कुमाउनी भाषा प्रेमियों के लिए खुश खबर ! उत्तराखंड कुमाउनी भाषा और संस्कृति के प्रचार -प्रसार में प्रयासरत उज्याव संगठन आगामी 24 दिसंबर 2023 को हल्द्वानी में कुमाउनी भाषा सम्मलेन करने जा रहा है।
उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषाओँ कुमाउनी और गढ़वाली के प्रचार और प्रसार में कई संगठन और बुद्धिजीवी लोग प्रयासरत हैं। इनका मूल उद्देश्य अपनी क्षेत्रीय भाषा का प्रचार और उसे सविंधान की आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाना है। इन्ही संगठनों में एक संगठन है उज्याव संगठन। जिसका पूरा नाम है उज्याव कुमाउनी भाषा लिजी युवा तराण समिति। उज्याव कुछ भाषा,संस्कृति प्रेमी कुमाउनी युवाओं द्वारा गठित संगठन है जिसका मूल लक्ष्य कुमाउनी भाषा का प्रचार और सवर्द्धन करना और विशेषकर युवाओं में कुमाउनी भाषा के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
उज्याव का हिंदी अर्थ होता है प्रकाश , और युवा तराण का अर्थ होता है युवाओं की ताकत !और अपने नाम के अनुसार यह संगठन अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण निष्ठा से प्रयासरत है। युवाओं के इस संगठन का उदय 26 दिसम्बर 2021 को तेरहवे कुमाउनी भाषा सम्मेलन में हुवा था। तबसे आज तक यह संगठन अलग अलग माध्यमों से कुमाउनी भाषा के प्रचार में प्रयासरत है। यह संगठन प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ऑनलाइन माध्यम से कुमाउनी काव्य गोष्ठी का आयोजन करवाता है। इस संगठन के सदस्य स्कूलों में जाकर कुमाउनी भाषा के विकास और संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाते हैं।
अपने पुनीत लक्ष्य में आगे बढ़ते हुए अब यह संगठन आगामी दिसंबर माह में एक दिवसीय कुमाउनी भाषा युवा सम्मेलन और युवा सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है। जिसके लिए संगठन ने 24 दिसम्बर 2023 रविवार का दिन चुना है। और स्थान है – रुद्राक्ष बैंकट हाल नवाबी रोड हल्द्वानी। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री दीपक भाकुनी ( पहाड़ी दीपू ) जी ने कुमाउनी भाषा प्रेमी पहाड़ के युवाओं और बुद्धिजीवी आदरणीय वरिष्ठ लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का अनुग्रह किया है।
इन्हे भी पढ़ें _
 
  
		 
		 
									 
					


