Haridwar News। सोशल मीडिया पर घरेलू गैस (LPG) की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) श्री मुकेश पाल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
25 दिन के नियम का रखें ध्यान
जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि गैस की डिलीवरी निर्धारित नियमानुसार 25 दिनों के अंतराल पर ही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग न करने और केवल आवश्यकतानुसार ही सिलेंडर बुक करने का आग्रह किया है। प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए हुए है ताकि वितरण में कोई बाधा न आए।
यह भी पढ़े: फूलदेई त्यौहार पर निबंध | उत्तराखंड का बाल लोक पर्व फूलदेई | Essay on Phooldei Festival
मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित आधिकारिक नंबर साझा किए हैं:
- टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-2333-555
- बुकिंग एवं शिकायत: 7718955555
- कंपनी वार शिकायत अधिकारी:
- IOC: 9557947140
- HPC: 8655436284
- BPC: 8894334950
अपील: भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल अधिकृत सरकारी सूचनाओं या गैस कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर ही विश्वास करें।
