Monday, May 22, 2023
Homeव्यक्तित्वPankaj Jeena biography in Hindi || wiki || hometown || Status|| Instagram...

Pankaj Jeena biography in Hindi || wiki || hometown || Status|| Instagram | पंकज जीना

अपनी मनमोहनी आवाज से मंत्रमुग्ध करने वाले पंकज जीना आजकल सोशल मीडिया की जान बने हुए हैं।  उनके स्टेटस वीडियो इंस्टाग्राम रील्स  और सोशल मीडिया के सभी मंचों पर काफी पसंद किये जाते हैं। जिंदगी के संघर्षो पर उनके स्टेटस वीडियो ,जिंदगी को नए उत्साह से जीने के लिए प्रेरित करते हैं। पहाड़ो पर बने उनके स्टेटस वीडियो आपको , पहाड़ों की मधुर यादों में खोने पर मजबूर कर देते हैं।

प्रारंभिक जीवन  –

सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर पंकज जीना मूलतः उत्तराखंड  नैनीताल जिले के ज्योलिकोट के चोपड़ा गांव के रहने वाले है। सामान्य उत्तराखंडी युवाओं की तरह पंकज जीना का जीवन भी संघर्ष से भरा हुवा था। शिक्षा पूर्ण करने के साथ इन्होने रेडिओ में अपना भविष्य बनाने की ठानी। Pankaj jeena ने सर्वप्रथम कुमाऊं वाणी से अपना रेडिओ का सफर शुरू किया। Pankaj jeena अपने गांव से 4 किलोमीटर तक पैदल जाते थे। रेडिओ को लेकर पंकज के अंदर एक अलग ही जूनून था। जैसा कि पहाड़ के सभी लोगों के साथ होता है , पहाड़ी लोगो का  उच्चारण शुद्ध हिंदी से थोड़ा अलग होता है। पंकज जीना के साथ भी यही समस्या थी और थोड़ा व्याकरण की अशुद्धियाँ भी थी। इस कमी को दूर करने के लिए पंकज ने रंगमंच से जुड़ने का निर्णय लिया। परिवार से दूर रहकर Pankaj jeena ने हिंदी व्याकरण में अपनी उच्चारण सम्बन्धी गलतियों को दूर किया। उनकी मेहनत रंग लायी Pankaj jeena को देश के एक प्रतिष्ठित FM चैनल के सीईओ ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें अपने  चैनल में मौका दिया। इस समय पंकज कुमाऊं वाणी में काम के साथ मॉस कम्युनिकेशन का कोर्स कर रहे थे। यहाँ से पंकज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने fm की दुनिया को जाना समझा।  मशहूर रेडिओ जाकी rj रौनक से रेडिओ जाकी की बारीकियां सीखी। पंकज ने रेड fm देहरादून ,फिर बनारस में रेडिओ सिटी , और लखनऊ में फीवर fm में काम किया। Pankaj jeena वर्तमान में रेडिओ सिटी 91 .9  fm बनारस में अपनी मन मोहनी वाणी का जादू बिखेर रहे हैं। पंकज जीना कुमाउनी लोक गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की जी से काफी प्रभावित हैं। अक्सर उनके किस्से सुनाते रहते हैं। पंकज बनारस की धरती से भी अपने पहाड़ अपने उत्तराखंड के साथ दिल से जुड़े हैं।  अक्सर उनके पॉडकास्ट में वीडियो में ,उत्तराखंड  के ही किस्से छाये रहते हैं।

पंकज जीना वीडियो स्टेटस और कहानी सुनाने के लिए मशहूर हैं –

पंकज की मधुर और ठहराव वाली आवाज में वीडियो स्टेटस आजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। पंकज जीना अक्सर अपनी मधुर आवाज पॉडकास्ट और छोटे वीडियो क्लिप बनातें रहते है। ें पॉडकास्ट और वीडियो  की विषयवस्तु जीवन जीने के लिए प्रेणादायक विचार और पहाड़ो पर और उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित स्टेटस होते हैं , जीने Pankaj jeena स्वयं लिखते हैं। इसके अलवा पंकज अपनी मधुर वाणी में लोगों को कहानियां भी सुनाते हैं।

उपलब्धि – हैशटैग किस्से विथ पंकज जीना  शो ( hashtag Kisse with Pankaj jeena ) को ईनाम –

सबके चहेते पंकज जीना की कहानी सुनाने के अंदाज के तरीके के कारन उनके शो हैशटैग विथ पंकज जीना को ” ग्लोबल कस्टमर इंगेजमेंट फोरम एंड अवॉर्ड्स ” से सम्मानित किया गया है। सोशल मीडिया पर पंकज जीना के लाखो चाहने वाले हैं।

Pankaj jeena Instagram Id –

पंकज जीनासे इंस्टाग्राम में जुड़ने और उनकी मधुर आवाज के वीडियो जल्दी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसे भी देखें _

पंकज की तरह उत्तराखंड के rj काव्य भी आवाज की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments