Home कुछ खास मेरा कॉलम उत्तराखंड मॅट्रिमोनी व्हाट्सएप ग्रुप संचालक के साथ साक्षात्कार

उत्तराखंड मॅट्रिमोनी व्हाट्सएप ग्रुप संचालक के साथ साक्षात्कार

0
उत्तराखंड मॅट्रिमोनी
uttarakhand matrimony whatsapp group

बदलते समय के साथ अब रिश्ता ढूढ़ने के लिए भी डिजिटल तकनीक का प्रयोग अधिक हो गया है। जहां सारे देश मे कई प्रतिष्ठित वेबसाइट, लोगो को शादी ढूढ़ने के लिए मदद कर रही हैं। उत्तराखंड में शादी के लिए लड़की, ढूढ़ने के लिए एक दो वेबसाइट उपलब्ध हैं। इनके अलावा कई लोग उत्तराखंड मॅट्रिमोनी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर या उत्तराखंड शादी के ग्रुप बनाकर लोगो की मदद कर रहें है। और Uttarakhand shadi.com का काम कर रहे हैं। इन्ही शादी ग्रुप संचालको में से एक हैं, उत्तराखंड मैट्रोमोनी ग्रुप संचालिका श्रीमती सोनाली बिष्ट खत्री ,जो सोशल मीडिया के लगभग सभी मंचो पर उत्तराखंड मैट्रोमोनी ग्रुपों का संचालन करके कई लोगो को मदद कर रही हैं। बताते हैं कि इनका Uttarakhand shadi whatsapp group काफी प्रसिद्ध है ।और कई लोग इनके ग्रुप से अपने मन पसंद रिश्ते जोड़ चुके हैं।

टीम घुगुति जागर के श्री राजेन्द्र ढैला जी ने , श्रीमती सोनाली बिष्ट खत्री जी के एक साक्षात्कार के द्वारा , उनके इस पुण्य प्रयास पर प्रकाश डाला है। श्री राजेन्द्र ढैला जी के सहयोग से इस साक्षात्कार को यहां सांकलित कर रहे हैं । आप भी इस मे जुड़ कर इसे मित्र मंडली में साझा करके ,इस पुण्य प्रयास में सहभागी बने। तथा यदि आप कुमाऊनी शादी के रिश्ते या गढ़वाली शादी के रिश्ते ढूंढ रहें हैं तो यह वार्तालाप आपके लिए लाभदायक हो सकती है। इस लेख में उत्तराखंड मॅट्रिमोनी ग्रुपों के लिंक भी दिए हैं।

उत्तराखंड मॅट्रिमोनी ग्रुप 

मित्रो नमस्कार सादर, मैं आज आप सभी को उत्तराखंड मैट्रिमोनी (कुमाउनी-गढवाली) रिश्ते ग्रुप से परिचित कराने जा रहा हूं। जिसमें आप विवाह संबंधी कुमाउनी गढ़वाली रिश्ते आसानी से ढूंढ सकते हैं। आइए और अधिक जानकारी के लिए बात करते हैं उत्तराखंड मैट्रिमोनी ग्रुप की संचालिका श्रीमती सोनाली बिष्ट खत्री व इस कार्य में उन्हें सहयोग प्रदान कर रहे उनके पति श्री संजय खत्री जी से।

सवाल नंबर 01- सर्वप्रथम आप अपने बारे में बताइए? जैसे अपना घर परिवार , कहां से हो? कहां रहते हो? शैक्षिक योग्यता आदि?
जवाब – मैं 27 वर्षीय शादीशुदा ग्रहणी हूं, मैंने नर्सिंग में BSc की है। मेरा ससुराल और मायका दोनों दिल्ली में है और मूल रूप से हम लोग kumaoni हैं। हमारा गाँव उत्तराखंड Almora जिले में है।

सवाल नंबर 02 – उत्तराखंड मैट्रिमोनी ग्रुप बनाने का ख्याल कब और कैसे आया, तथा इसकी शुरुआत आपने कब से की?
जवाब-उत्तराखंड मैट्रिमोनी ग्रुप बनाने का श्रेय मेरे पतिदेव को जाता है, जिन्होंने वर्ष  2019 में Whatsapp पर इसकी शुरुआत की थी। जिसका उद्देश्य kumaoni व Garhwali लोगों को उनकी पसंद के अनुरूप रिश्ते मुहैया कराना है। आज की तारीख  में हम Facebook, Whatsapp और instagram जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं। इन प्लेटफॉर्म्स को मैं handle करती हूं और खाली समय में मेरे पतिदेव भी मदद करते हैं।

सवाल नंबर 03- इस ग्रुप की शुरुआत करने के पीछे आपका मुख्य उद्देश्य क्या है? और भविष्य की क्या योजनाएं हैं?
जवाब –जैसा कि देखा गया है, आम तौर पर कुमाऊँनी व गढ़वाली लोग रिश्ते तलाशने के लिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों पर ही निर्भर होते हैं। लेकिन गत वर्षों में जिस तरह से इन्टरनेट का चलन बढ़ा है उत्तराखंड मैट्रिमोनी एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन कर उभर रहा है जिससे कि लोग घर बैठे ढेरों रिश्ते अपने मोबाइल फोन पर देख सकते हैं तथा बड़ी ही आसानी से बहुत ही मामूली शुल्क देकर अपनी पसंद के लोगों से सम्पर्क कर सकते हैं। इससे लोगों को ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं और भाग दौड़ व टेंशन बहुत कम हो गई है। भविष्य  में हम एक वेबसाइट लॉन्च करने की भी योजना बना रहे हैं। अगर और भी ज्यादा लोगों तक हमारी पहुंच बढ़ेगी तो।

सवाल नंबर 04 –अगर हम बात करें कि अभी तक कितने लोग इससे फायदा ले चुके हैं तो आप क्या कहेंगे?
जवाब – अभी हमारे Facebook पेज को लगभग 1800 लोग फॉलो कर रहे हैं, instagram पेज को 800 से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे Uttarakhand matrimony Whatsapp Group का लाभ 500 से ज्यादा लोगों को मिला है। हमने कभी अपने ग्रुप में शामिल लोगों को ये बताने को बाध्य नहीं किया कि उनका रिश्ता हुआ या नहीं। कुछ लोग अपनी स्वेच्छा से धन्यवाद देते हैं। और बता देते हैं कि उनका रिश्ता हो चुका है। कई लोगों से संदेश प्राप्त हुआ कि इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को प्रयोग करना उनके लिए बहुत बढ़िया अनुभव रहा।

सवाल नंबर 05 – उत्तराखंड मैट्रिमोनी को लेकर आपका आज तक का सफर कैसा रहा कुछ यादगार यादें साझा कीजिए?
जवाब- जैसा कि मैंने ऊपर बताया की लगभग 3 साल से काफी लोग Facebook और Whatsapp के माध्यम से हमसे जुड़े और लाभान्वित भी हुए। इसके बाद instagram पर भी सितंबर 2021 में हमने पेज बनाया और वहाँ भी हमको काफी अच्छा response मिल रहा है। इससे हमको आगे और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। इसके लिए हम प्रयासरत भी हैं। इसीलिए आपके माध्यम से हमें यह उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे इस प्लेटफॉर्म के बारे में जानें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

सवाल नंबर 06- अगर कोई आपसे जुड़ना चाहता है तो वह कैसे जुड़ सकता है? कोई संपर्क सूत्र उपलब्ध है क्या? या फिर सिर्फ ग्रुप के जरिए?

जवाब- सर, हमसे जुड़ने के बहुत सारे माध्यम हैं। आप हमको हमारे Facebook या instagram पेज पर मैसेज भेज सकते हैं, जिनके लिंक इस प्रकार हैं:-

उत्तराखंड मैट्रोमोनी ग्रुप के लिंक –

उत्तराखंड मॅट्रिमोनी व्हाट्सएप ग्रुप लिंक के लिए यहां क्लिक करें।

इनके फेसबुक ग्रुप में जुड़ने हेतु यहाँ क्लिक करें।

उत्तराखंड मैट्रिमोनियल के इंस्टाग्राम ग्रुप में जुड़ने हेतु यहाँ क्लिक करें।

इसके अलावा आप हमारे Uttarakhand matrimony Whatsapp ग्रुप Admin को 7503205729 पर मैसेज भेज सकते हैं या किसी अन्य जानकारी के लिए कॉल भी कर सकते हैं।

इसके अलावा यह बताना भी अनिवार्य हो जाता है कि इन्टरनेट पर जीवनसाथी डॉट कॉम और शादी डॉट कॉम जैसी वेबसाइट पहले ही मौजूद हैं लेकिन पहाड़ के लोग अभी भी वहाँ काफी कम संख्या में मिलते हैं। यही ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मॅट्रिमोनी  को खास तौर पर केवल कुमाऊनी शादी के रिश्ते  और गढ़वाली शादी के रिश्ते   के हिसाब से बनाया गया है।

इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आपको बस एक Whatsapp Group जॉइन करना होता है, उसके बाद आप वहाँ ग्रुप एडमिन द्वारा भेजे गए प्रोफाइल देख सकते हैं और मामूली सा सदस्यता शुल्क भरकर उन प्रोफाइल्स के Contact नम्बर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे Whatsapp ग्रुप में पूरे भारत से कुमाऊनी व गढ़वाली लोग जुड़े हुए हैं और हां कुछ लोग तो विदेश से भी हैं।

धन्यवाद आपका हमसे बातचीत करने के लिए।

प्रस्तुति – राजेन्द्र ढैला टीम घुगुती जागर, काठगोदाम।

इस साक्षात्कार में उत्तराखंड मॅट्रिमोनी का व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक दिया है। आप उस लिंक से जुड़कर , उत्तराखंड के अधिक से  अधिक लोगो के साथ जुड़ कर ,अपने या अपने परिवार के लिए अच्छया गढ़वाली या कुमाउनी रिश्ता ढूढ़ सकते हैं।

लेखक परिचय :-  यह लेख श्री राजेन्द्र ढैला जी के सहयोग से सांकलित किया गया है। इससे पूर्व भी राजेन्द्र ढैला जी देवभूमी दर्शन  के लिए कई  लेखों का संकलन कर चुके हैं। वर्तमान में ढैला जी के बारे में पुरे पहाड़वासी जानते हैं। राजेन्द्र ढैला जी अपने यूट्यूब चैनल घुगुती जागर RD के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को सवारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं।

श्री राजेन्द्र ढैला जी के चैनल घुगुती जागर RD से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करें

से भी देखें :- टीम घुगुती जागर का यह गीत है साल 2021 का सर्वोत्तम गीत

Exit mobile version