Home रोजगार समाचार स्वरोजगार उत्तराखंड समूह ग भर्ती अप्रैल 2025 | सहायक विकास अधिकारी | ...

उत्तराखंड समूह ग भर्ती अप्रैल 2025 | सहायक विकास अधिकारी | Apply Online

0
उत्तराखंड समूह ग भर्ती अप्रैल 2025

उत्तराखंड समूह ग भर्ती अप्रैल 2025 : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी समितियों के अंतर्गत सहायक विकास अधिकारी (सेवो) एवं सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नई विज्ञप्ति जारी की है। यह भर्ती उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है।

उत्तराखंड समूह ग भर्ती अप्रैल 2025 का संक्षिप्त विवरण:-

  • विज्ञापन संख्या:71/उ०अ०से०च०आ०/2025
  • विभाग: सहकारिता विभाग (सहकारी समितियाँ, उत्तराखंड)
  • पद का नाम: सहायक विकास अधिकारी (सेवो) / सहकारी निरीक्षक वर्ग-2
  • कुल पद: 45
  • वेतनमान:  ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-05)
  • भर्ती प्रक्रिया: सीधी भर्ती (लिखित परीक्षा के माध्यम से)

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates):

घटनातिथि
विज्ञापन जारी11 अप्रैल, 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू16 अप्रैल, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि16 मई, 2025
शुल्क संशोधन तिथि19 से 21 मई, 2025
संभावित लिखित परीक्षा31 अगस्त, 2025

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria):

शैक्षिक योग्यता:-

  1. भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला (अर्थशास्त्र) / वाणिज्य / कृषि में स्नातक डिग्री
  2. कंप्यूटर संचालन का प्राथमिक ज्ञान अनिवार्य
  3. वांछनीय योग्यता: M.Com / M.A (Economics) / M.Sc (Agriculture) डिग्रीधारी उम्मीदवारों को वरीयता मिल सकती है

आयु सीमा:

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 42 वर्ष (01 जुलाई 2025 को आयु की गणना)

आरक्षण विवरण:-

भर्ती में उत्तराखंड राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग , EWS, दिव्यांग जन व अन्य आरक्षित वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process):-

  • लिखित परीक्षा : (Objective Type)
  • परीक्षा की संभावित तिथि 31 अगस्त, 2025 रखी गई है.

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):-

1. अभ्यर्थी [UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट](https://sssc.uk.gov.in) पर जाएं
2. 16 अप्रैल से 16 मई, 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन करें
3. आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
4. शुल्क का भुगतान निर्धारित समय में करें

आवेदन शुल्क:

विज्ञापन में शुल्क सामान्य व् ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपया , और अन्य वर्गों के लिए 150 रुपया है।

 उपयोगी लिंक (Important Links):-

निष्कर्ष:-

उत्तराखंड राज्य के युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो सहकारिता क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं। अगर आप भी सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।

नोट:अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करें।

Previous articleउत्तराखंड में जमीन की कीमतों में भारी उछाल की तैयारी, जानें इस वृद्धि के पीछे के कारण और प्रक्रिया
Next article19 अप्रैल को आएगा उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट 2025, जानें कैसे और कहां देखें परिणाम
बिक्रम सिंह भंडारी, देवभूमि दर्शन के संस्थापक और प्रमुख लेखक हैं। उत्तराखंड की पावन भूमि से गहराई से जुड़े बिक्रम की लेखनी में इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी रचनाएँ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों और प्राचीन मंदिरों का सजीव चित्रण करती हैं, जिससे पाठक इस भूमि की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित होते हैं। साथ ही, वे उत्तराखंड की अद्भुत लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बिक्रम का लेखन केवल सांस्कृतिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्वरोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाते हैं। उनके विचार युवाओं को उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण है। बिक्रम सिंह भंडारी के शब्द पाठकों को उत्तराखंड की दिव्य सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाते हैं, जिससे वे इस देवभूमि से आत्मिक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Exit mobile version