Home समाचार विशेष I love Almora बनेगा अल्मोड़ा का प्रसिद्ध सेल्फी पॉइंट

I love Almora बनेगा अल्मोड़ा का प्रसिद्ध सेल्फी पॉइंट

0

पिछले वर्ष  में तल्लीताल नैनीताल झील के किनारे लगाया I Love Nainital board का बोर्ड लगाया गया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और वह नैनीताल का प्रसिद्ध  और आधिकारिक सेल्फ़ी पॉइंट बन गया। उसी तर्ज  दिनांक 01-12-3921 को अल्मोड़ा नगर निगम ने I love Almora board का बोर्ड़ लगाया है।

क्या है I love Almora का बोर्ड और क्यों लगाया गया

शहर के नाम पर I love you का बोर्ड पहले यूरोपीय देशों और विदेशों में लगाये जाते थे। यह बोर्ड पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बनने लगे। इसी तर्ज पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सर्वप्रथम उत्तराखंड के नैनीताल जिले के तल्लीताल के किनारे I love Nainital का बोर्ड लगाया गया । यह प्रयोग काफी सफल रहा । I love Nainital का बोर्ड नैनीताल का ऑफिसियल सेल्फी पॉइंट बन गया।

उत्तराखंड कुमाऊं मंडल की संस्कृति नगरी के नाम से प्रसिद्ध अल्मोड़ा शहर में भी अब I Love Almora का बोर्ड लगाकर अल्मोड़ा शहर की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक अल्मोड़ा में वैसे एक से बढ़कर एक आकर्षण हैं। अब I love Almora board अल्मोड़ा की शान बढ़ाएगा।

और अल्मोड़ा का famous selfi point बन जायेगा।

इसके अलावा अल्मोड़ा के प्रमुख आकर्षणों में , यहाँ कि बाल मिठाई , सिगोड़ी मिठाई,लाला बाजार,जीरो पॉइंट, डियर पार्क, कसार देवी मंदिर, चितई गोलू देवता मंदिर, सूर्य मंदिर, बिनसर,  ब्राइट एंड कॉर्नर ,गोविंद बल्लभ संग्रहालय, गोविंद बल्लभ पार्क आदि हैं।

इसे भी पढ़े जैसे अल्मोड़ा की बाल मिठाई, वैसे ही डीडीहाट की खेचुवां मिठाई प्रसिद्ध है।

कहाँ लगाया गया I love Almora board

यह बोर्ड अल्मोड़ा के गोविंद बल्लभ पार्क में लगाया गया है। पंडित गोविंद बल्लभ पार्क अल्मोड़ा का एक प्रसिद्ध पार्क है। I love अल्मोड़ा का बोर्ड लगने से पार्क की सुंदरता तो बढ़ेगी ही। साथ ही माल रोड स्थित गोविंद बल्लभ पार्क अल्मोड़ा को ठीक किया जाएगा। और  इसे पर्यटकों के लिए और सुगम और सुंदर बनाया जाएगा।

यहाँ देखें: अल्मोड़ा के प्रसिद्ध सूर्यमंदिर, कटारमल मंदिर का इतिहास

Exit mobile version