उत्तराखंड में सुकून और शांति और साहसिक ,रोमांचकारी पलों का एक साथ आनंद लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन आपकी पहली पसंद होगा।

खूबसूरती के मामले में यह हिल स्टेशन नैनीताल और मंसूरी को टक्कर  देता है। जहाँ नैनीताल और मसूरी में बहुत भीड़ भाड़ रहती है ,वहीं यह स्टेशन अपनी औलोकिक शांति के लिए प्रसिद्ध है।

कानाताल भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित एक छोटा और सुन्दर हिल स्टेशन है। उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित यह हिल स्टेशन, पवित्र शहर ऋषिकेश के पास स्थित है

दरसल कानाताल एक सुन्दर गांव है। यह शांत हिल स्टेशन मसूरी – चम्बा हाईवे पर स्थित है। यह स्थान मसूरी से 38 किलोमीटर व चम्बा (टिहरी) से 12 किलोमीटर दूर है।

वर्तमान में यह शांत हिल स्टेशन काफी प्रसिद्ध हो रहा है।इसका नाम कानाताल एक झील के नाम पर पड़ा, लेकिन अब यह ताल सूख चुका है।कानाताल का मतलब होता है, “एक आंख वाली झील या ताल”।

कानाताल शहर की व्यस्त जिन्दगी से दूर एक शांत डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। यह स्थान कभी गढ़वाल समराज्य का अभिन्न हिस्सा था? अब यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

कानाताल में करने के लिए कई चीजें है। जिनमे ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, रैम्पलिंग, कैपिंग, वैली क्रोसिंग और दर्शनीय स्थल शामिल हैं।

ट्रैकिंग– यहां करने के लिए सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है। यहां बहुत सारे रास्ते हैं जो हरे-भरे जंगलो, बर्फ से ढके पहाड़ो से होकर गुजरते हैं।

कानाताल में कौडिया फारेस्ट पिकनिक,विभिन्न पक्षियों के दर्शन ,प्रकृति की अप्रतीम छटां को अपने कैमरे में कैद करने के लिए व् लम्बी यात्रा के लिए प्रसिद्ध है।

टिहरी डैम कानाताल के पास घूमने लायक सर्वश्रेष्ठ जगहों में से एक है।यहाँ हिमालयी वादियों के बीच विशाल डैम में वोटिंग और प्राकृतिक दृश्यों का अहसास अपने आप में निराला होगा।

यहाँ से  लगभग 10 किलोमीटर दूर  में प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर है । यह मंदिर माता के 52 शक्तिपीठों में से एक है, जो उत्तराखंड राज्य के टेहरी गढ़वाल जिले में स्थित है।

इसके अलावा धनोल्टी जैसे दर्शनीय स्थल हैं। वैली क्रॉसिंग यहाँ के प्रसिद्ध साहसिक गतिविधियों में से एक है।

अधिक जानने के लिए निचे क्लिक करें।