Monday, May 26, 2025
Homeराज्यऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: 2026 में दौड़ेगी ट्रेन, 70% सुरंग खोदाई पूर्ण!

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: 2026 में दौड़ेगी ट्रेन, 70% सुरंग खोदाई पूर्ण!

ऋषिकेश: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में सुरंगों की खोदाई का कार्य लगभग 70% पूर्ण हो गया है। रेलवे विकास निगम (आरवीएनएल) का कहना है कि वर्ष 2025 तक सुरंगों की खोदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। और 2026 के अंत तक इस रेल लाइन पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी।

आरवीएनएल परिसर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने पत्रकारों को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अनुभवी कंपनियों को कार्य सौंपा गया है।

मुख्य और सहायक सुरंगों की कुल लंबाई 213 किलोमीटर है, जिनमें से 153 किलोमीटर की खोदाई हो चुकी है। मुख्य सुरंगों की कुल लंबाई 104 किलोमीटर है, जिनमें से 75 किलोमीटर की खोदाई पूर्ण हो चुकी है।

इसे पढ़े : कुमाऊनी खड़ी होली गीतों का संकलन PDF में।

आरवीएनएल का प्रयास है कि जून 2024 तक पटरी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाए। इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी है और 20 फरवरी को तकनीकी बिड खोली गई है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments