेश भर के सभी राज्यों के अनेक स्थानों (51-75%) में भारिश की संभावना हैं। कुछ…

Read More

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने राज्य के समस्त जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, और क्षेत्र पंचायत प्रमुख, उप प्रमुखों के सामान्य निर्वाचन-2025 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद आदर्श आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह निर्णय 7 अगस्त, 2025 से प्रभावी हो गया है, जिसके बाद चुनाव के दौरान लागू की गई सभी पाबंदियां हटा ली गई हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों पर कई तरह के…

Read More

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’ नामक एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, और कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, श्री सतपाल महाराज शामिल थे। यह पुस्तक राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित की गई है और इसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ-साथ राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र…

Read More

चमोली: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के बढ़ते मामलों को देखते हुए, चमोली जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रशासन ने बाहरी क्षेत्रों से जिले में किसी भी तरह के कुक्कुट (मुर्गे-मुर्गियां), अंडे और कुक्कुट मांस के परिवहन पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह का प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला जिले को इस संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए लिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है ताकि संभावित बर्ड फ्लू के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में…

Read More

नैनीताल, 14 अगस्त 2025: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दोबारा कराने का आदेश दिया है। कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि चुनाव से पहले उसके पांच जिला पंचायत सदस्य ‘गायब’ कर दिए गए, जिसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने मामले में लापता जिला पंचायत सदस्यों का अब तक कोई सुराग न मिलने पर नाराज़गी जताई। कोर्ट ने इस पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह स्थिति लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े…

Read More