क्या आप नया साल 2023 पर उत्तराखंड में घूमने की खास जगह ढूंढ रहे हो ?

एक ऐसा स्थान जहाँ मसूरी और नैनीताल जैसी भीड़ ना हो। और वह स्थान सुंदरता में नैनीताल मंसूरी से काम भी ना हो।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बना सुन्दर डोल आश्रम नए साल में उत्तराखंड में घूमने लायक नए विकल्पों में एक है।

 यहां का प्राकृतिक सौंदर्य ऐसा है कि हर किसी का मन मोह ले। प्रकृति की गोद में बसे डोल आश्रम में आने वाले लोगों के मन को एक अजीब सी शांति का अनुभव होता है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में स्थित यह आश्रम हमारी धनी प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की जीती जागती मिसाल है।