Thursday, May 15, 2025
Homeसमाचार विशेषउत्तराखंड की 4 महिला ग्राम प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रीय...

उत्तराखंड की 4 महिला ग्राम प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व बात है की, उत्तराखंड की 4 महिला ग्राम प्रधानों को स्वतंत्रता दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस बार देश की आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए, केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण और विकास के लिए अहम योगदान देने वाली 150 महिला जनप्रतिनिधियों को विशेष सम्मान देने का निर्णय लिया है। इन महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में आमंत्रित किया गया है। आप को जानकर खुशी होगी की उत्तराखंड से भी चार महिला ग्राम प्रधानों को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

कौन-कौन सी महिला ग्राम प्रधान होंगी सम्मानित?

देहरादून: सहसपुर ब्लॉक की प्रधान मीनू क्षेत्री और तबस्सुम परवीन
पौड़ी: खिर्सू ब्लॉक की प्रधान मनीषा बहुगुणा
पिथौरागढ़: डीडीहाट ब्लॉक की प्रधान ममता

आप को बता दे की इन सभी महिला ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने गांवों में कई विकास कार्य करवाए हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कार्य, जैविक खेती को बढ़ावा देना, गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाना, और सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं विकसित करना शामिल हैं।

इसे पढ़े : उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित

उत्तराखंड की इन 4 महिला ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला यह सम्मान राज्य के लिए गौरव का क्षण है। इन महिलाओं ने साबित किया है कि महिलाएं भी समाज के विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments