Monday, May 26, 2025
Homeराज्यउपनल कर्मियों का मानदेय 10% बढ़ा, सरकार ने दी सौगात

उपनल कर्मियों का मानदेय 10% बढ़ा, सरकार ने दी सौगात

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए उनके मानदेय में 10% की वृद्धि की है। अब उपनल कर्मियों का मानदेय 10% बढ़ा दया गया हैं। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे थे। 20 प्रतिशत मानदेय वृद्धि, मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट लागू करने, हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने, सेवा समाप्त न करने और मृतक आश्रितों को नौकरी देने जैसी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आठ दिन तक कार्यबहिष्कार भी किया था।

उपनल कर्मियों का मानदेय 10% बढ़ा उपनल कर्मियों का मानदेय 10% बढ़ा उपनल कर्मियों का मानदेय 10% बढ़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर विचार किया था। 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि और अन्य मांगों पर विचार के लिए समिति गठित करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। सरकार के इस फैसले से उपनल कर्मियों में खुशी की लहर है।

इसे पढ़े : देहरादून में गुलदार का आतंक, 10 साल के बच्चे को बनाया निवाला

यह वृद्धि उपनल कर्मियों के लिए एक बड़ी राहत है। यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मददगार होगी। उपनल कर्मी विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम करते हैं। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्राम विकास, कृषि, वन, आयुष, पर्यटन, सूचना, खेलकूद आदि विभाग शामिल हैं।

यह वृद्धि उपनल कर्मियों के लिए एक बड़ी राहत है। यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मददगार होगी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments