हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद के पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर (SI) रैंक के कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
प्रमुख तबादलों पर एक नजर
तबादला सूची के अनुसार, रानीपुर और श्यामपुर जैसे महत्वपूर्ण थानों की कमान बदली गई है। इसके साथ ही कई चौकी प्रभारियों को भी इधर-से-उधर किया गया है।
निरीक्षक (Inspector) स्तर के तबादले:
- मनोहर भण्डारी: प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से अब प्रभारी निरीक्षक रानीपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- आशुतोष राणा: प्रभारी निरीक्षक रानीपुर से हटाकर उन्हें पुलिस कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
उप-निरीक्षक (SI) स्तर के महत्वपूर्ण बदलाव:
- अजय शाह: पुलिस कार्यालय से अब एसओ सिडकुल बनाए गए हैं।
- नितेश शर्मा: एसओ सिडकुल से हटाकर उन्हें एसओ श्यामपुर की कमान सौंपी गई है।
- नवीन सिंह: पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला (कोतवाली नगर) नियुक्त किए गए हैं।
- आशीष नेगी: चौकी प्रभारी मायापुर से अब चौकी प्रभारी मंडावर (कोतवाली भगवानपुर) भेजे गए हैं।
यह भी पढ़े: हल्द्वानी में गैस संकट: दावों में ‘गैस फुल’, जमीन पर चूल्हे गुल
चौकी प्रभारियों की नई सूची
| नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
| चरण सिंह | चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला | चौकी प्रभारी गैस प्लांट (रानीपुर) |
| विकास रावत | चौकी प्रभारी गैस प्लांट | SSI कोतवाली सिडकुल |
| प्रवीण बिष्ट | मंगलौर | चौकी प्रभारी कस्बा बाजार (बहादराबाद) |
| विक्रम बिष्ट | थाना पथरी | चौकी प्रभारी सप्तऋषि (कोतवाली नगर) |
| संतोष सेमवाल | थाना पथरी | चौकी प्रभारी चंडी घाट (श्यामपुर) |
| नितिन बिष्ट | पुलिस कार्यालय | चौकी प्रभारी कस्बा (मंगलौर) |
| सूरत शर्मा | कोतवाली लक्सर | चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर (खानपुर) |
इन अधिकारियों को भेजा गया पुलिस लाइन
प्रशासनिक सुधार और ड्यूटी में बदलाव के तहत SI अमित नौटियाल, SI बलवीर डोभाल, SI ब्रह्मदत्त बिजलवान, SI विनय मोहन और SI देवेंद्र चौहान को संबंधित चौकियों/थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
नोट: एसएसपी नवनीत भुल्लर ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल आगामी चुनौतियों और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को देखते हुए किया गया है।
