Home संस्कृति सूतक और नातक पहाड़ों में मृत्यु और जन्म से संबंधित परम्पराएं।

सूतक और नातक पहाड़ों में मृत्यु और जन्म से संबंधित परम्पराएं।

0

Table of Contents

सूतक :

उत्तराखंड की गढ़वाली और कुमाऊनी क्षेत्र में सूतक शब्द का प्रयोग मृतकशौच के लिए किया जाता है। प्रसिद्ध इतिहासकार डा राम सिंह जी के अनुसार ग्रहण लगने पर एक नियत समयावधी को ” सूतक काल ” माना जाता है। यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो इसका प्रभाव उसके पिछली पीढ़ी से संबंधित पारिवारिक लोग या स्वतंत्र परिवारों पर पड़ता है। मृतक के इन सपिण्डी लोगों को पहाड़ी भाषा में बिरादर कहते हैं।

प्रभावित समय की गणना मृतक के साथ बिरादरों की पीढ़ी के अनुसार निकटता और दूरी के आधार पर तय होता है। यह सूतक का समयकाल 3 दिन से 10 दिन तक का हो सकता है। स्थानीय भाषा में तीन दिन तक सूतक से प्रभावित होने वाले लोगों को तीनदिनियाँ बिरादर और दसदिन तक प्रभावित होने वाले लोगों को दसदिनियाँ बिरादर कहते हैं। 8 -10 पीढ़ी की दूरी के बिरादरों को सूतक तीन दिन का होता है। 8 पीढ़ी से कम दूरी के बिरादरों पर इसका प्रभाव दस दिन का होता है।

सूतक

कुंवारे व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर सभी पर उसकी मृत्यु अशौच का प्रभाव केवल तीन दिन का होता है। प्रो dd शर्मा जी बताते हैं कि मृतक अशौच के बारे में गरुड़ पुराण में बताया गया है कि चार पीढ़ी तक के संबंधियों का मृतक असौच दस रात्रि का ,पांचवी का छ रात्रि ,छठी पीढ़ी का चार रात्रि , सातवीं का तीन ,आठवीं का एक ,नौवीं पीढ़ी का दोपहर तक तथा दसवीं पीढ़ी केवल स्नान से शुद्धिकरण हो जाता है।

मृतक के अशौच के बारे में कहते हैं कि यदि किसी मृतक के सूतककाल के छह दिन के अंदर की और बिरादर की, मृत्यु हो जाती है तो दोनों का सूतक एक हो जाता है और पहले के साथ ही दूसरे का पीपल पानी होता है। यदि दूसरे बिरादर की मृत्यु छह दिन के बाद होती है तो दोनों का सूतक अलग अलग होता है। इसके अलावा किसी शुभकाम के दौरान या पहले यदि बिरादरी में कोई मृत्यु हो जाती है तो ,मृतक परिवार को बिरादरी से अलग होना पड़ता है। इसके अलवा मृतक शौच और जातक शौच से संबंधित कई और नियम है ,जो क्षेत्र और मान्यताओं के हिसाब से थोड़े अलग हो जाते हैं।

इन्हे पढ़े _

शौशकार देना या अंतिम हयोव देना ,कुमाउनी मृतक संस्कार से संबंधित परंपरा

हमारे व्हाट्सअप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Previous articleलक्ष्मी पौ ऐपण के बिना अधूरी है पहाड़ की दिवाली।
Next articleकयेश या कैंश पहाड़ की शगुन सूचक परम्पराओं में एक समृद्ध परम्परा।
बिक्रम सिंह भंडारी, देवभूमि दर्शन के संस्थापक और प्रमुख लेखक हैं। उत्तराखंड की पावन भूमि से गहराई से जुड़े बिक्रम की लेखनी में इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी रचनाएँ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों और प्राचीन मंदिरों का सजीव चित्रण करती हैं, जिससे पाठक इस भूमि की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित होते हैं। साथ ही, वे उत्तराखंड की अद्भुत लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बिक्रम का लेखन केवल सांस्कृतिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्वरोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाते हैं। उनके विचार युवाओं को उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण है। बिक्रम सिंह भंडारी के शब्द पाठकों को उत्तराखंड की दिव्य सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाते हैं, जिससे वे इस देवभूमि से आत्मिक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Exit mobile version