Gas Booking: उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में इन दिनों LPG गैस सिलेंडर बुक करने में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधिकारिक बुकिंग नंबरों पर कॉल न लगने या तकनीकी खराबी के कारण लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
गैस कंपनियों ने अब बुकिंग की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। आप कॉल के अलावा SMS, WhatsApp और मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना सिलेंडर घर बैठे बुक कर सकते हैं।
Table of Contents
SMS से Gas Booking
आप मैसेज (SMS) का उपयोग करें भी अपनी गैस बुक कर सकते हैं:
- Indane Gas: अपने रजिस्टर्ड नंबर से REFILL लिखकर 7718955555 पर भेजें।
- Bharat Gas: मैसेज में LPG लिखें और उसे 7715012345 पर भेज दें।
WhatsApp से गैस बुकिंग: सबसे तेज और आसान
अब आपको लंबी कॉल होल्ड पर रखने की जरूरत नहीं है। बस अपने रजिस्टर्ड नंबर से नीचे दिए गए नंबरों पर मैसेज करें:
- Bharat Gas: अपने फोन में 1800224344 नंबर सेव करें और “Hi” लिखकर भेजें। फिर ‘Refill Booking’ का विकल्प चुनें।
- Indane Gas: नंबर 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर व्हाट्सएप करें।
- HP Gas: नंबर 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर मैसेज भेजें।
यह भी पढ़े: Uttarakhand Weather Alert: अगले 5 दिनों तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज झक्कड़ हवाओं की चेतावनी
सिर्फ एक मिस्ड कॉल और सिलेंडर बुक
जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए मिस्ड कॉल सबसे बेहतर विकल्प है:
- Indane Gas: 8454955555 पर मिस्ड कॉल दें।
- HP Gas: 94936022222 पर मिस्ड कॉल दें।
(कॉल कटते ही आपके पास बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।)
मोबाइल ऐप्स का करें इस्तेमाल
डिजिटल इंडिया के दौर में आप अपने स्मार्टफोन पर मौजूद ऐप्स से भी बुकिंग और पेमेंट एक साथ कर सकते हैं। इसके लिए आप UMANG App, Paytm, PhonePe या Amazon Pay का उपयोग कर सकते हैं। यहाँ ‘Gas Provider’ चुनकर अपना उपभोक्ता नंबर डालें और बुकिंग करें।
विशेष टिप: ध्यान रखें कि ये सभी सुविधाएं केवल आपके गैस कनेक्शन से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही काम करेंगी। यदि आपका नंबर अपडेट नहीं है, तो अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर उसे तुरंत लिंक करवाएं।
