Uttarakhand Home Guards Recruitment 2026: उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का एक शानदार अवसर सामने आया है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 920 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।
मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत संपन्न कराई जाएगी। भर्ती की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक इवेंट की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 30 अप्रैल 2026
- अखबारों में प्रकाशन की तिथि: 01 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मई 2026
- दस्तावेजों की छानबीन (Scrutiny): 23 मई से 04 जून 2026 तक
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) प्रारंभ: 06 जून 2026
पदों का विस्तृत विवरण (श्रेणीवार और जनपदवार)
भर्ती के तहत कुल 920 पदों को विभिन्न श्रेणियों और जनपदों में विभाजित किया गया है। इसका विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
| क्र.सं. | जनपद का नाम | अनारक्षित (UR) | अनुसूचित जाति (SC) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जनजाति (ST) | EWS | कुल योग |
| 01. | अल्मोड़ा | 09 | 0 | 14 | 04 | 03 | 30 |
| 02. | बागेश्वर | 09 | 0 | 04 | 03 | 01 | 17 |
| 03. | चम्पावत | 07 | 0 | 03 | 03 | 01 | 14 |
| 04. | नैनीताल | 78 | 0 | 45 | 17 | 15 | 155 |
| 05. | पिथौरागढ़ | 16 | 0 | 01 | 03 | 02 | 22 |
| 06. | ऊधमसिंहनगर | 69 | 0 | 0 | 0 | 07 | 76 |
| 07. | उत्तरकाशी | 36 | 06 | 05 | 03 | 05 | 55 |
| 08. | टिहरी | 29 | 0 | 15 | 08 | 05 | 57 |
| 09. | देहरादून | 111 | 20 | 0 | 06 | 15 | 152 |
| 10. | हरिद्वार (पुरुष) | 136 | 21 | 14 | 24 | 21 | 216 |
| 11. | हरिद्वार (महिला) | 09 | 01 | 00 | 00 | 01 | 11 |
| 12. | पौड़ी गढ़वाल | 30 | 0 | 19 | 05 | 06 | 60 |
| 13. | रुद्रप्रयाग (पुरुष) | 10 | 0 | 06 | 02 | 02 | 20 |
| 14. | रुद्रप्रयाग (महिला) | 02 | 0 | 01 | 01 | 0 | 04 |
| 15. | चमोली | 16 | 0 | 10 | 02 | 03 | 31 |
| कुल योग | 567 | 48 | 137 | 81 | 87 | 920 |
यह भी पढ़े: बुद्ध पूर्णिमा स्नान: हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें रूट प्लान
भर्ती प्रक्रिया के मुख्य नियम:
- पारदर्शिता: भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- शारीरिक मानक: अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर शारीरिक माप-तोल के लिए बुलाया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी छूट जाता है, तो उसे अंतिम दिन अवसर दिया जाएगा।
- वीडियोग्राफी: चयन प्रक्रिया के हर चरण की वीडियोग्राफी अनिवार्य है।
- पक्षपात पर रोक: यदि भर्ती प्रक्रिया में शामिल किसी अधिकारी या कर्मचारी का कोई सगा संबंधी अभ्यर्थी के रूप में भाग ले रहा है, तो उस अधिकारी की ड्यूटी उस भर्ती केंद्र पर नहीं लगाई जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित जनपद के कमांडेंट कार्यालय या आधिकारिक माध्यमों से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं।

