Home समाचार विशेष महाकुंभ की भगदड़ ने छीनी किच्छा की गुड्डी देवी की जान

महाकुंभ की भगदड़ ने छीनी किच्छा की गुड्डी देवी की जान

0
महाकुंभ की भगदड़ ने छीनी किच्छा की गुड्डी देवी की जान
किच्छा की गुड्डी देवी

महाकुंभ की भगदड़: प्रयागराज में संगम के तट पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। किच्छा से सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई थीं। इन्हीं बसों में सवार होकर गुड्डी देवी (57) अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गई थीं।

भगदड़ में बिछड़ा परिवार, सुबह मिली गुड्डी देवी की लाश:  परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जब भगदड़ मची तो गुड्डी देवी अपने बेटे और बहू से अलग हो गईं। भगदड़ में कुचल जाने से उनकी मौत हो गई। आज सुबह उनका शव बरामद हुआ। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है।

गुड्डी देवी के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दुखद घटना ने कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : Basant Panchami in Uttarakhand 2025 | जौ त्यार के रूप में मनाई जाती है उत्तराखंड में बसंत पंचमी

स्थानीय लोगों में आक्रोश: इस घटना की खबर मिलते ही किच्छा में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होनी चाहिए थी, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

प्रशासन का बयान: प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताया है और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़े : Pulse Anemia Mega Campaign: मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

इस दुखद घटना ने एक बार फिर कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा?

Exit mobile version