# देवभूमि दर्शन > देवभूमि की समृद्ध संस्कृति का दर्शन ## Posts - [Heavy rain alert in Uttarakhand: आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा प्रशासन](https://devbhoomidarshan.in/heavy-rain-alert-in-uttarakhand-disaster-management-department-issues-strict-guidelines-administration-to-remain-on-alert-mode-for-24-hours/): Heavy rain alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अगस्त से 17 अगस्त तक राज्य के अधिकांश जनपदों में तेज से अति तीव्र बारिश का दौर चलने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘येलो अलर्ट’ - [Chamoli Tunnel Accident: 7 की मौत, 19 सुरक्षित निकाले गए, सीएम धामी ने किया घटनास्थल और घायलों का दौरा](https://devbhoomidarshan.in/chamoli-tunnel-accident-7-dead-19-rescued-safely-cm-dhami-visits-the-accident-site-and-the-injured/): Chamoli Tunnel Accident: जनपद चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भारी मलबा और पानी घुसने से एक बड़ा हादसा हो गया है। घटना के बाद से ही राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। खराब मौसम के बावजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हादसे का कारण और वर्तमान स्थिति टीएचडीसी की इस निर्माणाधीन टीआरटी (TRT) टनल की कुल लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर - [Heavy rain alert in Uttarakhand: स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद](https://devbhoomidarshan.in/heavy-rain-alert-in-uttarakhand-schools-and-anganwadi-centers-to-remain-closed/): Heavy rain alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए, छात्रों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जनपद नैनीताल और जनपद पिथौरागढ़ में कल यानी शुक्रवार, 14 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्य बिंदु प्रभावित जिले: नैनीताल और पिथौरागढ़, देहरादून छुट्टी की तारीख: 14 अगस्त (शुक्रवार) कौन से संस्थान रहेंगे बंद: कक्षा 1 से 12 तक के सभी - [Uttarakhand Weather Alert: 14 अगस्त से भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-warning-from-august-14-orange-alert-issued-for-several-districts/): Uttarakhand Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के अनुसार, उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम के कड़े तेवर देखने को मिलेंगे। 14 अगस्त 2026 से राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 14 अगस्त से 18 अगस्त तक राज्य भर में बारिश की गतिविधियां चरम पर रहेंगी। यहाँ 14 अगस्त और उसके बाद के मौसम का विस्तृत विवरण दिया गया है: 14 अगस्त 2026: भारी से बहुत भारी बारिश का - [Champawat Accident: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 1 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल](https://devbhoomidarshan.in/champawat-accident-taxi-plunges-into-deep-gorge-on-tanakpur-pithoragarh-highway-1-dead-3-critically-injured/): Champawat Accident: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास एक स्विफ्ट टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसे का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट टैक्सी (वाहन संख्या: UK03TA- 5045) चकरपुर से बांस (पिथौरागढ़) की ओर जा रही थी। जैसे ही टैक्सी बनलेख के समीप पहुंची, अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते - [नीती घाटी अपडेट: तमक नाले पर अस्थाई मार्ग से यातायात बहाल, लापता व्यक्ति की तलाश जारी](https://devbhoomidarshan.in/niti-valley-update-traffic-restored-via-a-temporary-route-over-the-tamak-nala-search-for-the-missing-person-continues/): नीती घाटी अपडेट: भारी बारिश के कारण नीती घाटी में तमक नाले के उफान पर आने से आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नाले में वैली ब्रिज (Bailey Bridge) के बह जाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी, जिसे अब जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के त्वरित प्रयासों से सुचारु कर लिया गया है। वहीं, इस घटना में लापता हुए एक व्यक्ति की तलाश के लिए आज दूसरे दिन भी व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ह्यूम पाइप डालकर तैयार किया गया अस्थाई मार्ग यातायात ठप होने के - [उत्तराखंड में मानसून का कहर: नीति घाटी में तमक नाला उफान पर, वैली ब्रिज बहा, संपर्क टूटा, BRO हवलदार समेत गाड़ियां बहीं](https://devbhoomidarshan.in/monsoon-wreaks-havoc-in-uttarakhand-tamak-nala-in-niti-valley-overflows-valley-bridge-washed-away-connectivity-lost/): उत्तराखंड में मानसून का कहर। चमोली: उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले विकराल रूप धारण कर चुके हैं। सोमवार को चमोली जिले की नीति घाटी में भारी बारिश के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया, जिसके तेज बहाव में तमक के पास बना वैली ब्रिज बह गया। पुल के बह जाने से सीमांत क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने जैसे हालात, सेब के बगीचों को भारी नुकसान स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, - [उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में देर रात भूकंप के झटके, लोगों में दहशत, किसी नुकसान की खबर नहीं](https://devbhoomidarshan.in/earthquake-tremors-felt-late-at-night-in-uttarakhands-uttarkashi-and-tehri-panic-among-residents-no-reports-of-damage/): देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर उत्तरकाशी में भूकंप की तीव्रता 4.2 और टिहरी गढ़वाल में 2.0 दर्ज की गई है। रात के सन्नाटे में अचानक आए इन झटकों से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और डर के मारे लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। उत्तरकाशी में राजगढ़ी के पास था भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रात करीब 1:21 बजे उत्तरकाशी की यमुना और गंगा घाटी समेत कई इलाकों में भूकंप का तेज झटका लगा। झटके इतने जोरदार - [जल संकट के खिलाफ 94 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी का बिगुल: 'गांव को पानी दो, वरना 2027 में लड़ूंगा चुनाव'](https://devbhoomidarshan.in/94-year-old-freedom-fighter-sounds-the-bugle-against-the-water-crisis-give-water-to-the-village-or-else-i-will-contest-the-2027-election/): अल्मोड़ा/ताड़ीखेत: जिस उम्र में इंसान को सहारा चाहिए होता है, उस उम्र में देश की आजादी के लिए लड़ चुके 94 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट आज अपने गांव की प्यास बुझाने के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत विकासखंड स्थित सैनरी गांव में पेयजल किल्लत से तंग आकर उन्होंने ऐलान किया है कि यदि गांव को पानी नहीं मिला, तो वे 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपने खर्चे पर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे। रविवार को आयोजित ‘स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा’ के दौरान आनंद सिंह बिष्ट ने कुमाऊंनी भाषा - [अल्मोड़ा के रवि टम्टा का बड़ा कारनामा: बनाया हवा में उड़ने वाला इलेक्ट्रिक वाहन](https://devbhoomidarshan.in/almoras-ravi-tamtas-remarkable-feat-built-an-electric-vehicle-that-flies/): अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पहाड़ों से अक्सर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार अल्मोड़ा के एक युवा ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो भविष्य की यातायात व्यवस्था को बदल सकता है। जिले के धौलादेवी विकासखंड स्थित काफलीखान निवासी रवि टम्टा ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल (हवा में उड़ने वाला वाहन) तैयार किया है, जो पूरी तरह बैटरी से संचालित होता है। हाल ही में रवि टम्टा ने अल्मोड़ा स्थित आर्मी हेलीपैड पर अपने स्वदेशी प्रोटोटाइप ‘हपिडा स्काईनेक्स फ्लाइंग व्हीकल’ (Hapida Skynex Flying Vehicle) का सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान इस वाहन ने - [Pithoragarh: मवेशी चराने जंगल गए बुजुर्ग पर भालू का हमला, दराती से पलटवार कर बचाई जान](https://devbhoomidarshan.in/pithoragarh-elderly-man-grazing-cattle-in-the-forest-attacked-by-a-bear-saves-his-life-by-fighting-back-with-a-sickle/): Pithoragarh: जिले की तेजम तहसील के अंतर्गत बांस गांव में एक बुजुर्ग द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए भालू के हमले से खुद की जान बचाने का मामला सामने आया है। मवेशी चराते समय अचानक हमला करने वाले भालू का बुजुर्ग ने हाथ में मौजूद दराती से डटकर सामना किया। वहीं पत्नी द्वारा मचाए गए शोर के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बांस गांव निवासी 57 वर्षीय आन सिंह रोज की तरह अपने - [मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: 20 लाख से अधिक नोटिस तामील, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर पर होगी सुनवाई](https://devbhoomidarshan.in/voter-list-revision-drive-over-20-lakh-notices-served-hearings-for-the-elderly-and-persons-with-disabilities-to-be-held-at-home/): मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा साझा किया और बताया कि चुनाव आयोग मतदाताओं की सुविधा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। 20 लाख से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे नोटिस मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस फेज का काम तेजी से चल रहा है। कुल 24 लाख 30 हजार जारी किए गए नोटिसों के - [Heavy Rain Alert: चमोली और बागेश्वर में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद](https://devbhoomidarshan.in/heavy-rain-alert-all-schools-and-anganwadi-centers-in-chamoli-and-bageshwar-to-remain-closed-tomorrow/): Heavy Rain Alert: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए, राज्य के चमोली और बागेश्वर जिलों में कल, गुरुवार (6 अगस्त) को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग के अलर्ट और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कल दोनों जनपदों (चमोली और बागेश्वर) में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय पूरी तरह - [बड़ी खबर! पॉलिटेक्निक में 480 गेस्ट टीचरों की होगी भर्ती](https://devbhoomidarshan.in/480-guest-teachers-to-be-recruited-in-polytechnics/): बड़ी खबर: राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। छात्रों की पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग अगले 15 दिनों के भीतर 480 अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचरों) की भर्ती करने जा रहा है। शासन ने यह अंतरिम फैसला लोक सेवा आयोग द्वारा नियमित शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही देरी को देखते हुए लिया है। मंत्री की सख्ती के बाद आई प्रक्रिया में तेजी तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हाल ही में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति में हो - [बांजझिरौटी में महिला की संदिग्ध मौत, तेंदुए के हमले की आशंका](https://devbhoomidarshan.in/suspicious-death-of-a-woman-in-banjjhirauti-leopard-attack-suspected/): कांडा: तहसील क्षेत्र के बांजझिरौटी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जंगल में मवेशी चराने गई 48 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के शरीर पर मिले चोट के निशानों और ग्रामीणों के दावों के बाद तेंदुए के हमले की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जंगल में अचानक हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बांजझिरौटी निवासी कमला देवी (48), पत्नी पूरन राम, मंगलवार को गांव की तय बारी के अनुसार अपने पति और अन्य लोगों के साथ मवेशी चराने जंगल गई थीं। इसी - [उत्तराखंड: 22 हजार उपनल कर्मचारियों को मिलेगा ‘समान कार्य, समान वेतन’, 10 हजार संविदा कर्मी होंगे नियमित](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-22000-upnl-employees-to-get-equal-pay-for-equal-work-10000-contractual-workers-to-be-regularized/): देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हजारों उपनल और संविदा कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की हालिया बैठक में उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने और लगभग 10 हजार संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव पर अहम सहमति बन गई है। सरकार के इस बड़े कदम से प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत 22 हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट उपसमिति के मुख्य फैसले कट-ऑफ डेट में बदलाव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - [Haridwar: त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए निर्वाचन अधिकारी सख्त, कहा- "बिना नोटिस नहीं कटेगा किसी का नाम"](https://devbhoomidarshan.in/haridwar-election-official-firm-on-error-free-electoral-rolls-states-no-ones-name-will-be-deleted-without-notice/): Haridwar: उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को हरिद्वार जनपद में संचालित ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR-2026) अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह से त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल न हो पाए। अभियान की वर्तमान स्थिति और प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में SIR-2026 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया: - [Rudraprayag: तुंगनाथ धाम मार्ग पर भारी भूस्खलन, टला बड़ा हादसा, हाईवे हुआ पूरी तरह ठप](https://devbhoomidarshan.in/rudraprayag-massive-landslide-on-the-tungnath-dham-route-major-accident-averted-highway-completely-blocked/): Rudraprayag: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कुंड-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107ए) पर ताला क्षेत्र के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है। प्रमुख बिंदु: स्थान: कुंड-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-107A), ताला क्षेत्र के पास। राहत की बात: घटना के वक्त कोई वाहन या यात्री मलबे की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा - [उत्तराखंड में बड़ा फैसला: 6 महीने के लिए ESMA लागू, हड़ताल पर पूर्ण रोक!](https://devbhoomidarshan.in/major-decision-in-uttarakhand-esma-invoked-for-6-months-complete-ban-on-strikes/): उत्तराखंड में बड़ा फैसला: उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बड़ा और रणनीतिक फैसला लेते हुए प्रदेश में अगले 6 महीनों के लिए सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के जारी होते ही प्रदेश में एस्मा (ESMA) लागू हो गया है, जिसका सीधा अर्थ है कि राज्य के कर्मचारी अब अपनी किसी भी मांग को लेकर अगले छह महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे। राज्यपाल के आदेश से लागू हुआ नियम कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, - [घी संक्रांति 2026: जानिए क्यों मनाई जाती है घ्यू त्यार, क्या है ओलगिया का अर्थ और उत्तराखंड में इस लोकपर्व का महत्व](https://devbhoomidarshan.in/ghee-sankranti-2026-date-significance/): घी संक्रांति 2026घी घी संक्रांति 2026 17 अगस्त 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे सिंह संक्रांति भी कहा जाता है। उत्तराखंड के कुमाऊँ और गढ़वाल क्षेत्रों में यह पर्व घी संक्रांति, घ्यू त्यार, घी संक्रांत तथा ओलगिया के नाम से प्रसिद्ध है। यह केवल घी खाने का पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड के कृषि जीवन, पशुपालन, लोकपरंपराओं, सामाजिक सहयोग और स्वास्थ्य संबंधी लोकज्ञान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। घी संक्रांति क्यों मनाई जाती है? घी संक्रांति का सबसे प्रमुख आधार ग्रामीण जीवन और पशुपालन से जुड़ा हुआ है। पहाड़ों में गाय, भैंस और - [Uttarakhand Weather Alert: कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद!](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-alert-schools-and-anganwadi-centers-to-remain-closed-tomorrow/): Uttarakhand Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा उत्तराखंड राज्य में भारी वर्षा की चेतावनी (अलर्ट) जारी की गई है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए, छात्र-छात्राओं और छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के कई जिला प्रशासनों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत कल बुधवार, 29 जुलाई को राज्य के तीन जनपदों में एक दिवसीय अवकाश की घोषणा की गई है। प्रभावित जिले जहाँ अवकाश रहेगा: बागेश्वर टिहरी गढ़वाल चंपावत यह भी पढ़े: भारी बारिश और भूस्खलन का कहर: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, कई - [भारी बारिश और भूस्खलन का कहर: दो दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, कई प्रमुख मार्ग अवरुद्ध](https://devbhoomidarshan.in/havoc-caused-by-heavy-rains-and-landslides-char-dham-yatra-suspended-for-two-days-several-key-routes-blocked/): भारी बारिश और भूस्खलन का कहर: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के कारण हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त ने जानकारी दी है कि भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग कई जगह बाधित हो गया है, जिसके चलते आज और कल (दो दिनों के लिए) चारधाम यात्रा को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम अनुकूल होने और रास्तों के सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा पुनः - [देहरादून: 16 करोड़ की लागत से बनी सड़क एक महीने में ही धंसी](https://devbhoomidarshan.in/dehradun-road-built-at-a-cost-of-16-crore-caves-in-within-just-a-month/): देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में विकास कार्यों और निर्माण की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नंदा की चौकी से टोंस नदी तक जाने वाले मार्ग का करीब 16 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से जीर्णोद्धार किया गया था, लेकिन निर्माण पूरा होने के महज एक महीने के भीतर ही सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। मुख्य बिंदु स्थान: नंदा की चौकी–टोंस नदी मार्ग, प्रेमनगर (देहरादून) परियोजना की लागत: लगभग 16 करोड़ रुपये हादसा: निर्माण के एक महीने भीतर ही सड़क का धंसना और विशालकाय गड्ढा बनना जनता का आक्रोश: स्थानीय लोग - [सड़क हादसों में त्वरित मदद: सभी आपातकालीन सेवाएं 112 से होंगी लिंक](https://devbhoomidarshan.in/immediate-aid-in-road-accidents-all-emergency-services-to-be-linked-to-112/): सड़क हादसों में त्वरित मदद: सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित और प्रभावी ट्रॉमा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने अपने कदम तेज कर दिए हैं। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी राज्यों को जारी किए गए आदेशों के अनुपालन में, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने एक मजबूत और समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ अहम समन्वय बैठक की। इस उच्च स्तरीय बैठक में सड़क हादसों के दौरान घायलों की जान बचाने और उन्हें तुरंत मेडिकल रिस्पांस देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के प्रमुख निर्णय और निर्देश: - [नंदा देवी महोत्सव 2026: इस बार दिखेगी लोक संस्कृति की छटा, 'प्लास्टिक मुक्त' होगा नैनीताल का 124वां ऐतिहासिक मेला](https://devbhoomidarshan.in/nanda-devi-festival-2026-a-vibrant-display-of-folk-culture-awaits-nainitals-124th-historic-fair-to-be-plastic-free/): नंदा देवी महोत्सव 2026: आगामी 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक नैनीताल में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 124वें नंदा देवी मेला महोत्सव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस वर्ष का महोत्सव पूरी तरह से स्थानीय लोक संस्कृति और परम्पराओं पर केंद्रित होगा। स्थानीय संस्कृति और उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा जिलाधिकारी श्री रयाल ने कहा कि नंदा देवी मेला जनपद - [UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखण्ड में 379 लेखाकार व सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन](https://devbhoomidarshan.in/uksssc-recruitment-2026/): UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार के कुल 379 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 18 से 20 अगस्त 2026 तक - [उत्तराखंड में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, हादसे और उफनती नदियां, 24 घंटे में 3 की मौत](https://devbhoomidarshan.in/natures-fury-in-uttarakhand-heavy-rains-trigger-landslides-and-accidents-cause-rivers-to-swell-3-dead-in-24-hours/): उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी 1 रेड, 9 ऑरेंज और 6 येलो अलर्ट के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, आकाशीय बिजली, जलभराव और भीषण सड़क हादसों की खबरें सामने आई हैं। इन दुखद घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन और प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। यहाँ राज्यभर से पिछले 24 घंटों की विस्तृत रिपोर्ट दी गई है: हादसे और दुखद - [वेंटिलेटर पर धीरू उस्ताद: कुमाऊँ के संगीत साधक को मदद की दरकार](https://devbhoomidarshan.in/dhiru-ustad-on-ventilator-kumaons-devotee-of-music-needs-help/): हल्द्वानी: कुमाऊँ की समृद्ध शास्त्रीय संगीत और पारंपरिक होली गायन परंपरा के प्रतिष्ठित साधक धीरेन्द्र प्रसाद, जिन्हें कला जगत में ‘धीरू उस्ताद’ के नाम से जाना जाता है, इस समय जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। वे हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। गंभीर बीमारी और इलाज के भारी खर्च के चलते उनके परिवार पर गहरा आर्थिक संकट आ गया है, जिसके बाद परिजनों और शुभचिंतकों ने समाज से आर्थिक सहयोग की मार्मिक अपील की है। संगीत को समर्पित रहा है पूरा जीवन अल्मोड़ा के मकेड़ी गांव निवासी धीरू उस्ताद ने अपना पूरा जीवन संगीत - [उत्तराखंड में 'आसमानी आफत' का अलर्ट: 20 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी!](https://devbhoomidarshan.in/alert-for-weather-related-calamity-in-uttarakhand-heavy-rain-warning-from-july-20/): उत्तराखंड मौसम अलर्ट: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 19 जुलाई 2026 को जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बेहद तल्ख रहने वाला है। 20 जुलाई 2026 से राज्य के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी (अलर्ट) जारी की है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और विशेषकर चारधाम यात्रियों को अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी है। 20 जुलाई के लिए विशेष अलर्ट: मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, 20 जुलाई को देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जनपदों के - [Alert: देहरादून में कल भारी बारिश की चेतावनी, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद](https://devbhoomidarshan.in/alert-heavy-rain-warning-for-dehradun-tomorrow-all-schools-and-anganwadi-centers-will-remain-closed/): देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के कड़े तेवर लगातार जारी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (NDMA) द्वारा जारी ताज़ा चेतावनी के बाद, देहरादून जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एक अहम फैसला लिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के दृष्टिगत, कल शनिवार, 18 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी और अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया - [Uttarakhand Weather Alert: अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-alert-warning-of-heavy-rain-for-the-next-4-days-meteorological-department-issues-alert/): Uttarakhand Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड राज्य के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी बुलेटिन जारी किया है। 16 जुलाई 2026 को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, 17 जुलाई से 20 जुलाई के बीच उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में मौसम के कड़े तेवर देखने को मिलेंगे। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy to Very Heavy Rain) और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी 17 से 20 जुलाई तक का विस्तृत ब्यौरा इस प्रकार है: - [हरेला पर्व की फोटो, रील और ये 5 शुभकामना संदेश भेजिए अपने अपनों को](https://devbhoomidarshan.in/harela-festival-photo-reel-video-wishes/): हरेला पर्व की फोटो, रील और ये शुभकामना संदेश: उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला प्रकृति, हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है। यदि आप अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को हरेला पर्व की फोटो, रील या शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहाँ आपके लिए हरेला की जानकारी के साथ सुंदर शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप आसानी से कॉपी करके WhatsApp, Facebook, Instagram या अन्य सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। हरेला पर्व के बारे में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला प्रकृति, पर्यावरण और कृषि संस्कृति का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कर्क संक्रांति के दिन मनाया - [सोमनाथ पहुंची उत्तराखंड की यात्रा, गरबा से हुआ जोरदार स्वागत](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-tour-reaches-somnath-grand-welcome-with-garba/): वेरावल (सोमनाथ), गुजरात: देवभूमि उत्तराखंड से शुरू हुई ऐतिहासिक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा’ आज सुबह गुजरात के वेरावल (सोमनाथ) रेलवे स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुँच गई। स्टेशन पर पहुंचते ही देवभूमि से आए सभी तीर्थयात्रियों का अद्भुत और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जिसने दो राज्यों की सांस्कृतिक एकता का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। शानदार गरबा और पुष्प वर्षा से अभिनंदन गुजरात सरकार के युवा एवं संस्कृति विभाग ने इस अवसर को खास बनाने के लिए विशेष तैयारियां की थीं। स्टेशन पर यात्रा के पहुंचते ही शानदार गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गई और तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। पारंपरिक - [बदरीनाथ चढ़ावा घोटाला: फरार आरोपी देहरादून से गिरफ्तार](https://devbhoomidarshan.in/badrinath-offering-scam-absconding-accused-arrested-from-dehradun/): बदरीनाथ चढ़ावा घोटाला: विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने रविवार देर रात देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदरीनाथ लाया गया है। रात 11 बजे हुई गिरफ्तारी, शालिग्राम शिला बरामद पुलिस के अनुसार, चढ़ावा चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। साक्ष्य जुटाने के बाद आखिरकार रविवार रात - [गोल्डन कार्ड से लेकर 'बीटल्स स्ट्रीट' तक: जानें सीएम ने किन योजनाओं के लिए खोला खजाना](https://devbhoomidarshan.in/from-golden-cards-to-beatles-street-find-out-which-schemes-the-cm-has-opened-the-coffers-for/): गोल्डन कार्ड से लेकर ‘बीटल्स स्ट्रीट’ तक: राज्य में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सुविधाओं, धार्मिक पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री ने खजाना खोल दिया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अहम विकास योजनाओं, सड़कों, पुलों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करोड़ों रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से राज्य के पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवाओं पर जोर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अहम वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं: गोल्डन कार्ड: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत ‘गोल्डन कार्ड’ - [Dwarahat: स्कूटी पर आए मामूली स्क्रैच के विवाद में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार](https://devbhoomidarshan.in/dwarahat-19-year-old-youth-brutally-murdered-following-a-dispute-over-a-minor-scratch-on-a-scooter/): Dwarahat: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक स्थित ऐना गांव में हुई 19 वर्षीय सागर सिंह की खौफनाक हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को गांव के ही एक युवक जगत सिंह बोरा ने अंजाम दिया था। हत्या की वजह महज एक स्कूटी पर आया मामूली स्क्रैच था, जिसकी रंजिश में आरोपी ने सागर की जान ले ली और उसे बचाने आईं दो महिलाओं को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के मुख्य बिंदु मृतक: 19 वर्षीय सागर सिंह (मेरठ में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा - [Uttarakhand Heavy Rain Alert: देहरादून, हरिद्वार समेत 6 जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-heavy-rain-alert-schools-and-anganwadi-centers-in-six-districts-including-dehradun-and-haridwar-will-remain-closed-on-july-10/): Uttarakhand Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा राज्य में भारी बारिश के पूर्वानुमान और अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़े कदम उठाए हैं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार, 10 जुलाई को उत्तराखंड के 6 जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। किन जिलों में रहेगी छुट्टी? जिलाधिकारियों द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार, कल 10 जुलाई (शुक्रवार) को निम्नलिखित जनपदों में अवकाश रहेगा: देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल चमोली बागेश्वर आदेश के मुख्य बिंदु सभी शिक्षण संस्थान - [हरेला 2026 | शुभकामनाएं, शायरी, फोटो, इंस्टाग्राम कैप्शन | Harela Festival Wishes, Quotes, Instagram Captions](https://devbhoomidarshan.in/harela-wishes-images-shayari-qoutes-photos/): हरेला 2026 की शुभकामना संदेश | हरेला की हार्दिक शुभकामनायें :- जी रया, जागि रया, यो दिन बार भेटने रया! हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं, आपका जीवन हरियाली और समृद्धि से भरा रहे। प्रकृति की गोद में बसा हरेला पर्व आपके जीवन में खुशहाली लाए। हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं! हरी-भरी फुलवारी, खुशियों की बहार, हरेला पर्व लाए आपके जीवन में अपार प्यार। जी रया, जागि रया! हरेला का पर्व लाए नई उमंग, सियार जैसी बुद्धि और गंगा जैसी पवित्रता और शेर जैसा बल हो , हरेला पर्व की शुभकामनाएं! इस हरेला, प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। - [Uttarakhand Weather Update 'ऑरेंज अलर्ट': 9 और 10 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-update-orange-alert-july-9-and-10-2026/): Uttarakhand Weather Update ‘ऑरेंज अलर्ट’: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, 9 जुलाई 2026 से राज्य में मौसम बेहद खराब होने जा रहा है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका जताते हुए कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (कार्रवाई करें) जारी किया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश (एडवाइजरी) जारी किए हैं। 9 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल? मौसम विभाग के - [Haldwani: डहरिया क्षेत्र से 12 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता](https://devbhoomidarshan.in/haldwani-12-year-old-girl-goes-missing-under-suspicious-circumstances-from-the-dahariya-area/): Haldwani: शहर के डहरिया क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहाँ प्रगति विहार फेज-2 से एक 12 वर्षीय किशोरी, प्राची माहेश्वरी, संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई है। घटना के बाद से परिवार बेहद परेशान है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राची सोमवार दोपहर को अपने घर (प्रगति विहार फेज-2, डेहरिया, निकट कांता बैंकट हॉल) से पास की समता आश्रम गली में सब्जी लेने के लिए निकली थी। परिवार को लगा कि वह कुछ ही देर में लौट आएगी, लेकिन देर शाम बीत जाने के बाद भी जब वह - [Uttarakhand Weather Update: 7 जुलाई से राज्य में बारिश का दौर रहेगा जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-update-7-july-2026/): Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी 7-दिवसीय जनपद-स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने आगामी दिनों में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन को लेकर पूरे राज्य में ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert) जारी किया है। 7 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार, 7 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गर्जन के साथ बौछारें - [उत्तराखंड में सावन 2026 : वर्ष 2026 पहाड़ और मैदान के सावन की तिथियां](https://devbhoomidarshan.in/sawan-in-uttarakhand/): उत्तर भारत मे सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा। तथा पक्षिम और दक्षिण भारत में सावन 13 अगस्त 2026 से 10 सितम्बर 2026 तक चलेगा।  किन्तु उत्तराखंड में पहाड़ का सावन 16 जुलाई हरेला त्यौहार के दिन से शुरू होगा और 15 अगस्त 2026 तक चलेगा।  उत्तराखंड में सावन का पहला सोमवार 21 जुलाई 2026 को आएगा। 16 अगस्त को सिंह सक्रांति से भाद्रपद शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्रों तथा नेपाल का सावन अलग और देश के अन्य भागों में सावन अलग अलग क्यों होता है ?  उत्तराखंड में सावन - [Harela Festival 2026: हरेला 2026 कब बोया जाएगा, कैसे बोया जाएगा और कैसे मनाया जाएगा?](https://devbhoomidarshan.in/harela-festival-2026-dates-importance/): Harela Festival 2026: उत्तराखंड की संस्कृति और लोक परंपराओं में हरेला का विशेष स्थान है। यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, खेती और हरियाली का उत्सव है। सदियों से उत्तराखंड के लोग इस पर्व के माध्यम से धरती, पेड़-पौधों और अच्छी फसल के लिए भगवान से प्रार्थना करते आए हैं। यही कारण है कि हरेला को उत्तराखंड का सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और कृषि पर्व माना जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि हरेला 2026 कब है, हरेला कब बोया जाएगा और इसे कैसे मनाया जाता है, तो यहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी। https://www.facebook.com/share/r/18pK3e1Nd हरेला 2026 कब है? ( Harela - [Uttarakhand Weather Update: 3 जुलाई से पूरे राज्य में झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-update-heavy-rainfall-expected-across-the-state-from-july-3-yellow-alert-issued/): Uttarakhand Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे उत्तराखंड में अपनी दस्तक दे चुका है, जिसके चलते राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड के लोगों को बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। विभाग ने 3 जुलाई 2026 और उसके बाद के दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनियां जारी की हैं। 3 से 7 जुलाई तक अधिकांश जिलों में होगी बारिश मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 जुलाई से लेकर 7 जुलाई 2026 तक उत्तराखंड राज्य के जनपदों में अधिकांश - [बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबकोटी के पास धंसी सड़क, भारी मलबे के कारण यातायात पूरी तरह ठप](https://devbhoomidarshan.in/road-caves-in-near-gulabkoti-on-badrinath-national-highway-traffic-completely-halted-due-to-heavy-debris/): गुलाबकोटी: गुरुवार सुबह बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलाबकोटी के समीप अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा। इस भूस्खलन और सड़क धंसने की घटना के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। राहत और बचाव कार्य जारी घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग (NHAI/बीआरओ) और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों की देखरेख में मशीनों की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटाने और - [Nainital: मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर होगा पूर्ण प्रतिबंध, रूसी बाईपास बनेगा आधुनिक पार्किंग](https://devbhoomidarshan.in/nainital-complete-ban-on-honking-on-mall-road-russian-bypass-to-become-a-modern-parking-facility/): Nainital: झीलों के शहर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रशासन ने कई सख्त और महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नैनीताल को जाम और ध्वनि प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय: मॉल रोड पर ‘नो हॉर्न’: 1 अगस्त 2026 से मॉल रोड पर वाहनों के हॉर्न बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। - [जागेश्वर धाम में अमर्यादित कपड़ों पर लगेगा प्रतिबंध, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश](https://devbhoomidarshan.in/ban-to-be-imposed-on-inappropriate-clothing-at-jageshwar-dham-administration-issues-strict-directives/): जागेश्वर धाम: लाखों श्रद्धालुओं की अगाध आस्था के केंद्र और ऐतिहासिक महत्व वाले जागेश्वर धाम में अब अमर्यादित और छोटे कपड़े पहनकर आने वाले पर्यटकों पर सख्ती की जाएगी। मंदिर की पवित्रता और सदियों पुरानी गरिमा को बनाए रखने के लिए, धाम परिसर में शालीनता से कपड़े न पहनने वालों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी तेज कर दी गई है। क्या है पूरा मामला? जागेश्वर मंदिर समिति के पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट और चित्रगुप्त पीठ जागेश्वर के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने इस दिशा में अहम पहल की है। उन्होंने धाम को ‘पिकनिक स्पॉट’ की तरह इस्तेमाल किए जाने और पर्यटकों द्वारा - [Heavy Rain Alert: 1 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद](https://devbhoomidarshan.in/heavy-rain-alert-all-schools-classes-1-to-12-and-anganwadi-centers-will-remain-closed-on-july-1/): Heavy Rain Alert: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग ने जारी किया है ऑरेंज अलर्ट राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के पत्र और मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जुलाई को बागेश्वर जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई - [गेठिया में तेंदुए का आतंक: गौशाला में घुसकर 14 बकरियों को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में भारी दहशत](https://devbhoomidarshan.in/leopard-terror-in-gethia-enters-cowshed-and-kills-14-goats-widespread-panic-in-the-area/): गेठिया: गेठिया क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेंदुए ने भारी आतंक मचाया। तेंदुए ने एक आवासीय इलाके की गौशाला में घुसकर 14 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और मुआवजे की गुहार लगाई है। बारिश के कारण नहीं लगी भनक मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना गेठिया सैनिटोरियम के समीप रहने वाले प्रकाश चंद्र की गौशाला में हुई। सोमवार की देर रात एक तेंदुआ शिकार की तलाश में उनकी गौशाला - [उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई सौगात: केंद्र और राज्य सरकार के बीच अहम MoU पर हस्ताक्षर](https://devbhoomidarshan.in/healthcare-services-in-uttarakhand-to-receive-a-major-boost-key-mou-signed-between-the-central-and-state-governments/): उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के बीच आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। प्रधानमंत्री निधि से मिलेंगे अत्याधुनिक उपकरण इस समझौते के तहत, प्रधानमंत्री निधि (PM Nidhi) के माध्यम से उत्तराखण्ड को कई अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें - [Uttarakhand Weather Update: अगले 2 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना, भारी बारिश का अलर्ट](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-update-monsoon-likely-to-advance-in-the-next-2-days-heavy-rain-alert-issued/): Uttarakhand Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जून 2026 को उत्तराखंड के लिए अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान और 5 दिनों के लिए जिलेवार मौसम चेतावनी जारी की है। मानसून और तापमान से जुड़ी राहत: मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 दिनों के दौरान उत्तराखंड के कुछ और भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। गर्मी से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4° से 6° सेल्सियस तक की गिरावट आने की - [हल्द्वानी में प्रशासन सख्त, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 और कोचिंग सेंटर सील](https://devbhoomidarshan.in/administration-tightens-its-grip-in-haldwani-seals-5-more-coaching-centres-for-flouting-safety-norms/): हल्द्वानी: लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद हल्द्वानी जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी पाए जाने पर पांच कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस कार्रवाई से पहले भी प्रशासन सात अन्य सेंटरों पर ताला जड़ चुका है। निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई औचक जांच में - [UTET 2026: अगले महीने से शुरू होगी परीक्षा, सेवारत शिक्षकों को भी मिलेगा मौका](https://devbhoomidarshan.in/utet-2026-exam-to-begin-next-month-serving-teachers-will-also-get-an-opportunity/): UTET 2026: उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं और वर्तमान में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के लिए एक अहम खबर है। प्रदेश में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने जा रही है। शासन की ओर से इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, अगले महीने से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सितंबर 2026 में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश और शिक्षकों के लिए डेडलाइन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला - [हल्द्वानी के होनहार अजय महरा का कमाल: बिना कोचिंग के बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, हासिल की 22वीं रैंक](https://devbhoomidarshan.in/remarkable-achievement-by-haldwanis-talented-ajay-mahra-became-a-scientist-in-the-department-of-atomic-energy-without-coaching-securing-the-22nd-rank/): हल्द्वानी। इरादे अगर मजबूत हों और लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। इसे सच कर दिखाया है मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम भद्रकोट निवासी अजय महरा ने। अपनी कड़ी मेहनत और सेल्फ-स्टडी के दम पर अजय का चयन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) में बतौर वैज्ञानिक हुआ है। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कभी किसी ट्यूशन या कोचिंग का सहारा नहीं लिया, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी मिसाल है। सफलता के मुख्य अंश पद और विभाग: वैज्ञानिक, परमाणु ऊर्जा विभाग - [Uttarakhand Weather Alert: मानसून की दस्तक](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-alert-monsoon-is-arriving/): Uttarakhand Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून द्वारा जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने के लिए परिस्थितियाँ पूरी तरह से अनुकूल हो चुकी हैं। मानसून की वर्तमान स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र की 26 जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में सूरत, इंदौर, मंडला और मोतिहारी से होकर गुजर रही है। राज्य के निवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि आगामी 3-4 दिनों में मानसून के उत्तराखंड के कुछ भागों में पहुँचने की प्रबल संभावना है। 7-दिवसीय जनपद-स्तरीय पूर्वानुमान - [Nainital: नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, बहन को वीडियो कॉल कर दी थी आत्महत्या की चेतावनी](https://devbhoomidarshan.in/nainital-body-of-45-year-old-man-found-in-naini-lake-he-had-warned-his-sister-of-suicide-via-video-call/): Nainital: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार की सुबह शहर की हृदय स्थली मानी जाने वाली नैनी झील में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को रेस्क्यू कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कैसे हुई घटना की जानकारी? जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब कुछ स्थानीय लोग पाषाण देवी मंदिर के समीप मॉर्निंग वॉक कर - [Haridwar: विवादों में घिरे जिला खनन अधिकारी काजिम रजा हटाए गए](https://devbhoomidarshan.in/haridwar-district-mining-officer-kazim-raza-embroiled-in-controversies-removed/): Haridwar: उत्तराखंड शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी (DMO) काजिम रजा को उनके पद से हटा दिया है। काजिम रजा को तत्काल प्रभाव से खनन निदेशालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया है। उनकी जगह अब अमित गौरव को हरिद्वार जिले के खनन अधिकारी का नया प्रभार सौंपा गया है। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। क्यों हुई कार्रवाई? विवादों से रहा गहरा नाता काजिम रजा का हालिया कार्यकाल लगातार विवादों के साये में रहा। उनकी कार्यशैली और आचरण को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े - [उत्तराखंड: चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-high-alert-following-threat-to-blow-up-char-dham-security-forces-deployed-at-every-nook-and-corner/): देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम समेत राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। संभावित खतरे की गंभीरता को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों और सभी प्रमुख मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा धमकी भरे ई-मेल और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चारधाम, विशेषकर केदारनाथ और - [Uttarakhand: कुमाऊं मंडल में भूमि फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, प्रशासन सख्त](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-land-fraud-racket-busted-in-kumaon-division-administration-takes-strict-action/): Uttarakhand: उत्तराखंड में भूमि कारोबार तेजी से बढ़ने के साथ ही धोखाधड़ी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। कुमाऊं मंडल के कई जिलों में एक ही जमीन की कई बार रजिस्ट्री कराने, अवैध प्लाटिंग करने और लोगों को गुमराह कर संपत्ति बेचने जैसी घटनाओं ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर में बड़े मामले हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र में भूमाफियाओं ने एक ही प्लॉट की पांच अलग-अलग रजिस्ट्री कर दी, जिससे कई खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस धोखाधड़ी का शिकार एक पूर्व सैनिक भी बने हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर के काशीपुर - [राज्य में अग्नि सुरक्षा को लेकर शासन सख्त, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए व्यापक सर्वे और 'सेफ्टी ऑडिट' के निर्देश](https://devbhoomidarshan.in/the-state-administration-is-taking-a-strict-stance-on-fire-safety-chief-secretary-anand-bardhan-has-issued-directives-for-a-comprehensive-survey-and-a-safety-audit/): देहरादून: राज्य में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) मानकों को पुख्ता करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में उन्होंने शासन के सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर जमीनी स्तर पर कार्य करने को कहा है। इन क्षेत्रों का होगा अनिवार्य स्थलीय सर्वे मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील इमारतों का तत्काल स्थलीय (ऑन-साइट) सर्वे किया - [कर्णप्रयाग विवाद: जांच हरिद्वार पुलिस के हवाले, पुलिस आचरण की DIG करेंगे पड़ताल](https://devbhoomidarshan.in/karnaprayag-dispute-probe-handed-over-to-haridwar-police-dig-to-investigate-police-conduct/): कर्णप्रयाग विवाद: जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस मुख्यालय ने अहम निर्णय लिया है। मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के लिए प्रकरण में दर्ज दोनों मुकदमों की जांच चमोली से हरिद्वार स्थानांतरित कर दी गई है। अब इस पूरे मामले की विवेचना हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री नवनीत सिंह भुल्लर के पर्यवेक्षण में की जाएगी। क्रॉस एफआईआर दर्ज, निष्पक्षता पर जोर बीते 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई - [Uttarakhand Weather Update: मौसम लेगा करवट, 8 जिलों में येलो अलर्ट](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-update-weather-set-to-change-yellow-alert-for-8-districts/): Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकती है। रविवार को रहा गर्मी और उमस का प्रकोप रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिली रही। इसके चलते न सिर्फ मैदानी इलाकों में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई, बल्कि पहाड़ी - [सिर में गोली लगी, 600 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा उत्तराखंड का यह वीर जवान सुरजन सिंह भंडारी](https://devbhoomidarshan.in/surjan-singh-bhandari-akshardham-attack-hero-story/): उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश को अनेक साहसी सैनिक दिए हैं। उन्हीं में से एक थे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के बहादुर कमांडो सूरजन सिंह भंडारी, जिन्होंने 2002 के अक्षरधाम आतंकवादी हमले के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया और देश की रक्षा करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरजन सिंह भंडारी चमोली जिले के गोचर क्षेत्र के रानो गांव के निवासी थे। वे भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट्स रेजिमेंट से वर्ष 2000 में एनएसजी के लिए चयनित हुए थे। 24 सितंबर 2002 को गुजरात के गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर परिसर पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले में - [उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक पल: बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत का ICC महिला T20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन](https://devbhoomidarshan.in/historic-moment-for-uttarakhand-prema-rawat-daughter-of-bageshwar-selected-for-the-indian-team-for-the-icc-womens-t20-world-cup-2026/): बागेश्वर: सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का लोहा मनवाने वाली बागेश्वर की उभरती महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत ने उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। प्रेमा को आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम की प्रमुख ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद प्रेमा को बतौर प्रतिस्थापन (रिप्लेसमेंट) खिलाड़ी टीम में जगह मिली है। उनके इस चयन को आईसीसी की तकनीकी समिति ने भी अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। कौन हैं प्रेमा रावत? - [हरिद्वार 54 करोड़ जमीन घोटाला: धामी सरकार का ऐतिहासिक एक्शन, IAS की बर्खास्तगी की संस्तुति](https://devbhoomidarshan.in/haridwar-54-crore-land-scam-dhami-government-takes-historic-action-recommends-dismissal-of-ias-officer/): हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में हुए 54 करोड़ रुपये के बहुचर्चित भूमि खरीद घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। विजिलेंस जांच में करोड़ों रुपये के वित्तीय हेरफेर और आपराधिक षड्यंत्र की पुष्टि होने के बाद, राज्य सरकार ने आईएएस और पीसीएस अधिकारियों समेत कई जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसे राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। क्या है पूरा घोटाला? हरिद्वार नगर निगम ने सराय गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तार के लिए लगभग 33 बीघा जमीन 54 करोड़ रुपये - [उत्तरकाशी: जंगल की आग बुझाने गए जांबाज फॉरेस्ट गार्ड की दर्दनाक मौत](https://devbhoomidarshan.in/uttarkashi-tragic-death-of-a-brave-forest-guard-who-went-to-extinguish-a-forest-fire/): उत्तरकाशी/पुरोला: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पुरोला क्षेत्र के टौंस वन प्रभाग में जंगल की आग बुझाने गए एक फॉरेस्ट गार्ड की ड्यूटी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भारी शोक का माहौल है। आग पर पाया काबू, लेकिन नहीं लौटे सोहन सिंह प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम टौंस वन प्रभाग के ठड़ूग बीट क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत अपनी टीम - [उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: कुंभ मेला 2027 और अवस्थापना विकास के लिए 105 करोड़ की सौगात](https://devbhoomidarshan.in/major-decision-by-the-uttarakhand-government-a-rs105-crore-boost-for-the-kumbh-mela-2027-and-infrastructure-development/): देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। सरकार ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कुल ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस भारी भरकम बजट के माध्यम से राज्य में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से लेकर सड़क चौड़ीकरण, स्वच्छता अभियान और न्याय व्यवस्था की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। प्रमुख घोषणाएं और स्वीकृत धनराशि का विवरण 1. कुंभ मेला-2027 और नागरिक सुरक्षा कुंभ मेले की सुरक्षा तैयारियों को - [Haldwani: बेटी के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत](https://devbhoomidarshan.in/haldwani-joy-of-daughters-birthday-turns-to-mourning-education-department-employee-dies-in-road-accident/): Haldwani। एक पिता अपनी बेटी के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए हाथ में मिठाई और समोसे लेकर खुशी-खुशी घर लौट रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हल्द्वानी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पल भर में एक परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। एमबीपीजी कॉलेज के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से शिक्षा विभाग के 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के मुख्य बिंदु: मृतक की पहचान: उपेंद्र सिंह नेगी (57 वर्ष), उप शिक्षा कार्यालय हल्द्वानी (धौलाखेड़ा) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी। घटनास्थल: एमबीपीजी कॉलेज के पास, - [बागेश्वर: संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव](https://devbhoomidarshan.in/bageshwar-21-year-old-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging/): महज 13 महीने पहले हुई थी शादी, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने भरा पंचनामा; जांच शुरू कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी थाना क्षेत्र के भोजगढ़ गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका रूपा सजवान का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार/मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मां के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतारा शव जानकारी के अनुसार, सलखन्यारी निवासी - [पहाड़ी अम्मा के किरदार में वायरल हो रहा अल्मोड़ा का ये लड़का, मां के साथ मिलकर जीत रहा लोगों का दिल](https://devbhoomidarshan.in/pahadi-amma-viral-boy-almora/): पहाड़ी अम्मा पहाड़ी अम्मा के किरदार में वायरल हो रहा अल्मोड़ा का ये लड़का :कहते हैं कि असली प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती। अगर हुनर में दम हो तो लोग खुद उसे सिर आंखों पर बिठा लेते हैं। इन दिनों उत्तराखंड में वायरल हो रहा अल्मोड़ा का एक युवा कलाकार इसकी बेहतरीन मिसाल है। सोशल मीडिया पर “पहाड़ी अम्मा” के किरदार से लोगों को हंसाने वाला यह लड़का है अल्मोड़ा जिले के केस्ता (दौलाघट) का रहने वाला 21 वर्षीय आशु बिष्ट। खास बात यह है कि उसकी इस रचनात्मक यात्रा में सबसे बड़ी साथी - [हौसले की उड़ान: पिथौरागढ़ के मूक-बधिर शमशेर ने तकनीकी माडलिंग में दिखाया कमाल, रिमोट कंट्रोल से चलती हैं गाड़ियां](https://devbhoomidarshan.in/soaring-high-shamsher-a-deaf-mute-from-pithoragarh-showcases-remarkable-talent-in-technical-modeling-his-vehicles-operate-via-remote-control/): हौसले की उड़ान, पिथौरागढ़। कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक अक्षमताएं और तंगहाली भी रास्ते का रोड़ा नहीं बन सकतीं। इस बात को सच कर दिखाया है सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नाचनी क्षेत्र के अंतर्गत राया बजेता निवासी शमशेर ने। बचपन से बोलने और सुनने में असमर्थ (मूक-बधिर) होने के बावजूद, शमशेर ने तकनीकी माडलिंग के क्षेत्र में अपनी असाधारण रचनात्मकता और अनूठे नवाचारों (इन्नोवेशंस) से हर किसी को हैरत में डाल दिया है। आजकल वे पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। रिमोट कंट्रोल से तैरते शिकारे और दौड़ते ट्रक - [Uttarakhand Job Recruitment 2026: UKSSSC ने कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर निकाली रिक्तियां](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-job-recruitment-2026-uksssc-announces-vacancies-for-398-posts-of-junior-assistant-and-stenographer/): Uttarakhand Job Recruitment 2026: उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ सिविल न्यायालयों एवं कुटुम्ब न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के कुल 398 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से समूह ‘ग’ के तहत कनिष्ठ सहायक के 259 पद तथा स्टेनोग्राफर के 139 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते - [गोरखा शासन की अन्यायपूर्ण गोल दीप, तराजू दीप न्याय परंपरा : उत्तराखंड के इतिहास का एक काला अध्याय](https://devbhoomidarshan.in/gorkha-shasan-gol-deep-taraju-deep-justice/): उत्तराखंड के इतिहास में गोरखा शासन का काल एक ऐसे दौर के रूप में याद किया जाता है, जिसने यहाँ की जनता को अनेक कठिनाइयों और अमानवीय व्यवस्थाओं का सामना करने पर मजबूर किया। कुमाऊँ और गढ़वाल में लगभग 25 वर्षों तक चला यह शासन स्थानीय लोगों के बीच आज भी “गोरख्याणी” के नाम से जाना जाता है। इस काल की सबसे चर्चित और भयावह बात थी गोरखा शासन की अन्यायपूर्ण गोल दीप, तराजू दीप न्याय परंपरा, जिसमें न्याय का आधार तर्क और साक्ष्य नहीं बल्कि भाग्य, अंधविश्वास और क्रूर परीक्षाएँ हुआ करती थीं। उत्तराखंड में गोरखा शासन की स्थापना : - [स्यूरा प्यूरा : कुमाऊँ के लोकगीतों में जीवित वीर गाथा और प्राचीन इतिहास की झलक](https://devbhoomidarshan.in/syura-pyura-kumaun-uttarakhand/): स्यूरा प्यूरा : कुमाऊँ का इतिहास केवल राजाओं, युद्धों और साम्राज्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ की लोकगाथाओं, गीतों और जनश्रुतियों में भी अतीत की अनेक स्मृतियाँ सुरक्षित हैं। ऐसी ही एक प्रसिद्ध लोकगाथा “स्यूरा प्यूरा” है, जो आज भी कुमाऊँ के कई क्षेत्रों में सुनाई जाती है। इतिहासकारों और लोकविदों का मानना है कि स्यूरा प्यूरा की कथा में कुमाऊँ के प्राचीन इतिहास, वीर परंपरा और लोकविश्वासों की झलक मिलती है। कुमाऊँ का प्राचीन इतिहास और कत्यूरी शासन उपलब्ध ऐतिहासिक प्रमाणों के अनुसार कुमाऊँ में सबसे पहले कत्यूरी राजवंश का शासन माना जाता है। प्रसिद्ध इतिहासकार पंडित बद्रीदत्त पांडे - [उत्तराखंड में खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी: गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण](https://devbhoomidarshan.in/preparativos-para-dar-reconocimiento-mundial-a-los-deportes-en-uttarakhand-el-ministro-principal-dhami-realizo-una-inspeccion-del-sitio-de-la-competencia-internacional-de-kayak-y-piraguismo-en-gadarp/): ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड को साहसिक खेलों के क्षेत्र में एक वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र का दौरा किया। यहाँ आगामी दिनों में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद आयोजन स्थल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों, तकनीकी व्यवस्थाओं, आवागमन, और ठहरने की व्यवस्था सहित हर छोटे-बड़े पहलू की बारीकी से समीक्षा की। समयबद्धता और उच्च - [IMA की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की समीक्षा, 9 महिला कैडेट्स ने रचा इतिहास](https://devbhoomidarshan.in/ima-passing-out-pared-la-presidenta-draupadi-murmu-paso-revista-al-desfile-nueve-cadetes-hicieron-historia/): IMA की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड: भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून के इतिहास में आज का दिन एक नए स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज आईएमए में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड (PoP) में मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी के रूप में शिरकत की। इस दौरान राष्ट्रपति ने 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के नव-प्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों की परेड की समीक्षा की और उन्हें देश सेवा के गौरवशाली मार्ग पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। देश की आकांक्षाओं के संरक्षक हैं सैन्य अधिकारी: राष्ट्रपति कैडेट्स - [खेल जगत में शोक की लहर: नहीं रहे देश के दिग्गज निशानेबाजी कोच जसपाल राणा, 49 वर्ष की उम्र में निधन](https://devbhoomidarshan.in/el-mundo-del-deporte-esta-de-luto-el-legendario-entrenador-de-tiro-jaspal-rana-fallece-a-los-49-anos/): खेल जगत में शोक की लहर: भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। देश के मशहूर निशानेबाजी कोच और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके इस आकस्मिक निधन से पूरे खेल जगत और खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। जर्मनी से लौटते वक्त बिगड़ी थी तबीयत भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा ने गुरुवार रात को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम - [कैंची धाम मेला 2026: 13 से 16 जून तक रहेगा भारी ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें प्रशासन का पूरा प्लान](https://devbhoomidarshan.in/kainchi-dham-fair-2026-heavy-traffic-diversions-in-place-from-june-13-to-16-read-the-administrations-full-plan-before-leaving-home/): कैंची धाम मेला 2026: कैंची धाम (नैनीताल) में बाबा नीब करोरी महाराज के आगामी वार्षिक स्थापना दिवस और मेले को लेकर उत्तराखंड पुलिस व प्रशासन ने मुस्तैद तैयारियां कर ली हैं। 15 जून को आयोजित होने वाले इस भव्य उत्सव में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 13 जून से 16 जून 2026 तक के लिए बेहद कड़ा और विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। यदि आप भी इन दिनों में उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र या विशेषकर कैंची धाम जाने की योजना बना रहे - [प्लास्टिक लाओ, पैसे पाओ: प्लास्टिक की बोतल और चिप्स के पैकेट देने पर मिलेंगे ₹2](https://devbhoomidarshan.in/bring-plastic-get-money-receive-2-for-handing-over-plastic-bottles-and-chips-packets/): प्लास्टिक लाओ, पैसे पाओ: सड़कों पर फैलने वाले प्लास्टिक कचरे से निजात पाने के लिए हल्द्वानी नगर निगम ने एक अनूठी और पर्यावरण के अनुकूल पहल की शुरुआत की है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘सबका साथ स्वच्छ उत्तराखंड’ की थीम के तहत नगर निगम के गेट के बाहर एक विशेष स्टॉल खोला गया है। अब शहरवासी खाली चिप्स के पैकेट, पानी की प्लास्टिक बोतलें, कोल्ड ड्रिंक की कैन और टेट्रा पैक यहां देकर प्रति नग 2 रुपये का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। देश का पहला डिजिटल DRS सिस्टम यह भारत का पहला ‘डिजिटल डिपॉजिट रिटर्न सिस्टम’ (DRS) है, जहां कचरे - [कैंची धाम स्थापना दिवस: 15 जून के मेले के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी, शटल सेवा और किराया तय](https://devbhoomidarshan.in/kainchi-dham-foundation-day-administrations-preparations-for-the-june-15-fair-complete-shuttle-service-and-fares-finalized/): कैंची धाम स्थापना दिवस: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम (नीम करौरी बाबा आश्रम) के स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर साल 15 जून को आयोजित होने वाले इस विशाल मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष यातायात और पार्किंग योजना लागू की गई है। यातायात की विशेष व्यवस्था (14 और 15 जून) बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने 14 और 15 जून को विशेष शटल - [Uttarakhand Weather Alert: 11 और 12 जून को तेज आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-alert-warning-issued-for-strong-winds-lightning-and-hailstorms-on-june-11-and-12-yellow-alert-declared/): Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी जनपद-स्तरीय मौसम चेतावनी के अनुसार, आगामी 11 जून और 12 जून 2026 को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert) जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों दिनों (11 और 12 जून) में राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी का विस्तृत विवरण इस प्रकार है: इन 6 जिलों - [उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कुमाऊं IG समेत कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के हुए तबादले](https://devbhoomidarshan.in/major-reshuffle-in-uttarakhand-police-several-senior-ips-officers-including-the-kumaon-ig-transferred/): देहरादून: उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार के गृह अनुभाग-1 द्वारा 4 और 5 जून 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों में कई वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। संयुक्त सचिव विक्रम सिंह राणा द्वारा जारी इन स्थानांतरण आदेशों में कई पुलिस महानिरीक्षक (IG) और पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे अहम बदलाव कुमाऊं परिक्षेत्र में हुआ है, जहां श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार को कुमाऊं रेंज का नया आईजी (IG) बनाया गया है। आईजी (IG) स्तर के अधिकारियों के तबादले (5 जून की - [टिहरी गढ़वाल: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली समीक्षा बैठक, विकास और पर्यटन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश](https://devbhoomidarshan.in/tehri-garhwal-chief-secretary-anand-bardhan-held-a-review-meeting-and-issued-instructions-to-expedite-development-and-tourism-projects/): टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी गढ़वाल के सभी जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जनपदीय कार्यों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने जिले के बुनियादी ढांचे, पेयजल, आपदा प्रबंधन और पर्यटन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। सड़कों की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि जनपद में चल रहे लोक निर्माण और अवसंरचना (Infrastructure) प्रोजेक्ट्स प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त हुई - [हल्द्वानी की बेटी वर्षा जोशी ने UKPSC परीक्षा में फहराया परचम, प्रदेश भर में हासिल की दूसरी रैंक](https://devbhoomidarshan.in/haldwanis-daughter-varsha-joshi-triumphs-in-ukpsc-exam-securing-the-second-rank-across-the-state/): हल्द्वानी: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) परीक्षा के परिणामों में हल्द्वानी की होनहार बेटी वर्षा जोशी ने अपनी मेधा और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्षा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे हल्द्वानी और बागेश्वर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद से ही उनके घर पर खुशी का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। बागेश्वर की मूल निवासी और हल्द्वानी से शिक्षा वर्षा जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की रहने वाली हैं, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा हल्द्वानी में - [उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई IAS और PCS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, आदेश जारी](https://devbhoomidarshan.in/major-administrative-reshuffle-in-uttarakhand-changes-in-charges-of-several-ias-and-pcs-officers-orders-issued/): देहरादून: उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को राज्य में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में अनु सचिव राजेन्द्र सिंह झिंक्वाण ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। जारी की गई स्थानांतरण एवं तैनाती सूची के अनुसार अधिकारियों के नए प्रभार इस प्रकार हैं: श्री विनोद कुमार सुमन (IAS-2007): सचिव-प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सहित कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे - [सैनिकों की पत्नियों पर विवादित टिप्पणी के बाद घिरीं इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे, जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश](https://devbhoomidarshan.in/influencer-diksha-pandey-embroiled-in-controversy-following-a-controversial-remark-about-soldiers-wives-attempts-suicide-by-consuming-poison/): मुख्य बिंदु: अस्पताल में भर्ती: दीक्षा पांडे का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत स्थिर: चिकित्सकों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर हैं। विवाद का कारण: फेसबुक पर सैनिकों की पत्नियों को लेकर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी। विरोध: सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग और महिला मोर्चा द्वारा कार्रवाई की मांग। सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाली इन्फ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने भारी विरोध और ट्रोलिंग के बीच एक खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार, दीक्षा ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन - [GST सहायक आयुक्त उज्जवल डालाकोटी ने PCS परीक्षा में लहराया परचम, 8वीं रैंक हासिल कर बने डिप्टी कलेक्टर](https://devbhoomidarshan.in/gst-assistant-commissioner-ujjwal-dalakoti-excels-in-the-pcs-examination-securing-the-8th-rank-to-become-a-deputy-collector/): हल्द्वानी: राज्य कर विभाग (GST) हल्द्वानी में बतौर सहायक आयुक्त सेवाएं दे रहे उज्जवल डालाकोटी ने अपनी मेधा और कड़ी मेहनत का लोहा मनवाते हुए राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने पूरे राज्य में 8वीं रैंक प्राप्त की है, जिसके चलते उनका चयन अब डिप्टी कलेक्टर (SDM) के सर्वोच्च पद पर हुआ है। ट्रेनिंग के दौरान की मुख्य परीक्षा की तैयारी उज्जवल डालाकोटी के लिए सफलता का यह सफर लगातार जारी है। वर्ष 2024 में ही घोषित हुई 2021 राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के परिणामों के आधार पर उनका चयन राज्य कर - [जज्बे को सलाम: सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी की 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन'](https://devbhoomidarshan.in/a-salute-to-spirit-defying-cerebral-palsy-anurag-rawat-completes-the-10km-niti-extreme-ultra-run/): चमोली: इंसान का हौसला अगर बुलंद हो तो कोई भी शारीरिक बाधा उसके रास्ते की दीवार नहीं बन सकती। इस बात को सच कर दिखाया है 25 वर्षीय युवा धावक अनुराग रावत ने। सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) जैसी गंभीर शारीरिक चुनौती का सामना कर रहे अनुराग ने चमोली जिले की दुर्गम नीति घाटी में आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में 10 किलोमीटर की कठिन दौड़ पूरी कर एक अनोखी मिसाल पेश की है। विषम परिस्थितियों में भी नहीं डगमगाए कदम जनपद चमोली में 31 मई से 2 जून तक आयोजित इस एडवेंचर स्पोर्ट्स इवेंट में अनुराग ने अदम्य साहस और आत्मविश्वास - [चमोली की सामरिक नीति घाटी में 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन' का भव्य शुभारंभ: 28 राज्यों के 933 धावक दिखा रहे दम](https://devbhoomidarshan.in/chamolis-niti-valley-hosts-grand-launch-of-the-niti-extreme-ultra-run/): चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद की सुरम्य और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नीति घाटी में आज खेल और रोमांच के महाकुंभ ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का शानदार आगाज हुआ। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस भव्य आयोजन का संचालन उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया फ्लैग ऑफ - [ जुठो-पिठो: उत्तराखंड की विवाह परंपरा की एक अनोखी और मनोरंजक रस्म](https://devbhoomidarshan.in/jutho-pitho-uttarakhand-ki-vivah-parampara/):  जुठो-पिठो : उत्तराखंड की लोक संस्कृति अपनी समृद्ध परंपराओं, रीति-रिवाजों और वैवाहिक संस्कारों के लिए जानी जाती है। यहां विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों और सामाजिक संबंधों का भी उत्सव होता है। उत्तराखंड की विवाह परंपरा में अनेक ऐसी रस्में देखने को मिलती हैं जो प्रेम, अपनत्व, हास्य और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती हैं। इन्हीं में से एक है “जुठो-पिठो”, जो कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में प्रचलित एक अत्यंत रोचक लोकाचार है। यह रस्म विवाह के मुख्य अनुष्ठानों के पूर्ण होने के बाद सम्पन्न की जाती है और नवविवाहित जोड़े के बीच सहजता, प्रेम - [कठउतार: कुमाऊँ की मृत्यु-संस्कार परंपरा और उसका सांस्कृतिक महत्व](https://devbhoomidarshan.in/kathautar-kumaon-ki-anokhi-parampara/): कठउतार: कुमाऊँ की मृत्यु-संस्कार परंपरा : उत्तराखंड के कुमाऊँ अंचल की लोकसंस्कृति में जीवन के प्रत्येक संस्कार से जुड़ी अनेक विशिष्ट परंपराएँ देखने को मिलती हैं। जन्म, विवाह और मृत्यु जैसे अवसरों पर निभाई जाने वाली ये परंपराएँ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि समाज में पारस्परिक सहयोग, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रकट करती हैं। ऐसी ही एक रोचक और कम चर्चित परंपरा है “कठउतार”, जो शवयात्रा में सम्मिलित होने वाले लोगों से जुड़ी हुई है। क्या है कठउतार ? कुमाऊँ क्षेत्र में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों - [1 जून से पर्यटकों के लिए खुल रही है विश्व प्रसिद्ध 'फूलों की घाटी', प्रकृति प्रेमियों के लिए खास तैयारियां पूरी](https://devbhoomidarshan.in/the-world-famous-valley-of-flowers-is-opening-for-tourists-on-june-1st/): फूलों की घाटी: देवभूमि उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध और यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर ‘फूलों की घाटी’ (Valley of Flowers) 1 जून से आम पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए फिर से खुलने जा रही है। पार्क प्रशासन ने पर्यटकों के स्वागत के लिए अपनी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और घाटी तक पहुंचने वाले पैदल संपर्क मार्ग को पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है। हर साल यह खूबसूरत घाटी 1 जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। इन दिनों घाटी में विभिन्न प्रजातियों के हिमालयी फूलों ने खिलना भी शुरू कर दिया - [सीमांत नीति घाटी में गूंजेगा साहस का स्वर: 31 मई से शुरू होगा 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026'](https://devbhoomidarshan.in/the-voice-of-courage-will-echo-in-the-border-niti-valley-niti-extreme-ultra-run-2026-to-begin-on-may-31st/): नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: उच्च हिमालयी साहसिक पर्यटन को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से, उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग एवं भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 31 मई और 01 जून 2026 को भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित सीमांत नीति घाटी में “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य और महत्व यह आयोजन महज एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह उच्च हिमालयी दुर्गम रास्तों पर धावकों के साहस, धैर्य, सहनशीलता और अन्वेषण की भावना का एक बड़ा उत्सव है। इस आयोजन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं: साहसिक पर्यटन - [भदाण देवता : गढ़वाल का कृषकीय लोकदेवता और खेतों का रक्षक](https://devbhoomidarshan.in/bhadan-devta-garhwal-ka-krishak-lokdevta/): उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति में प्रकृति, खेती और देवताओं का गहरा सम्बन्ध रहा है। यहाँ के पर्वतीय समाज ने अपने जीवन के प्रत्येक कार्य को किसी न किसी लोकदेवता से जोड़ा है। इन्हीं लोकदेवताओं में एक महत्वपूर्ण नाम है — भदाण देवता। यह गढ़वाल क्षेत्र का एक प्रसिद्ध कृषकीय देवता माना जाता है, जिसकी पूजा विशेष रूप से खेती और जल से जुड़े स्थानों पर की जाती है। लोकमान्यता के अनुसार भदाण देवता भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई हलधर बलराम का ही लोक रूप हैं। भदाण देवता का स्वरूप गढ़वाल के ग्रामीण क्षेत्रों में भदाण देवता को खेतों और कृषि की रक्षा - [Uttarakhand Weather Alert: 27 से 31 मई तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, 29 मई को भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका](https://devbhoomidarshan.in/uttarakhand-weather-alert-warning-issued-for-thunderstorms-and-lightning-from-may-27-to-31/): Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जनपदों के लिए खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 मई से लेकर 31 मई 2026 तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाओं का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की प्रमुख चेतावनियां और प्रभाव: 27 से 31 मई तक अलर्ट: इन दिनों के दौरान राज्य के कई जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज - [अछौत : पहाड़ की एक अनोखी लोक परंपरा और उससे जुड़ी मान्यताएँ](https://devbhoomidarshan.in/achhout-kumaun-ki-anokhi-lok-parampara/): उत्तराखंड के कुमाऊँ अंचल की संस्कृति केवल त्योहारों और लोकगीतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ जीवन के हर चरण से जुड़ी अनेक लोकमान्यताएँ और परंपराएँ सदियों से प्रचलित रही हैं। इन्हीं में से एक बेहद रोचक और भावनात्मक लोकविश्वास है — “अछौत”या “औछा”। कुमाऊँनी भाषा में इसे अवच्छादन भी कहा जाता है। यह परंपरा शिशु जन्म और परिवार की महिलाओं के प्रसव से जुड़ी हुई है, जिसे पहाड़ के लोग आज भी किसी न किसी रूप में याद करते हैं। क्या होता है अछौत या औछा? लोकमान्यता के अनुसार यदि एक ही परिवार में किसी प्रसूता की देवरानी, जेठानी, ननद, - [आंगनवाड़ी केंद्रों में 100% 'टेक होम राशन' का वितरण फेस रेकग्निशन से होगा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन](https://devbhoomidarshan.in/100-distribution-of-take-home-ration-at-anganwadi-centers-to-be-done-via-face-recognition/): देहरादून: मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति जैसी अहम योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता के लिए अधिकारियों को कई कड़े और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक के मुख्य अंश एवं निर्देश पारदर्शिता पर जोर: ‘टेक होम राशन’ का वितरण पूरी तरह से तकनीकी आधारित होगा। बुनियादी सुविधाएं: सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली और पानी अनिवार्य। इन्फ्रास्ट्रक्चर का - [उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पद्म भूषण से सम्मानित](https://devbhoomidarshan.in/former-uttarakhand-cm-and-former-maharashtra-governor-bhagat-singh-koshyari-honored-with-the-padma-bhushan/): नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित एक भव्य नागरिक अलंकरण समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य (पब्लिक अफेयर्स) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया। इस गरिमामयी समारोह में उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और गणमान्य - [मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश: अतिक्रमण पर हो त्वरित कार्रवाई, भू-कानून का उल्लंघन करने वालों की जमीनें होंगी जब्त](https://devbhoomidarshan.in/cm-dhamis-strict-directive-swift-action-against-encroachment/): खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास से राज्य के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) के साथ एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, भू-कानून के पालन, कानून-व्यवस्था, आगामी मानसून की तैयारियों और चारधाम यात्रा सहित कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक के मुख्य बिंदु और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश इस प्रकार हैं: अतिक्रमण और भू-कानून पर जीरो टॉलरेंस मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि और ग्राम सभाओं की जमीन से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। - [उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 IAS अधिकारियों के तबादले](https://devbhoomidarshan.in/major-administrative-reshuffle-in-uttarakhand-19-ias-officers-transferred/): उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उत्तराखण्ड शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 19 अधिकारियों के तबादले और नवीन तैनाती की सूची जारी की है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा 23 मई को जारी इस आदेश में देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारी (DM) सहित कई अहम विभागों के सचिवों और निदेशकों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव देहरादून और बागेश्वर जिले में देखने को मिला है। श्री आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सविन बंसल को सचिव, नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई ## Pages - [Terms & Conditions](https://devbhoomidarshan.in/terms-and-conditions/): देवभूमि दर्शन के नियम और शर्तें (Terms & Conditions) अंतिम बार अपडेट किया गया: 1 अक्टूबर 2025 1. परिचय और शर्तों की स्वीकृति (Introduction and Acceptance of Terms) “देवभूमि दर्शन” (“हम”, “हमारा”, या “वेबसाइट”) में आपका स्वागत है। वेबसाइट www.devbhoomidarshan.in का उपयोग करके, आप इन नियमों और शर्तों (जिसे “समझौता” भी कहा जाता है) से कानूनी रूप से बंधे रहने के लिए सहमत हैं। यदि आप इन सभी शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो कृपया वेबसाइट का उपयोग तुरंत बंद कर दें। 2. वेबसाइट का उद्देश्य (Purpose of the Website) देवभूमि दर्शन एक सूचनात्मक मंच (Informational Platform) है जिसका उद्देश्य उत्तराखंड - [Privacy Policy](https://devbhoomidarshan.in/privacy-policy/): देवभूमि दर्शन वेब साइट के गोपनीयता से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना यहां दी गई है। कृपया ध्यान से पढ़ें और हमारे गोपनीयता नीति को समझें। इस साइट का उपयोग करके, आप हमारी गोपनीयता नीति के सभी शर्तों और नियमों से सहमत होते हैं। डेटा संग्रह: हम आपके नाम, ईमेल आईडी, लोकेशन (जहां लागू), ब्राउज़िंग विवरण और अन्य संबंधित जानकारी जैसे कि आपके द्वारा पढ़े गए आर्टिकल्स, खोज के शब्द, और साइट का उपयोग करने के तरीके जैसी जानकारी को संग्रह कर सकते हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए डेटा का संग्रह करते हैं कि हम आपको बेहतर और विशेषकर संबंधित सामग्री - [Home](https://devbhoomidarshan.in/): हरेला पर्व 2025 : तिथि, महत्व और परंपराएं | Harela festival 2025 date 30/06/20254 Views उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, SDRF और सरकार सक्रिय 30/06/20257 Views उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट: 02 जुलाई तक अनावश्यक यात्रा से बचें! 29/06/202519 Views Chardham Yatra: भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते एक दिन के लिए स्थगित 29/06/20259 Views ताजा खबर हमारे संपादकों द्वारा आपके लिए लिखी गई ताजा खबरें! हरेला पर्व 2025 : तिथि, महत्व और परंपराएं | Harela festival 2025 date त्यौहार 30/06/2025 उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन और बाढ़ - [Contact](https://devbhoomidarshan.in/contact/): सम्पादक- बिक्रम सिंह पता : ग्राम उजागल,पीओ-गोविंदपुर, बैसखेत,अल्मोडा, उत्तराखंड – 263655 दूरभाष: +91 8266009455 ईमेलः bkrm.bhandari@gmail.com Email: info@devbhoomidarshan.in - [About Us](https://devbhoomidarshan.in/about-us/):  हमारे बारे में ( About Us ) – देवभूमि दर्शन उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पर्व, देव परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहर और पारंपरिक जीवनशैली को समर्पित एक स्वतंत्र डिजिटल मंच है। इस मंच का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रामाणिक स्रोतों, लोक कथाओं और ऐतिहासिक संदर्भों के माध्यम से संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। देवभूमि दर्शन पर प्रकाशित सामग्री केवल सूचना तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की उस जीवंत परंपरा का दस्तावेज़ है, जो लोक विश्वासों, देव परंपराओं, त्योहारों, मंदिरों, लोककथाओं और प्रकृति से गहराई से जुड़ी हुई है। हमारा प्रयास है कि पाठक उत्तराखंड को केवल - [Bolg](https://devbhoomidarshan.in/bolg/) ## Optional - [Agent (MCP protocol)](websites-agents.hostinger.com/devbhoomidarshan.in/mcp) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)