Friday, June 9, 2023
Homeसमाचार विशेषउत्तराखंड में सी प्लेन | जल्द टिहरी झील में उतरँगे सी प्लेन...

उत्तराखंड में सी प्लेन | जल्द टिहरी झील में उतरँगे सी प्लेन | Sea plane in Uttrakhand

उत्तराखंड में सी प्लेन जी हां जल्दी ही आपको उत्तराखंड की की टिहरी झील में सी-प्लेन,उतरते और उड़ते नजर आएंगे। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने टिहरी झील को ,भारत के 17 वाटर एआरड्रोम में शामिल किया है। इसके साथ टिहरी को क्षेत्रीय संपर्क योजना में भी समिलित किया गया है जल्द ही यहाँ ,एयरपोर्ट बनाने का कार्य का श्रीगणेश हो जाएगा।

आइये जानते हैं, सी प्लेन सेवा क्या है ? और सबसे पहले कहाँ शुरू हुई ? और उत्तराखंड में इसका क्या महत्व है ?

उत्तराखंड में सी प्लेन सेवा । Sea plane service in Uttrakhand।

दुर्गम पहाड़ियों से घिरे, और बड़ी बड़ी झीलों वाले राज्य को सी-प्लेन सेवा काफी सुविधा जनक बना सकती है। सी प्लेन सेवा से उत्तराखंड टूरिज्म और यातायात व्यवस्था को एक नई ताकत मिल जाएगी।

सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही टिहरी झील में , सी -प्लेन उतरते नजर आएंगे। सरकार द्वारा जल्द ही दिल्ली से अयोध्या और टिहरी और श्रीनगर को एक रुट में शामिल किया जा सकता है।

Best Taxi Services in haldwani

सरकार दूसरे फेज में गूलरभोज डेम को और नैनी झील को इस सेवा में शामिल करने का विचार बना रही है। भविष्य में सतपुली झील भी इस लिस्ट में है। उत्तराखंड में बड़ी बड़ी झीलें हैं। जिनके कारण यह सेवा यहां अच्छी चल सकती है। बस यह देखना है,की सरकार कितनी जल्दी करती है।

सी प्लेन क्या हैं ?|What is sea plane

सी प्लेन एक ऐसा जहाज है, जो पानी और जमीन कहीं पर भी लैंड हो सकता है। और कहीं से भी उड़ सकता है। सी प्लेन को उड़ान भरने के लिए कम से कम 300 मीटर का रन वे चाहिए होता है।

सी प्लेन की विशेषता |Features of sea plane

  • सी-प्लेन पानी तथा जमीन दोनो पर उतर सकता है। और दोनों जगहों से उड़ान भर सकता है।
  • ये विमान 300 मीटर की छोटे रन वे से उड़ान भर सकता है।
  • इसमे ट्विन ओटर 300 , विमान प्रयोग किये जाते हैं।ये यात्रा के लिए से सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।
  • इस सेवा की शुरुवात सबसे पहले मालदीव में हुई थी।
  • इनका संचालन  स्पाइस शटल कंपनी करती है। यह कंपनी स्पाइस जेट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
  • सी-प्लेन का ट्रायल नागपुर, मुम्बई, गुवाहाटी में हो चुका है।
  • यह अम्फबीएस कैटेगरी के विमान होते हैं।
  • ये कही भी उतर सकते हैं, इसलिए इनके लिए रन वे बनाने का खर्चा बचेगा।

ये भी देखें –कंडोलिया पार्क (kandoliya park) पौड़ी गढ़वाल की नई पहचान

भारत मे पहली सी प्लेन सेवा | The first sea plane service in India

भारत मे पहली सी-प्लेन सेवा ,31.10.2020 को गुजरात में शुरू हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसमे सफर करके इस सेवा का शुरुवात की।

यह सेवा साबरमती से स्टेचू ऑफ युनिटी  तक शुरू की गई है।दोनों के बीच की दूरी लगभग 205 किमी है।जिसे ये विमान 45 मिनट में तय करते हैं। इस उड़ान के लिए एक तरफ का किराया 1500 रुपये रखा गया है।

शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, सरकार 14 और वाटर बेस बनवा रही है। गुजरात के बाद असम,लक्षदीप, अंडमान निकोबार, महाराष्ट्र तथा  उत्तराखंड को इस सेवा का लाभ मिलने की संभावना है।

उत्तराखंड में सी-प्लेन
सी -प्लेन , प्रतीकात्मक तस्वीर।
साभार -गूगल

एक बार जरूर देखें ……

उत्तराखंड के लोकल उत्पादों का पहला ऑनलाइन पोर्टल

स्वतंत्रता दिवस के ऑफर

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments