Friday, May 2, 2025
Homeसमाचार विशेषChardham Yatra 2025: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

Chardham Yatra 2025: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

Chardham Yatra 2025: आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव, माँ यमुना जी के पावन धाम श्री यमुनोत्री और माँ गंगा के पवित्र धाम श्री गंगोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत पूर्वाह्ण 11 बजकर 55 मिनट पर श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए, जिससे भक्तों में हर्ष का माहौल है।

वहीं, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं श्री गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने आम श्रद्धालु की तरह माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण संकल्प लेते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम से माँ गंगा की प्रथम पूजा की।

amazon great summer sale 2025

मुख्यमंत्री धामी ने पतित पावनी माँ गंगा की सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं भारत की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दोनों ही धामों में उपस्थित रहे और माँ यमुना तथा माँ गंगा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Hosting sale

यह भी पढ़े : रम्माण उत्सव: उत्तराखंड की 500 साल पुरानी सांस्कृतिक धरोहर की झलक

यह कपाटोद्घाटन चारधाम यात्रा के विधिवत शुभारंभ का प्रतीक है, जिसके लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

सभी श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Best Taxi Services in haldwani Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments