Table of Contents
Ghughutiya Festival 2026 : मानव अधिकार, संस्कृति और प्रकृति का उत्सव –
घुघुतिया पर्व केवल एक पारंपरिक लोक-त्योहार नहीं है, बल्कि यह मानव अधिकार (Human Rights),सांस्कृतिक स्वतंत्रता, प्रकृति से सह-अस्तित्व और भावनात्मक समानता का भी प्रतीक है। उत्तराखंड के कुमाऊँ अंचल में मनाया जाने वाला यह पर्व बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और प्रकृति – सभी को समान सम्मान देने की सीख देता है। आज जब दुनिया मानव अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं के संरक्षण की बात कर रही है, तब Ghughutiya Festival 2026 हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।
उत्तराखंड में मकर संक्रांति के विभिन्न रूपों की डिटेल व्याख्या करती यह वीडियो अवश्य देखें –
Ghughutiya Festival 2026 Date | घुघुतिया पर्व 2026 की तिथि :
माषांत – 13 जनवरी 2026 – पुषूडिया त्यार – माषांत यानी महीने के अंतिम दिन 13 जनवरी 2026 को सरयू गंगा पार रहने वाले लोग घुघुतिया बनाएंगे। इसी दिन लौहड़ी पर्व भी मनाया जाएगा। पहाड़ों में इस दिन जागरण भी होता है।
मकर संक्रांति यानि पहाड़ का घुघुतिया – 14 जनवरी 2026 – 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के दिन सरयू गंगा पार वालों द्वारा कौए को घुघुते खिलाए जाएंगे षट्तिला एकादशी का व्रत भी इसी दिन रहेगा। 14 जनवरी 2026 को सरयू गंगा इस पार वाले घुघूतै बनाएंगे और 15 जनवरी 2026 को कौए को घुघुते खिलाए जाएंगे
माघ मास की चावल की खिचड़ी का दान –
एकादशी होने के कारण अगले दिन किया जाएगा अत्यंत आवश्यक होने पर एकादशी के दिन साबूदाने की खिचड़ी का दान किया जा सकता है
Ghughutiya Festival का सामाजिक और मानव अधिकार महत्व –
- यह पर्व बच्चों के अधिकार और उनकी खुशियों का उत्सव है।
- महिलाओं की रचनात्मक भूमिका (घुघुते बनाना) को सम्मान देता है।
- प्रकृति और पक्षियों (कौआ) के साथ सह-अस्तित्व का संदेश देता है।
- लोक-संस्कृति को जीवित रखना सांस्कृतिक अधिकार का अहम हिस्सा है
आज के समय में जब वैश्वीकरण के कारण लोक-पर्व पीछे छूटते जा रहे हैं, घुघुतिया जैसे त्योहार सांस्कृतिक पहचान के अधिकार को मजबूत करते हैं।
Ghughutiya Festival Wishes | घुघुतिया त्यौहार की शुभकामनाएं संदेश –
आज के डिजिटल युग में लोग अपने से कोसों दूर रहने वालों को फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप संदेश, इंस्टा रील और स्टोरी के माध्यम से शुभकामनाएं भेजते हैं। इसी क्रम में यहां प्रस्तुत हैं कुछ Trending Ghughutiya Festival Wishes 2026 —

घुघुतिया शुभकामना संदेश –
- घुघुतों की खुशबू, ईजा का प्यार। सुफल हो तुम्हु यो घुघुतिया त्यार।
- मकर संक्रांति और घुघुतिया त्यौहार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन करे।
- घुघुतिया के मीठे घुघुते और काले कौवे की पुकार, आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार। घुघुतिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
- पहाड़ की संस्कृति और परंपराओं का यह पावन पर्व आपके जीवन में सकारात्मकता और प्रेम भर दे। घुघुतिया की हार्दिक शुभकामनाएं।
- घुघुतों की मिठास और परंपराओं की खुशबू आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे। घुघुतिया त्यौहार मंगलमय हो
- घुघुतिया त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पर्व भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है। आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।
- उत्तरायणी त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्यदेव के उत्तरायण होने के साथ आपके जीवन में नई ऊर्जा और सफलता आए
- घुघुतिया की शुभकामनाएं! भगवान सूर्यदेव और बागनाथ जी आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें।
अंत में – घुघुतिया 2026 की अग्रिम शुभकामनाएं वीडियो देखें –
घुघुतिया पर्व हमें यह याद दिलाता है कि संस्कृति, प्रकृति और मानव अधिकार एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। आइए, इस Ghughutiya Festival 2026 पर अपनी लोक-परंपराओं को आगे बढ़ाएं, खुशियां बांटें और अगली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत सौंपें।
आप सभी को घुघुतिया त्यौहार की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!
इन्हे भी पढ़े
- उत्तराखंड में मकर संक्रांति 2026 | घुघुतिया, उत्तरैणी, मकरैंण और मरोज पर्व का सांस्कृतिक महत्व
- काले कावा काले घुघुती माला खा ले : घुघुतिया त्यौहार का गीत व अर्थ
- घुघुतिया त्यौहार की शुभकामनायें फोटो डाउनलोड करें। यहाँ क्लिक करें।
