Home स्टूडेंट कॉर्नर उत्तराखंड मंत्रिमंडल 2021, आइये जानते हैं धामी मंत्रिमंडल में किस मंत्री को...

उत्तराखंड मंत्रिमंडल 2021, आइये जानते हैं धामी मंत्रिमंडल में किस मंत्री को क्या मिला

0
उत्तराखंड मंत्रिमंडल 2021

उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल जुलाई 2021की सूची

पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत का  6 माह के अंदर विधानसभा के लिए चयन नही हो पाया इसलिए उन्हे अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा। उसके बाद विधायक दल की मीटिंग में श्री पुष्कर सिंह धामी जी को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने 04 जुलाई 2021, रविवार के दिन उत्तराखंड के 11वे मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। और उनके साथ उत्तराखंड मंत्रिमंडल 2021 के 12 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। उसके अगले दिन  उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया। उत्तराखंड मंत्रिमंडल 2021 के मंत्री एवं उनके विभागों की सूची निम्न प्रकार है-

क्रम संख्या उत्तराखंड मंत्री का नाम व पद आवंटित विभाग / विषय
1- श्री पुष्कर सिंह धामी

(माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड )

  • मंत्रिपरिषद
  • कार्मिक एवं अखिलभारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य
  • सतर्कता, सुराज भ्र्ष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा
  • गृह विभाग, कारगर विभाग , नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, अर्धसैनिक कल्याण विभाग
  • राज्य संपत्ति विभाग
  • राजस्व विभाग
  • न्याय विभाग
  • सूचना विभाग
  • तकनीकी शिक्षा
  • नागरिक उड्यन
  • वित्त, वाणिज्य कर स्टाम्प व निबंधन
  • नियोजन विभाग
  • सचिवालय प्रशासन
  • सामान्य प्रशासन
  • औधोगिक विकास (खनन)
2- श्री सतपाल महाराज

( कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड )

  • सिंचाई
  • बाढ़ नियंत्रण
  • लघु सिंचाई
  • जलागम प्रबंधन
  • भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना
  • पर्यटन
  • संस्कृति एवं धर्म
  • लोक निर्माण विभाग
3 – डॉ हरक सिंह रावत

( कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड )

  • वन विभाग
  • पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
  • श्रम विभाग
  • कौशल विकास एवं सेवानियोजन
  • आयुष विभाग
  • ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग
4- श्री बंशीधर भगत

(कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड)

  • विधायी एवं संसदीय कार्य
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
  • शहरी विकास विभाग
  • आवास विभाग
  • सूचना एवं विज्ञान प्रद्योगिकी
5- श्री यशपाल आर्य

 

यशपालाआर्य जी के पार्टी छोड़ने के कारण यह पद अभी रिक्त है।
6- श्री बिशन सिंह चुफाल

( कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड )

  • पेयजल
  • वर्षा एवं जल संग्रहण
  • ग्रामीण निर्माण
  • जनगणना
7- श्री  सुबोध उनियाल

( कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड )

  • कृषि
  • कृषि शिक्षा
  • कृषि विपणन
  • उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण
  • उद्यान एवं फल उद्योग
  • रेशम विकास
  • जैव प्रद्योगिकी
8- श्री अरविंद पांडेय

( कैबिनेट मंत्री )

  • विद्यालयी शिक्षा ( बेसिक )
  • विद्यालयी शिक्षा ( माध्यमिक )
  • खेल
  • युवा कल्याण
  • पंचायती राज
  • संस्कृत शिक्षा
9- श्री गणेश जोशी

( कैबिनेट मंत्री )

  • सैनिक कल्याण
  • औद्योगिक विकास
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
  • खादी एवं ग्रामोद्योग
10- डॉ धन सिंह रावत

( राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार )

  • सहकारिता विभाग
  • प्रोटोकॉल
  • आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग
  • उच्च शिक्षा
  • स्वास्थ विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा
11- श्रीमती रेखा आर्य

( राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार )

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय
  • पशुपालन विभाग
  • दुग्ध विकास
  • मत्स्य पालन
12- श्री यतीश्वरानंद( राज्य मंत्री )
  • भाषा
  • पुनर्गठन
  • गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग
  • ग्राम्य विकास

उत्तराखंड मंत्रिमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु | Important points about Uttarakhand cabinet

  • उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हैं।
  • उत्तराखंड के वर्तमान गृह मंत्री भी श्री पुष्कर सिंह धामी जी हैं।
  • उत्तराखंड के वित्त मंत्री भी श्री पुष्कर सिंह धामी जी हैं।
  • उत्तराखंड के स्वास्थ मंत्री डॉ धन सिंह रावत हैं।
  • उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री श्री अरविंद पांडेय हैं।
  • उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत है।
  • उत्तराखंड के आबकारी मंत्री श्री यशपाल आर्य हैं।
  • धामी मंत्रिमंडल ( धामी कैबिनेट का गठन 4 जुलाई 2021 को हुवा )
  • श्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वे मुख्यमंत्री हैं।
  • श्री पुष्कर सिंह धामी अब तक के उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।
  • उत्तराखंड के खाद्य मंत्री  श्री बंशीधर भगत जी हैं।
  • उत्तराखंड कैबिनेट 2021 में श्रीमती रेखा आर्य और श्री धन सिंह रावत व श्री यतीश्वरानंद राज्य मंत्री हैं।

इसे भी पढ़े – नैनिताल का फेमस पिकनिक स्पॉट … frog points…

निवेदन – मित्रों उपरोक्त लेख में हमने उत्तराखंड मंत्रिमंडल 2021 की नवीनतम, श्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल 2021| उत्तराखंड के मंत्रियों के विभाग , उपलब्ध कराई है। यदि इसमे कोई त्रुटि हो तो आप हमारे फेसबुक पेज  देवभूमी दर्शन   पर अवगत करा सकते हैं।

इसे देखें  –उत्तराखंड की राज्य प्रतीक तितली के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Exit mobile version