सल्ट उपचुनाव में ताल ठोकने वाले पान सिंह रावत कौन है | Pan Singh Rawat of salt election
Posted onAuthorAdmin (Devbhoomi Darshan)Comments Off on सल्ट उपचुनाव में ताल ठोकने वाले पान सिंह रावत कौन है | Pan Singh Rawat of salt election
उत्तराखंड के सल्ट उपचुनाव में उत्तराखंड का प्रमुख क्षेत्रीय दल अपने प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद , एक निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दे रही है। जिनका नाम है पान सिंह रावत उर्फ पनदा।
कौन है पान सिंह रावत ?
पान सिंह रावत की सामाजिक पृष्ठ भूमि क्या है ?
पान सिंह रावत की कुल संपत्ति कितनी है ?
पान सिंह रावत फ़ोटो -सोशल मीडिया
पान सिंह रावत का सामाजिक जीवन |Pan Singh Rawat
पान सिंह रावत उत्तराखंड के प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी हैं। उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण भाग उत्तराखंड राज्य के लिये आन्दोलन में लगा दिया। पान सिंह उत्तराखंड के सल्ट क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनको लोग प्यार से पनदा बुलाते हैं। पनदा कई बार राज्य आंदोलन के लिए जेल भी जा चुके हैं। लेकिन पान सिंह जी के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नही है।
पान सिंह जी के अनुसार सन 1994 में उन्होंने स्वर्गीय श्री इन्द्रमणि बडोनी जी के नेतृत्व में उन्होंने 29 दिन का आमरण अनशन किया था। पनदा के अनुसार उत्तराखंड राज्य आंदोलन के उनके गुरु स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी , श्री जसवंत सिंह बिष्ट श्री विपिन चंद्र त्रिपाठी जी रहे हैं। 1987 में उत्तराखंड के राज्य आंदोलन के लिए जब कुमाऊ कमिश्नरी का घेराव हुवा तब पनदा उसमे भाग लेेंने के लिए पैदल नैनीताल गए।
पान सिंह जी का संपत्ति विवरण | पान सिंह जी की आर्थिक स्थिति
पान सिंह जी की शिक्षा 5वी पास की है। पुराने जमाने का 5वी पास व्यक्ति काफी अच्छा पढ़ालिखा माना जाता है। पान सिंह जी के पास 0.004 हेक्टेयर भूमि है। पानसिंह अपना गुजरा अपनी 3100 रुपए प्रतिमाह की पेंसन से करते हैं। और उनकी पत्नी को बृद्धावस्था पेंसन के रूप में 1200 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। पान सिंह जी के ऊपर बैंक का ऋण भी है। पान सिंह जी के द्वारा नामांकन में दी गई संपत्ति विवरण के अनुसार –
पान सिंह के नाम चल संपत्ति – शून्य
पत्नी के नाम चल संपत्ति – 25 हजार
स्वयं के नाम अचल संपत्ति – 4 लाख
निवेदन –
जब मैंने खबर सुनी की सल्ट उपचुनाव 2021 में ,पान सिंह नाम के एक राज्य आंदोलनकारी ने नामांकन भरा है। तब पान सिंह जी की बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने का कौतूहल मन मे हुवा। समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर पान सिंह जी के साक्षात्कार देख कर जो भी जानकारी मिली उसका संकलन इस लेख में कर दिया। अगर इसमे कुुुछ भी त्रुटि हो तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
नोट –
हमारी इस पोस्ट का मकसद किसी भी राजनीतिकी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन करना नहीं हैं। इस पोस्ट में राज्य आन्दोलनकारी पान सिंह रावत जी के बारे में संशिप्त जानकारी देने की कोशिश की गई है।
Sponsered ad -यदि आप कम कीमत पर वेबसाइट बनवाना चाहते हो तो दिए गए चित्र पर क्लिक करें।
गढ़ देवी या गड़देवी उत्तराखंड की प्रमुख देवी है। यह देवी सम्पूर्ण उत्तराखंड में नाथपंथी देवताओं के साथ अलग अलग रूप में पूजी जाती है। इन्हे सभी देवताओं की धर्म बहिन माना जाता है। कई लोग बताते हैं कि , भगवान गोरिया के साथ ये अन्यारी देवी के रूप में पूजी जाती हैं। इनका निवास […]
न्यौली उत्तराखंड के कुमाऊं में लोकगीत विधा के अंतर्गत, पर्वतीय वनों के मौन वातावरण में किसी विरही द्वारा एकांत में गाये जाने वाला एक ऐसा एकांतिक विरह गीत है। जिसमे अत्यंत ही गहरी एवं संवेदनात्मक शब्दों में अपने प्रिय के प्रति समर्पण की अभिव्यक्ति की जाती है। इसका रूप संवादात्मक भी होता है और एकाकी […]
नैनीताल उत्तराखंड की विशेषता, nainital Uttrakhand नैनीताल उत्तराखंड (Nainital Uttrakhand) के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से है । जो उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यूँ तो नैनीताल हर कोई घुमने आता है जो ना आया हो वो भी नैनीताल घुमने की चाहत रखता है। बेहद खूबसूरत झील नैनीताल जिसे देखने से मन प्रसन्न […]