कंगनी भारत मे नागालैंड और दक्षिण भारत के छत्तीसगढ़ आदि क्षेत्रों में प्रमुख अनाज के रूप में उगाया जाता है। और प्रयोग किया जाता है। उत्तराखंड और देश के कई हिस्सों में भी यह अनाज उगाया जाता है। 

कंगनी  मोठे अनाज के श्रेणी में आता है। अंग्रेजी में इसे foxtail millets कहते हैं। यह मुख्य तह चीन का अनाज है। इसका सेवन करने से कई फायदे होते हैं। जिसके बारे में आगे की स्लाइड्स में बताया गया है।

कंगनी अनाज  के फायदे -

कंगनी में आयरन कैल्शियम अच्छी मात्रा में होने के कारण यह अनाज हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

 कंगनी के सेवन से शरीर मे नर्वस सिस्टम की समस्या में लाभ मिलता है।  कंगनी अनाज में फाइबर अधिक होने के कारण यह मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी अनाज है।

 कंगनी का एक फायदा यह भी है,कि यह अनाज खून में कोलोस्ट्रोल लेबल कंट्रोल करता है। सुपाच्य अनाज है कंगनी इसे 6 से 8 घंटे भीगा कर बना कर, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भोजन में दिया जा सकता है।

 सुपाच्य होने के कारण वजन कम करने में सहायक है , कंगनी अनाज । कंगनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट की वजह से यह अनाज कैन्सर से लड़ने में सहायक है।

कंगनी के नुकसान -

वैसे तो यह एक पौष्टिक भोज्य है । किंतु अत्यधिक प्रयोग करने और सही प्रयोग न करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं । जो अमूमन सभी मे होता है।  .........

कंगनी को पकाने से पहले लगभग 6 घंटे भीगना आवश्यक है। नही तो पाचन की समस्या हो सकती है। इसका अत्यधिक प्रयोग से थायराइड कि समस्या हो सकती है। 

कंगनी अनाज में पाए जाने वाले पोषक तत्व -

कार्बोहाइड्रेट67 mg,प्रोटीन12.30 gm,फैट4.30 gm,आयरन2.8 gm,एनर्जी331 kcl,फाइबर8 gm ,कैल्शियम3 gm ,फास्फोरस290 mg, ग्लाइसेमिक इंडेक्स52, ग्लाइसेमिक लोड32

इसके अलावा इसमे बीटा कैरोटीन, एल्कलॉइड, फेनोलिक्स , फलवोनॉइड्स , टॉनिन्स और विटामिन बी1,बी2,बी3 ,पोटेशियम क्लोरीन और जिंक मौजूद होता है। और साथ में कई प्रकार के एमिनो एसिड भी उपलब्ध होते है।

नोट :- यह लेख केवल शैक्षणिक माध्यम के लिए है। इस उत्पाद का औषधीय प्रयोग से पहले परिशिक्षित विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

विस्तार से जानकारी हेतू  नीचे  learn more पर क्लीक करें