Tuesday, November 21, 2023
Homeराज्यगंगोत्री ,यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद ! बद्रीनाथ के कपाट...

गंगोत्री ,यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद ! बद्रीनाथ के कपाट 18 को बंद होंगे !

चार धाम कपाट बंद होने शुरू हो गए हैं।

उत्तराखंड के चार धाम कपाट अपने नियत समय पर बंद होने शुरू हो गए हैं। गंगोत्री ,यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट बंद हो गए हैं। मंगलवार 14 नवंम्बर 2023 को गोवर्धन पूजा के दिन गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए। तय मुहूर्त पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए और माँ गंगा की डोली मुखबा के लिए रवाना हुई। अब अगले छह महीने तक माँ गंगा की पूजा और दर्शन मुखबा में होंगे।

भाईदूज पर यमुनोत्री धाम कपाट और केदारनाथ के कपाट बंद हुए। माँ यमुना के अगले छह माह तक खरसाली में दर्शन होंगे। तथा इस समयावधि में माँ की पूजा अर्चना भी वही होगी। इसी अवसर पर सुबह 8 :30 पर केदारनाथ धाम के कपाट भी बंद हो गए हैं। 14 नवंबर के दिन मंगलवार दिन  बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भंडारगृह से मंदिर के सभामंडप में विराजमान कर दिया गया था। भाईदूज के दिन सुबह 4 बजे स्वयंभू शिव लिंग को भस्म फूल इत्यादि से ढककर समाधी रूप दे दिया गया।

इसके साथ ही सुबह मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा केदारनाथ  की चल उत्सव विग्रह डोली केदारनाथ धाम से शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। 17 नवंबर 2023 बाबा केदारनाथ छह मास की शीतकालीन पूजा के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। 18 नवंबर 2023 को बद्रीनाथ धाम  कपाट बंद हो जायेंगे। बद्रीनाथ कपाट बंद करने हेतु पंचपूजा 14 नवंबर से शुरू गयी है। जो 18 नवंबर तक चलेंगी। उसके बाद पूर्ण विधि-विधान के साथ शाम 3 बजकर 33 मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे।

इन्हे  पढ़े _

Best Taxi Services in haldwani

उज्याव संगठन की तरफ से जल्द हल्द्वानी में होने जा रहा है कुमाउनी भाषा युवा सम्मलेन !

छोटी दीपावली पर खास होता है उत्तराखंड का यमदीप उत्सव या यमदीप मेला।

जड़ी-बूटी मंडी मजबूत करेगी पहाड़ों की ग्रामीण आर्थिकी: डा. महेन्द्र राणा

हमारे व्हाट्सप ग्रुप में यहाँ क्लिक करें।

bike on rent in haldwaniविज्ञापन
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular

Recent Comments