त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: राज्य के 12 जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज गुरुवार को होगा। इस चरण में 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 26 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां बुधवार देर शाम तक अपने गंतव्य पर पहुंच गईं। गढ़वाल मंडल के छह जिलों के 26 और कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 23 विकासखंडों में पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए कुल 5823 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
यह भी पढ़ी: ऐपण राखी – पहाड़ की बहिनों द्वारा बनाई गई स्वदेशी राखियों से मनाइये रक्षाबंधन !
आज इन विकासखंडों में होगा मतदान:
- अल्मोड़ा: ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया।
- ऊधमसिंह नगर: खटीमा, सितारगंज, गदरपुर व बाजपुर।
- चंपावत: लोहाघाट एवं पाटी।
- पिथौरागढ़: धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी और कनालीछीना।
- नैनीताल: बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ और धारी।
- बागेश्वर: बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट।
- उत्तरकाशी: मोरी, पुरोला व नौगांव।
- चमोली: देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ व नारायणबगड़।
- टिहरी गढ़वाल: जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार व भिलंगना।
- देहरादून: चकराता, कालसी व विकासनगर।
- पौड़ी गढ़वाल: खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा।
- रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि।
मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।