दुनिया एक से बढ़कर एक रहस्यों से भरी है। जिनकी सच्चाई का पता आज तक विज्ञान भी नहीं लगा पाया। ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह भारत में भी है

जी हां दोस्तों भारत में एक स्थान ऐसा है जहां हर साल हजारों पक्षी आकर ख़ुदकुशी करते हैं। आइये आगे की स्लाइड में जानते हैं विस्तार से ...

आसाम में जतिंगा गांव वो रहस्य्मय गांव है ,जहां स्थानीय पक्षी और प्रवासी पक्षी आकर एक साथ सुसाइड करते हैं। यह घटना प्रतिवर्ष ऑगस्त -सितम्बर बीच होती है। 

हिन्दू धर्म में अमावस की रात खतरनाक मानी जाती है। और ये घटना अमावस के दिन होती है। ये घटना रात को ६:३० से १०  बजे के बीच होती है।

दक्षिणी आसाम का यह गांव और गावों से अलग है। डिमो हसाओ जिले में स्थित यह गांव प्राकृतिक रूप से काफी सूंदर है। मगर यह गांव जितना सुन्दर है उतना ही रहस्यमयी है। यहाँ रात को जाना मना है। 

सितम्बर अक्टूबर में कृष्ण पक्ष की रात  को यहाँ तेज हवाएं चलती हैं। और ये पक्षी आसमान से अचानक नीचे गिरने लगते हैं। पेड़ो पर टकराने लगते हैं।

सबसे पहले इस घटना की जानकारी 1900 में पता चला। पहले यहाँ  के  लोगो को कुछ समझ नहीं आया। बाद में धीरे -धीरे बात खुली तो लोग यहाँ आये कई शोधार्थियों ने भी शोध किये।

इस रहस्य को सुलझाने के लिए भारत सरकार ने पक्षी विशेषज्ञ डॉ. सेन गुप्ता को नियुक्त किया था। उन्होंने  काफी रिसर्च के बाद बताया कि यह घटना मौसम और चुम्बकीय शक्तियों की वजह से हो रही हैं।

लेकिन स्थानीय लोगो को लगता है। इस घटना के पीछे ऊपरी शक्तियां जिम्मेदार है। वो ही पक्षियों को इस घाटी में आत्महत्या करने पर मजबूर करते हैं।

असम के जतिंगा की पक्षियों की आत्महत्या वाली कहानी वास्तव में रहस्य्मयी है। और दुनिया के वैज्ञानिक आज तक इसके वास्तविक कारणों का पता लगाने में असमर्थ हैं।