Home समाचार विशेष मौराड़ी गाँव के प्रधान सेना की पर्यावरण यूनिट 130 TA में हुए...

मौराड़ी गाँव के प्रधान सेना की पर्यावरण यूनिट 130 TA में हुए भर्ती

0
पर्यावरण यूनिट 130 TA

चम्पावत, उत्तराखंड – चम्पावत जिले के मौराड़ी गाँव के प्रधान हरीश चंद्र जोशी ने सेना में भर्ती होने के बाद प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया है। आप को बता दे की प्रधान हरीश चंद्र जोशी सेना की पर्यावरण यूनिट 130 TA में भर्ती हुए हैं, जो की भारतीय सेना की एक विशेष इकाई है। सेना की पर्यावरण यूनिट 130 TA में भर्ती होने के बाद उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को अपना इस्तीफा दिया है। समाचार स्रोतों के मुताबिक, विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

आप को बता दे की सेना की पर्यावरण यूनिट 130 AT, भारतीय सेना की एक विशेष इकाई है जो पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित है। सेना की पर्यावरण यूनिट 130 AT हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बटालियन के प्रयासों ने इस क्षेत्र के पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Exit mobile version