क्या आप का नाम चुनाव 2024 के मतदाता सूची में हैं ? यहां देखे अपना विवरण

लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक है। मतदान की तारीख तय हो चुकी हैं।

अब लोगों के मन में एक सवाल चल रहा है। क्या उनका नाम मतदाता सूची में हैं?

हम मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य जानकारी कैसे देखे?

मतदाता सूची में अपना विवरण देखने के लिए मतदाता सेवा पोर्टल में जाए। www.voters.eci.gov.in

अब मतदाता सेवा पोर्टल के सर्विस सेक्शन में "Search in Electoral Roll" option पर क्लिक करे।

आप के पास 3 Options हैं जिससे आप अपना मतदाता विवरण देख सकते हैं।

यदि आपके पास EPIC No है तो आप EPIC द्वारा खोज सकते हैं। आप फॉर्म भरे और सर्च बटन पर क्लिक करे।

यदि आपके पास EPIC No नहीं है तो आप अपना नाम, पिता का नाम, DOB को भरके भी अपना विवरण देख सकते हैं।

आप मोबाइल नंबर से भी अपना विवरण देख सकते हैं। अपना नंबर डाले उसमे OTP आएगा।

आप का नाम आप के सामने होगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।