Home राज्य उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर होंगे प्रसून जोशी

उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर होंगे प्रसून जोशी

0
उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर
उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर

उत्तराखंड सरकार ने प्रसिद्ध कवि गीतकार ,संवाद लेखक और वर्तमान सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष  पद्मश्री प्रसून जोशी को आधिकारिक रूप से उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। कला, साहित्य ,प्रबंधन क्षेत्रों में  श्री प्रसून जोशी जी को काफी अनुभव है। और उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त होने के बाद यह अनुभव उत्तराखंड के लिए लाभकारी होगा। प्रसून जोशी उत्तराखंड की संस्कृति ,तीर्थ पर्यटन आदि मामलो में होंगे ब्रांड एम्बेसडर।

उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर प्रसून जोशी के बारे में

बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रसून जोशी जी का जन्म  उत्तराखंड के अल्मोड़ा के दन्या गावं में 16 सितम्बर 1968 को हुवा था। इनके पिता का नाम श्री देवेंद्र कुमार जोशी और माता जी का नाम श्रीमती सुषमा जोशी है।

प्रसून जोशी जी की माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड के गोपेश्वर एवं नरेंद्रनगर में हुई। आगे उन्होंने एमएससी और उसके बाद mba की पढाई की। उन्होंने शात्रीय संगीत की शिक्षा उस्ताद हाफिज अहमद खान से ली।

अपने फ़िल्मी करियर उन्होंने दिल्ली 6 ,तारे जमीन पर ,रंग दे बसंती ,हम तुम , और फना जैसी कई सुपरहिट फिल्मो के लिए सुपरहिट गीत लिखे। उन्हें तारे जमीन पर फिल्म के गाने माँ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। तथा फना फिल्म के चाँद सिफारिश गीत के लिए  2008 ,और माँ गीत के लिए 2007  में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है। “ठंडा मतलब कोको कोला ”  जैसी सुपर हिट विज्ञापन लाइन के लिए उन्हें ” विज्ञापन गुरु ” भी कहा जाता है। प्रसून जोशी की पहली रचना किताब ” मै और वो ” लिखी  थी।

इन्हे भी पढ़े: कुमाऊं के वीर योद्धा स्यूंराजी बोरा और भ्यूंराजी बोरा की रोमांचक लोक कथा।

2015 में प्रसून जोशी जी को भारत का चौथा उच्तम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया। प्रसून जोशी ने 200 से अधिक पुरस्कार जीतें हैं। नवंबर 2022 में प्रसून जोशी जी को उत्तराखंड गौरव सम्मान भी मिल चूका है।

Exit mobile version