Home दार्शनिक स्थल रोमांच स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध हैं उत्तराखंड के ये स्थान !

स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध हैं उत्तराखंड के ये स्थान !

0

स्कीइंग बर्फ से भरी ढलान पर खेला जाने वाला एक साहसिक खेल है। बर्फीली चोटियों की ढलानों पर दुनियाभर के  शौकीन खिलाडी इस साहसिक खेल का आनंद लेते हैं।

उत्तराखंड में स्कीइंग –

स्कीइंग जैसे साहसिक खेल के शौकीनों के लिए उत्तराखंड एक आदर्श स्थान है। यहाँ के बर्फीले पहाड़ और उनकी तलहटियाँ इस साहसिक खेल के लिए बिलकुल परफैक्ट हैं।

उत्तराखंड में गलेशियरों के बीच के खुले बर्फ के ढलवा मैदान यहाँ अधिक से अधिक स्कीयरों को आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड की बर्फीली ढलानों के बीच यह खेल नवंबर से मार्च के बीच खेला जाता है।

स्कीइंग

उत्तराखंड के प्रसिद्ध स्थान –

बर्फ के साहसिक खेल लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड के ये स्थान भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं।

औली –

औली को स्कीइंग की राजधानी कहा जाता है। औली उत्तराखंड के चमोली जिले में 2,500 से 3,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तराखंड के जोशीमठ में स्थित यह उत्तराखंड का ही नहीं बल्कि पुरे भारत का आदर्श स्की डेस्टिनेशन है।

औली जाने का सर्वश्रेष्ठ समय जनवरी से मार्च तक का होता है। यह समय बर्फ के साहसिक खेल के लिए उपयुक्त होता है। औली एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन और भारत के स्की रिसॉर्ट के रूप में एक लोकप्रिय शीतकालीन स्थल है। यह अपनी बर्फीली ढलानों के लिए प्रसिद्ध है।

औली में वह सब कुछ है जो एक यात्री का सपना होता है। जैसे – हिमालय के रमणीय दृश्य, सूंदर घास के मैदान, साहसिक गतिविधियाँ, केबल कार और बहुत कुछ। बर्फ से ढकी चोटियों से लेकर लकड़ी के बने हट  तक। औली एक आदर्श यूरोपीय हिलस्टेशन की तरह है।

दायरा बुग्याल –

यह बुग्याल शीत काल में बर्फ के साहसिक खेलों और गर्मियों में ट्रेकिंग के लिए एक अच्छा स्थान है। दायरा उत्तरकाशी जिले में पड़ता है। गर्मियों में मखमली घास का अद्भुत अहसास अपने आप में खो जाने के लिए विवश कर देता है। जाड़ों में ढलवा मैदान बर्फ पड़ने के बाद एक अच्छा स्की रिसोर्ट बन जाता है।

इनके अलावा निम्न स्थान उत्तराखंड में स्कीइंग के लिए फेमस हैं –

  • बेटुलीधार
  • केदारकांठा ट्रैक
  • खलिया टॉप
  • मुंडाली

इन्हे भी पढ़े _

उत्तराखंड में गर्मियों में घूमने लायक कुछ खास स्थान

बद्रीनाथ धाम या बद्रीनारायण मंदिर । चार धामों में प्रमुख धाम।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version