उत्तराखंड की वादियां और सुंदर ताल , जितनी मनोहर और लुभावनी लगती है ,वे अपने आप मे उतना ही  रहस्य समेटे हुए है।आज हम आपको उत्तराखंड के एक रहस्यमयी ताल के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

नैनीताल में बहुत सारे खूबसूरत ताल हैं । जिनके देखने हर साल हजारों लोग नैनीताल आते हैं।  इसलिये नैनीताल  झीलों  का शहर के नाम से  जाना जाता है।

 इस ताल के बारे में अधिक लोगों को पता नही है।इस रहस्यमयी रोमांचक ताल का नाम है परी ताल। नैनीताल से लगभग 24 या 25 किलोमीटर दूरी पर चाफी नाम का गांव  पड़ता है।

परिताल का रास्ता बहुत ही रोमांचक और खतरों से भरा हुवा है। परिताल कलशा नदी के उस पार पड़ता है। कलशा नदी को पार करने के लिए, बड़े बड़े पत्थर और फिसलन भरे मार्ग से जाना पड़ता है। 

लोक कथाओं के अनुसार यह  उत्तराखंड का एक रहस्यमयी ताल है , क्योकि यहाँ कि मान्यता है कि यहाँ पूनम की रात को परिया स्नान करने के लिए आती हैं ।

पुराने लोगो की मान्यता के अनुसार , स्थानीय लोगो ने परियो को यहाँ से निकलते देखा था। इसलिये इस ताल का नाम  परी ताल  है। या परियो की झील कहाँ जाता है।

इस झील के आस पास  कुछ चट्टानें काले रंग की होती है, जिन्हें शिलाजीत युक्त चट्टान माना जाता है। जो एन्टी एजिंग के लिए औषधीय गुणो से भरपूर होती है। 

परी ताल बहुत बड़ा नही है, लेकिन इसकी  रहस्यमयी कथाओ और रोमांचक भौगोलिक परिस्थितियों, और प्राकृतिक सुंदरता लाजवाब है।

परी ताल बहुत बड़ा नही है, लेकिन इसकी  रहस्यमयी कथाओ और रोमांचक भौगोलिक परिस्थितियों, और प्राकृतिक सुंदरता लाजवाब है।

उत्तराखंड के इस रहस्यों से भरे  ताल के बारे में अधिक जानने के लिए  नीचे LEARN MORE के बटन पर  पर क्लिक करें।