Thursday, May 25, 2023
Homeसामान्य ज्ञानUttarakhand GK pointsउत्तराखंड सामान्य ज्ञान बिंदु भाग -1

Uttarakhand GK pointsउत्तराखंड सामान्य ज्ञान बिंदु भाग -1

मित्रों हमारी कोशिश है, कि अपने पेज से आपको अधिक से अधिक प्रेरित करे। आपका  मनोरजन और आपकी अधिकतम मदद करे। इसी कड़ी में आपके लिए ले कर आए हैं, Uttrakhand GK सामान्य ज्ञान।

Uttarakhand GK सामान्य ज्ञान

 भौगोलिक पॉइंट्स , Uttrakhand GK सामान्य ज्ञान-

  • उत्तराखंड का क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी है।
  • राज्य का आकर लगभग आयताकार है।
  • सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिला चमोली जिला है।
  • सबसे न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला चम्पावत जिला है।
  • राज्य का औसत घनत्व 189 व्यक्ति/वर्ग किमी है।
  • सर्वाधिक जनंख्या वाला जिला हरिद्वार जिला है।
  • अधिकतम राज्यों को स्पर्श करने वाला जिला देहरादून है।
  • सर्वाधिक लंबी सीमा रेखा वाला जिला  पिथौरागढ़ है।
  • पांच नदियों का उद्भव स्थल  दूधातोली को माना जाता है।
  • सर्वाधिक जल प्रवाह वाली नदी अलकनंदा नदी है।
  • उत्तराखंड का पामीर दूधातोली को कहा जाता है।
  • बुरांस के पेड़ को राज्य में सोना कहा जाता है।
  • कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान सबसे, अधिक बाघो वाला उद्यान है।
  • सबसे पुराना उद्यान कार्बेट पार्क है।
  • गंगोत्री सबसे नया और सबसे छोटा उद्यान है।
  • सर्वाधिक कस्तूरी मृग वाला वन्य उद्यान अस्कोट वन्य जीव अभयारण्य है। जो पिथौरागढ़ मे स्थित है।

इनके बारे में भी जाने – भारत रत्न से सम्मानित गोविन्द बल्लभ पन्त की जीवनी 

आर्थिक पॉइंट्स, Uttrakhand GK सामान्य ज्ञान-

  •  विशेष राज्य का दर्जा 1अप्रैल 2001 को दिया गया।
  • राज्य की आय का सबसे बड़ा मद वस्तु एवं सेवा कर है।
  • राज्य योजना आयोग का गठन 21मार्च,20010को किया गया।
  • प्रथम वित्त आयोग श्री आर के धर थे।
  • राज्य गठन के बाद पर्यटन उद्योग को थ्रस्ट उद्योग का दर्जा दिया गया ।
  • प्रथम जल विद्युत परियोजना ग्लोगी योजना है।
  • सबसे बड़ी जल विद्युत योजना, टिहरी जल विद्युत परियोजना है।
  • उत्तराखंड में प्रथम रेलमार्ग 1884 मे रामपुर से काठगोदाम तक बिछाया।
  • हल्द्वानी में राज्य की सबसे बड़ी व्यापारिक मंडी है।
  • उत्तराखंड राज्य की सबसे पुरानी नहर गंग नहर है।
  • राज़ का डेयरी शोध एवं विकास केंद्र नैनीताल में स्थित है।

धन्यवाद मित्रों  Uttrakhand GK सामान्य ज्ञान  के अगले भाग में कुछ और परीक्षा उपयोगी पॉइंट्स लाएंगे।

यहां भी देखे –उत्तराखंड के लोकल उत्पादों का पहला ऑनलाइन पोर्टल

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments