UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार के कुल 379 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 18 से 20 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा। आयोग ने प्रस्तावित लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 12 अक्टूबर 2026 तय की है।
इस भर्ती के अंतर्गत सबसे अधिक 230 पद निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखण्ड में सहायक लेखाकार के लिए हैं। इसके अलावा उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन, पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, उत्तराखण्ड जल संस्थान, विभिन्न जिलों के कोषागार, अभियोजन विभाग तथा अन्य विभागों में भी रिक्तियां शामिल हैं। चयन प्रक्रिया वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी।
Table of Contents
UKSSSC Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां :
- विज्ञापन जारी: 21 जुलाई 2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ: 26 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
- आवेदन संशोधन: 18 से 20 अगस्त 2026
- प्रस्तावित लिखित परीक्षा: 12 अक्टूबर 2026
वेतनमान
- लेखाकार (लेवल-06): ₹35,400 – ₹1,12,400
- सहायक लेखाकार / कनिष्ठ सम्परीक्षक (लेवल-05): ₹29,200 / ₹29,800 – ₹92,300 / ₹94,300
- कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) (लेवल-04): ₹27,200 – ₹86,100
- कैशियर कम सहायक लेखाकार (लेवल-04): ₹25,500 – ₹81,100
स्पष्टीकरण:
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा आवश्यक आरक्षण एवं अनुभव संबंधी प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट देखते रहें।
उत्तराखंड सरकारी नौकरी 2026 भर्ती के महत्वपूर्ण लिंक देखिए :
UKSSSC Recruitment 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक यहां देखें –
- उत्तराखंड सरकारी नौकरी 2026 से जुड़ा पूरा विज्ञापन देखें यहां क्लिक करें
- उत्तराखंड समूह ग से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट के लिए देखिए uksssc की वेबसाइट
- कठउतार: कुमाऊँ की मृत्यु-संस्कार परंपरा और उसका सांस्कृतिक महत्व



