Home संस्कृति शिवरात्रि विशेष- भगवान शिव पर प्रसिद्व कुमाउनी होली व भजन।

शिवरात्रि विशेष- भगवान शिव पर प्रसिद्व कुमाउनी होली व भजन।

0

शिव के महापर्व  शिवरात्रि के शुभवासर पर आप लोगो के समक्ष कुछ उत्तराखंड की प्रसिद्ध  शिवरात्रि विशेष , कुमाउनी होली के लिखित व वीडियो लिंक के भाग प्रस्तुत कर रहे हैं। अच्छे लगे तो शेयर अवश्य करें।

शिव के मन मही बसे काशी

शिव के मन माहि बसे काशी -2
आधी काशी में बामन बनिया,
आधी काशी में सन्यासी,

शिव के मन माहि बसे काशी।
काही करन को बामन बनिया,
काही करन को सन्यासी,

शिव के मन माहि बसे काशी।
पूजा करन को बामन बनिया,
सेवा करन को सन्यासी,

शिव के मन माहि बसे काशी
काही को पूजे बामन बनिया,
काही को पूजे सन्यासी,

शिव के मन माहि बसे काशी
देवी को पूजे बामन बनिया,
शिव को पूजे सन्यासी,

शिव के मन माहि बसे काशी
क्या इच्छा पूजे बामन बनिया,
क्या इच्छा पूजे सन्यासी,

शिव के मन माहि बसे काशी
नव सिद्धि पूजे बामन बनिया,
अष्ट सिद्धि पूजे सन्यासी,

शिव के मन…

शिवरात्रि विशेष-

 

शिवरात्रि विशेष कुमाउनी भजन –

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल मठपाल जी सुमधुर आवाज में एक प्रशिद्ध कुमाउनी भजन है , म्यारा शिवज्यूँ महादेवा।

जिसका आनंद आप वीडियो संस्करण में ले सकते हैं।

इसे भी जानेशिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ,जागेश्वर धाम ज्योतिर्लिंग

इसे भी देखेपहाड़ी समान कि ऑनलाइन वेबसाइट

Exit mobile version