Thursday, March 28, 2024
Homeडिजिटल दुनियाअपनी सरकार पोर्टल उत्तराखंड || Apni Sarkar Portal Uttarakhand || Apni sarkar...

अपनी सरकार पोर्टल उत्तराखंड || Apni Sarkar Portal Uttarakhand || Apni sarkar updated 2022

उत्तराखंड सरकार ने अपनी सरकार पोर्टल / अपणि सरकार,और उन्नति पोर्टल का आरम्भ किया। इन  पोर्टल का उट्घाटन से सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड में डिजिटल कार्यों को बढ़ावा देना है।यह पोर्टल उत्तराखंड वासियों को उनकी आवश्यक सेवाओं का ऑनलाइन लाभ देने के लिए विकसित किया गया है।  इस पोस्ट में हम  जानेंगे  उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? इस पोर्टल किन किन सेवाओं का लाभ मिलेगा ? Apni sarkar portal Uttarakhand के साथ उत्तराखंड सरकार ने उन्नति पोर्टल उत्तराखंड Unnati portal Uttarakhand भी लॉन्च किया है।

इसे भी पढ़े :- उत्तराखंड का पामीर ” दूधातोली ” पर एक संशिप्त लेख .

अपनी सरकार पोर्टल उत्तराखंड में ऑनलाइन कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अपणि सरकार पोर्टल द्वारा उत्तराखंड की जनता बिना फजीहत के अपने मह्त्वपूर्ण शाशकीय कार्यों को ऑनलाइन अपने  मोबाइल द्वारा कर सकते हैं। Apni sarkar पोर्टल में जाने के लिए सर्वप्रथम आपको

पर जाकर रेगिस्ट्रशन करना होगा और उसके बाद आप उत्तराखंड के ऑनलाइन पोर्टल अपनी सरकार में उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।कॉमन सर्विस सेंटर से आवेदन करने वालों को रेजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकार के दूसरे नए पोर्टल उन्नति में ,उत्तराखंड सरकार की सभी योजनाओं की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ( Apuni Sarkar portal Uttarakhand )

 Apani sarkar Uttarakhand , पोर्टल में किन सेवाओं का लाभ मिलेगा || Benifit s of Apni Sarkar Portal  Uttarakhand  –

Best Taxi Services in haldwani

पहले उत्तराखंड के ऑनलाइन पोर्टल इ-डिस्ट्रिक द्वारा 32 सेवाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकते थे। किन्तु अपणि सरकार पोर्टल द्वारा घर बैठे 72 प्रकार की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र का स्वतः ऑनलाइन सत्यापन हो जायेगा। (Apani Sarkar portal Uttarakhand )

अपणि सरकार पोर्टल में निम्न सेवाओं का ऑनलाइन लाभ मिलेगा –

  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
  • चरित्र प्रमाण पात्र( ठेकेदारी )
  • चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य )
  • हैसियत प्रमाण पत्र
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र।
  • पर्वतीय प्रमाण पत्र
  • उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र।
  • नया परिवार जोड़ना व परिवार रजिस्टर की कॉपी
  • परिवार अलग करना या परिवार संसोधन की प्रति।
  • जन्म पंजीकरण व् जन्मप्रमाण पत्र (जन्म से एक माह के भीतर करना आवश्यक है )
  • मृत्यु पंजीकरण व् प्रमाण पत्र।
  • निजी भवन निर्माण के लिए noc प्राप्त करना।
  • शौचालय निर्माण प्रमाण पत्र।
  • रोजगार कार्यालय में पंजीकरण व नवीनीकरण करवाना।
  • वृद्धावस्था पेंशन ,विधवा पेंशन के कार्य।
  • तीलू रौतेली पेंशन ,दिव्यांग भत्ता ,आदि सभी प्रकार के राजकीय पेंशन व भत्ते।
  • शादी अनुदान फार्म।
  • बिजली पानी के कनेक्शन और शिकायत दर्ज कराना।

अपनी सरकार पोर्टल में रेजिस्ट्रेशन कैसे करें || Apni  Sarkar Portal Registration

निम्न स्टेपों से आप अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड में रेजिस्ट्रेशन करके आप अपने सभी शाशकीय कार्यो व प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

  1. सर्वप्रथम  पोर्टल की वेबसाइट http://eservices.uk.gov.in/  में जायेंगे। 
  2. उसमे सबसे निचे login /Register  का ऑप्शन मिलेगा। ( यदि मोबाइल में वेबसाइट देखने में दिक्कत आये तो ,मोबाइल ब्राउज़र के ऊपर तीन डॉट पर क्लीक करके डेस्कटॉप मोड कर लें। )

अपनी सरकार पोर्टल

  1. इसके बाद एक छोटी सी विंडो खुलेगी जिसमे लिखा होगा , Apani sarkar  Individual login इसमें सबसे निचे sign up here .

अपनी सरकार पोर्टल उत्तराखंड

  1. sign up here में क्लिक करने के बाद एक पंजीकरण पेज (registration page ) खुलेगा ,जिसमे आप सभी प्रकार की जानकारियां भरने के बाद सबमिट करेंगे।
  2. इसके बाद आप फिर से login पेज में आ जायेंगे। और आपके रजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पे एक कोड आएगा।

अपनी सरकार

  1. यह कोड आपके login के लिए पासवर्ड होगा।
  2. अब आप लॉगिन id की जगह मोबाइल नंबर या जीमेल id डालें और पासवर्ड में ,sms  में प्राप्त कोड डालें लॉगिन हो जायेगा।
  3. अब आप उत्तराखंड सरकार की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

अपनी सरकार में स्थाई निवास || Apni Sarkar portal sthai niwas

  1. Apnisarkar में स्थाई निवास बनाने के लिए सर्वप्रथम राजस्व विभाग का चयन करें।
  2. सेवा के प्रकार में राजस्व प्रमाण पत्र चुने।
  3. सेवा के नाम मे स्थाई प्रमाण पत्र चुने।
  4. Submit में क्लिक करने के बाद नीचे , एक विंडो खुलेगी । वहां फ़ोटो अपलोड करें
  5. अपणी सरकार में स्थाई निवास के लिए डॉक्यूमेंट में भूमि संबंधित दस्तावेज ,आधार कार्ड ,शिक्षा प्रमाण पत्र, व बिजली पानी का बिल लगेगा।
  6. इसके बाद आगे के स्टेप फ़ॉलो करते जाए।

ई सर्विसेज उत्तराखंड अपने पोर्टल आपणि सरकार पोर्टल इसे बेहतर बनाने के लिए अभी भी इस पर काम कर रहे। इसलिये इसमे कभी कभी तकनीकी खराबी भी आ सकती है। इस लेख में हमने अधितम जानकारी और काम करने के लिए अधितम सहयोग किया है। कोई नया अपडेट मिलते ही हम इसमे उपडेट करते रहेंगे।

Apni sarkarपोर्टल में प्रमाण पत्र के लिए विभाग का पता कैसे करें

अपनी सरकार पोर्टल में  कुल 72 प्रकार की सेवायें दी जा रही हैं। और सभी सेवाओं के विभागों का चयन में थोडी कठिनाई हो सकती है। हम यहाँ कुछ मुख्य प्रमाण पत्रों के विभागों के नाम यहां सांकलित कर रहे हैं।

  • आपणि सरकार पोर्टल में स्थाई निवास प्रमाण पत्र,चरित्र प्रमाण पत्र हैसियत प्रमाण पत्र,पर्वतीय निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए राजस्व विभाग का चयन करें।
  • रोजगार पंजीकरण, रोजगार पंजीकरण नवीनीकरण के लिए सेवायोजन विभाग का चयन करें।
  • शहर में जन्म व मृत्यु के पंजीकरण के लिए शहरी विकास विभाग का चयन करें।
  • पेंशन संबंधित कार्यों के लिए ,समाजकल्याण विभाग का चयन करें।
  • परिवार जोड़ने, अलग करने, परिवार रजिस्टर की नकल, परिवार संसोधन, शौचालय प्रमाण पत्र ,घर के लिए noc के लिए पंचायती विभाग सलेक्ट करें।
  • बिजली से जुड़ी समस्याओं व कार्यों के लिए ऊर्जा विभाग का चयन करें।
  • पानी के कनेक्शन के लिए जल विभाग का चयन करें।
  • सीवर से जुड़े कार्यों के लिए भी जल विभाग का चयन करें।

Apuni sarkar portal या Apni Sarkar Uttarakhand सामान्य जनता के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। इससे उत्तराखंड की जनता (विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली ) को राहत मिलेगी। बार बार सरकारी ऑफिसों के चककर काटने से बच जायेंगे और सारा कार्य अपने मोबाइल पर हो जायेगा।

उन्नति पोर्टल क्या है ?( Unnati Portal Uttarakhand )

Apni sarkar portal के साथ उत्तराखंड सरकार ने उन्नति पोर्टल भी लांच किया है। सरकार के अनुसार इस पोर्टल पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को अपलोड किया जाएगा  । और इस पोर्टल की निगरानी स्वयं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड और उत्तराखंड के मुख्य सचिव करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि , उन्नति पोर्टल उत्तराखंड के विकास में सहायक होगा।

अपनी सरकार पोर्टल की वेबसाइट  http://eservices.uk.gov.in

यहाँ देखें – देवभूमि जनसेवा केंद्र (CSC ) कैसे खोले ? आधुनिक स्वरोजगार का बेहतरीन विकल्प है।

Follow us on Google News
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी देवभूमि दर्शन के संस्थापक और लेखक हैं। बिक्रम सिंह भंडारी उत्तराखंड के निवासी है । इनको उत्तराखंड की कला संस्कृति, भाषा,पर्यटन स्थल ,मंदिरों और लोककथाओं एवं स्वरोजगार के बारे में लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments