Home राज्य उत्तराखंड प्रशासनिक फेरबदल: अमित कुमार सिन्हा की जगह श्री ए०पी० अंशुमान होंगे...

उत्तराखंड प्रशासनिक फेरबदल: अमित कुमार सिन्हा की जगह श्री ए०पी० अंशुमान होंगे अपर पुलिस महानिदेशक

0
अमित कुमार सिन्हा की जगह श्री ए०पी० अंशुमान होंगे अपर पुलिस महानिदेशक

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री अमित कुमार सिन्हा को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन के पद से मुक्त कर दिया है। श्री सिन्हा के स्थान पर 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री ए०पी० अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह फैसला राज्य सरकार द्वारा लिए गए प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है।

इस फेरबदल के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर ऐसे फेरबदल अक्सर संगठनात्मक बदलावों या अन्य कारणों से किए जाते रहते हैं। आप को बता दे की श्री ए०पी० अंशुमान 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें इससे पहले भी राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़े : जाखन देवी अल्मोड़ा में बसा माँ यक्षिणी देवी के दिव्य धाम की अनसुनी कहानी।

Exit mobile version