Home मंदिर पाताल भुवनेश्वर गुफा जहाँ छिपा है कलयुग के अंत का रहस्य।

पाताल भुवनेश्वर गुफा जहाँ छिपा है कलयुग के अंत का रहस्य।

उत्तराखंड की रहस्यमयी गुफा जहाँ छिपा है कलयुग के अंत का रहस्य !

0

पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर उत्तराखंड –

भगवान शिव के बहुत से मंदिर व गुफाएं हैं, जो अपने आप मे चमत्कारी, ऐतिहासिक व रहस्यमयी हैं। ऐसी ही एक गुफा उत्तराखंड के गांव भुवनेश्वर में स्थित है।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बना ये पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर जिसमे भक्तों कि असीम आस्था है।

उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के भुवनेश्वर गांव मे स्थित है। यह गुफा  समुद्र तल से 1350 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। यह गुफा गंगोलीहाट तहसील से 16 किमी दूर है। पाताल भुवनेश्वर गुफ़ा किसी आश्चर्य से कम नहीं है। यह गुफा प्रवेश द्वार से 160 मीटर लंबी और 90 फीट गहरी है।

पाताल भुवनेश्वर गुफा की खोज किसने की ? |गुफा का इतिहास

पौराणिक कथाओं के अनुसार ,सर्वप्रथम त्रेता युग मे अयोध्या के सूर्यवंशी राजा ऋतुपर्णा ने की थी। स्कंदपुराण के अनुसार , पाताल भुवनेश्वर में स्वयं भगवान शिव निवास करते हैं। उसके बाद द्वापर युग मे पांडवों द्वारा इस गुफा की खोज मानी जाती है। कहा जाता है कि कलयुग में पांडवो ने यहाँ चौपड़ का खेल खेला था।

पाताल भुवनेश्वर की मान्यताओं के मुताबिक, कलयुग में इसकी खोज आदि जगत गुरु शंकराचार्य ने 822 ई के आस-पास की थी। इसके बाद कत्यूरी एवं चंद राजाओ ने इसे खोज इसका निर्माण कराया। 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद 2007 में से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

पाताल भुवनेश्वर

 गुफा की कहानी –

मान्यता है कि यहाँ भगवान गणेश का कटा हुआ सिर रखा है। पौराणिक कथाओं में बताया जाता है कि भगवान् शिव ने क्रोध में आकर गणेश जी का सिर धड से अलग कर दिया था। इस दृश्य को देखकर माता पार्वती क्रोधित हो गयी और उन्ही के कहने पर भगवान् गणेश के धड पर हाथी का सिर लगाया गया।

लेकिन जो सिर उनके शरीर से अलग किया गया था, उसको भगवान् शिव द्वारा इस गुफा में रखा था। इस गुफा में में गणेश जी का कटा हुआ सिर मूर्ति के रूप में स्थापित है इसी शिलारूपी मूर्ति के उपर 108 पंखुड़ियों वाला ब्रह्मकमल है। इस ब्रहमकमल से पानी की दिव्य बूंदे भगवान् गणेश के शिलारूपी मूर्ति पर गिरती है। कहा जाता है कि उस ब्रहमकमल को शिव ने ही स्थापित किया है।

 पाताल भुवनेश्वर गुफा के अंदर का रहस्य

गुफा के अंदर जाने का रास्ता गुफा के अंदर का विवरण – गुफा में प्रवेश करने के लिए 3 फीट चौड़ा और 4 फीट लंबा मुंह बना हुआ है। गुफा के अंदर कैमरा और मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। नीचे गुफा में उतरने के लिए चट्टानों के बीच संकरे टेढ़ी मेढ़े रास्ते से ढलान पर उतरना पड़ता है।

देखने पर गुफा में उतरना नामुमकिन सा लगता है लेकिन गुफा में उतरने पर शरीर खुद ब खुद गुफा के संकरे रास्ते में अपने लिए जगह बना लेता है। गुफा के अंदर जाने के लिए लोहे की जंजीरों का सहारा लेना पड़ता है यह गुफा पत्थरों से बनी हुई है।इसकी दीवारों से पानी रिस्ता रहता है ।जिसके कारण यहां के जाने का रास्ता बेहद चिकना है।

स्कंद पुराण में लिखा है। गुफा में शेष नाग के आकर का पत्थर है उन्हें देखकर एेसा लगता है जैसे उन्होंने पृथ्वी को पकड़ रखा है। संकरे रास्ते से होते हुए इस गुफा में प्रवेश किया जा सकता है। जमीन के अंदर लगभग 8 से 10 फीट नीचे जाने पर गुफा की दीवारों पर हैरान कर देने वाली आकृतियां नजर आने लगती हैं।

गुफा के ऊपर से नीचे की ओर आती शिवजी की विशाल जटाओं के साथ ही 33 करोड़ देवी देवताओं के दर्शन भी इस स्थान पर होते हैं। शिव की जटाओं से बहती गंगा का अदभुत दृश्य मन को मोह लेता है। गुफा में चार कदम आगे बढ़ने पर पाताल भुवनेश्वर- ब्रह्मा, विष्णु और महेश के एक साथ दर्शन होते है।

इस गुफा के अंदर केदारनाथ, बद्रीनाथ और अमरनाथ के दर्शन होते है। बद्रीनाथ में बद्री पंचायत की शिलारूप मूर्तियां हैं। जिनमें यम-कुबेर, वरुण, लक्ष्मी, गणेश तथा गरूड़ शामिल हैं। तक्षक नाग की आकृति भी बनी चट्टान में नजर आती है। इन सब के ऊपर बाबा अमरनाथ की गुफा है तथा पत्थर की बड़ी- बड़ी जटाएं फैली हुई हैं। इसी गुफा में काल भैरव जीभ के दर्शन होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मनुष्य कालभैरव के मुंह से गर्भ में प्रवेश कर पूंछ तक पहुंच जाए तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आगे बढ़ने पर समुद्र मंथन से निकला पारिजात का पेड़ नज़र आता है तो ब्रह्मा जी का पांचवे मस्तक के दर्शन भी यहां पर होते हैं। गुफा के दाहिनी ओर इसके ठीक सामने ब्रह्मकपाल और सप्तजलकुंड के दर्शन होते हैं जिसकी बगल में टेढ़ी गर्दन वाले एक हंस की आकृति दिखाई देती है। मानस खंड में वर्णन है कि हंस को कुंड में मौजूद अमृत की रक्षा करने का कार्य दिया गया था , लेकिन लालच में आकर हंस ने खुद ही अमृत को पीने की चेष्टा की जिससे शिव जी के श्राप के चलते हंस की गर्द हमेशा के लिए टेढ़ी हो गयी।

कुल मिलाकर 160 मीटर लंबी पाताल भुवनेश्वर गुफा एक ऐसा स्थान है जहां पर एक ही स्थान पर न सिर्फ 33 करोड़ देवताओं का वास है बल्कि इस गुफा के दर्शन से चारों धाम- जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारिकी पुरी और बद्रीनाथ धाम के दर्शन पूर्ण हो जाते हैं। पताल भुवनेश्वर गुफा का विस्तृत वर्णन स्कन्द पुराण के मानस खंड के 103 अध्याय में मिलता है।

पाताल भुवनेश्वर अपने आप में एक दैवीय संसार को समेटे हुए है। धर्म में अगर आपकी जरा सी भी आस्था है तो आप भी जीवन में एक बार पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन अवश्य कीजिएगा। यकीन मानिए, आप महसूस करेंगे कि अगर इस गुफा के अंदर विराजमान दैवीय संसार को आप ने इसके दर्शन कर नहीं जाना तो मानो जीवन में कुछ अधूरा सा छूट गया है लगता है।

गुफा में है कलयुग के अंत का रहस्य –

इस गुफा में चारों युगों के प्रतीक रूप में 4 पत्थर स्थापित है (सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग) इन चार पत्थरों को चार द्वारों का रूप माना गया है, जिनके नाम क्रमशः मोक्ष द्वार, पाप द्वार, रण द्वार, धर्म द्वार है। जिसमे से तीन युगों के प्रतीक तीन द्वार बंद हो चुके हैं। इनमें से धर्म द्वार जिसे कलयुग का प्रतीक माना जाता है। इस पत्थर की सबसे खास बात तो यह है कि ये पत्थर लगातार धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है। इस घुफा के पत्थर को लेकर यह मान्यता है कि जब यह पत्थर गुफा की छत को छू लेगा यह माना जाता है कि जिस दिन यह कलयुग का अंत हो जाएगा।

इसे भी पढे – गंगनाथ देवता की प्रेम कहानी।

कैसे पहुचे ?

पाताल भुवनेश्वर जाने के लिए रेल मार्ग से नजदीकी स्टेशन काठगोदाम है। वहाँ से टैक्सी द्वारा अल्मोड़ा पहुच कर अल्मोड़ा से पाताल भुवनेश्वर गुफा जा सकते हैं। अल्मोड़ा से पाताल भुवनेश्वर की दूरी – अल्मोड़ा बेरीनाग मार्ग होते हुए 110 किमी है। अल्मोड़ा से पाताल भुवनेश्वर जाने में आपको लगभग 4 घंटे का समय लग सकता है।

यदि आप हवाई मार्ग से आना चाहते हैं, तो पाताल भुवनेश्वर का निकटतम हवाई अड्डा नैनी सैनी अड्डा पिथौरागढ़ है। या पंतनगर हवाई अड्डा हैं । वहाँ सर सड़क मार्ग द्वारा पहुँच सकते हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से पाताल भुवनेश्वर की दूरी लगभग 90 किमी है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की दूरी लगभग 200 किमी है।

देवभूमि दर्शन के साथ फेसबुक में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इसे भी पढ़े :- कुमाऊं का सुंदर हिल स्टेशन रानीख़ेत

Exit mobile version