उत्तराखंड में आज लम्बे समय से हो रहा बारिश और बर्फ़बारी का इंतजार आज ख़त्म हुवा। चार धाम समेत कई हिल स्टेशनों में जमकर बर्फ़बारी हुई।

उत्तराखंड के चार धाम के साथ कई उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशनो में जबरदस्त बर्फ़बारी हुई है। जिसमे हर्षिल घाटी चकराता और सुरकंडा देवी मंदिर के आस पास प्रमुखतया है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बारिश ,बर्फ़बारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। 

लगभग दो से तीन महीने की सुखी ठण्ड के बाद सीजन की पहली बर्फ़बारी ने लोगो और पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान भर दी है।

उत्तराखंड के प्रमुख हिल स्टेशनों में एक चकराता हिल स्टेशन में आज जम कर बर्फ़बारी हुई। लोगो ने खूब आनंद लिया। 

चकराता में बुधवार को लोखंडी ,लोहारी ,बुधेर ,देवबन ,मुंडाली ,कनासर आदि जगहों में जम कर बर्फ़बारी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 2024 की पहली बर्फ़बारी में चकराता में लगभग दो से तीन इंच बर्फ जमी है। 

चकराता में स्थानीय लोगो ने बर्फ का खूब लुफ्त उठाया। साथ ही पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी उत्साह और उम्मीद से भरे दिखे।

देहरादून के पास यह हिल स्टेशन 2024 की बर्फ़बारी का आनंद लेने के लिए सबसे मुफीद जगह है। आप यहाँ सप्ताहंत यानि वीकेंड पर बर्फ़बारी का आनंद ले सकते हैं। 

चकराता उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन है। यहाँ पहुंचने के लिए आपको सर्वप्रथम देहरादून पहुंचना होगा। देहरादून से काफी नजदीक है ये हिल स्टेशन।